By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला
राष्ट्रीय

कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला

हरजीत सिंह लाडी ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी.

admin
Last updated: 2025/07/11 at 6:37 AM
admin
Share
4 Min Read
कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला
कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला
SHARE
Highlights
  • कपिल शर्मा की ओर से अब तक कोई बयान नहीं.
  • जांच में जुटी पुलिस.
  • कई देशों में अपने नेटवर्क के जरिए है सक्रिय.

कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला :  जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कैप्स’ (KAP’S CAFE) पर फायरिंग हुई है। अभी तीन दिन पहले ही पत्नी गिन्नी के साथ मिलकर कपिल शर्मा ने एक शानदार कैफे खोला था। कैफे का नाम ‘कैप्स कैफे’है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक आदमी रात को कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। शख्स कार में है और वहीं से ये वीडियो भी बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Contents
हरजीत सिंह लाडी ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारीBKI का सदस्य है लाडीकई देशों में अपने नेटवर्क के जरिए है सक्रियकपिल शर्मा की ओर से अब तक कोई बयान नहींजांच में जुटी पुलिस

कपिल का ये कैफे कनाडा के सरे इलाके में है। कुछ ही दिनों पहले इस कैफे की बड़े स्तर पर ओपनिंग की गई थी। कपिल के इस कैफे पर लोगों की भारी भीड़ भी देखी जा रही थी। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी, लेकिन हमले का मकसद साफ तौर पर धमकी देना और डर फैलाना माना जा रहा है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला
कॉमेडियन कपिल के कैफे पर हमला

हरजीत सिंह लाडी ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी

बीकेआई के एक कार्यकर्ता और एनआईए (भारत) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह लाडी, बब्बर खालसा इंटरनैशनल (BKI) से जुड़ा एक खतरनाक और कुख्यात आतंकी है, जो लंबे समय से पंजाब पुलिस, NIA और अन्य एजेंसियों को वांटेड है। सूत्रों का कहना है कि वह कनाडा में रहते हुए आतंक फैलाने के लिए स्थानीय गैंगस्टरों और कट्टरपंथी नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रहा है। लाडी पर पहले भी कई संगीन मामलों में नाम सामने आ चुका है, जिनमें टारगेट किलिंग्स, धमकी भरे वीडियो और फंडिंग के आरोप शामिल हैं।

BKI का सदस्य है लाडी

हरजीत सिंह लाडी पंजाब के नवांशहर जिले के गरपधाना गांव का निवासी है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का एक सक्रिय सदस्य है, जो एक खालिस्तानी आतंकी संगठन है। लाडी पर देश-विरोधी गतिविधियों, टारगेट किलिंग और पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या की साजिशों जैसे गंभीर आरोप हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें :- भिंडी का पानी पीने के फायदे

कई देशों में अपने नेटवर्क के जरिए है सक्रिय

उसकी गतिविधियां केवल भारत तक सीमित नहीं हैं; वह कनाडा, ब्रिटेन और यूरोप में भी अपने नेटवर्क के जरिए सक्रिय है। इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ नोटिस जारी किया है, जो उसकी वैश्विक पहुंच और खतरे को दर्शाता है।

कपिल शर्मा की ओर से अब तक कोई बयान नहीं

कपिल शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो वह पूरी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं। उनका यह कैफे हाल ही में सरी शहर में खोला गया था और इसका उद्घाटन खुद कपिल ने कुछ सप्ताह पहले ही किया था।

जांच में जुटी पुलिस

कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं अगर ये हमला बब्बर खालसा इंटरनेशनल का है तो भारत के लिए परेशानी का सबब है। बता दें कि बब्बर खालसा इंटरनेशल खालिस्तानी आतंकी संगठन है। इस संगठन ने 23 जून 1985 को आयरलैंड में एयर इंडिया के प्लेन कनिष्क को बम धमाके में उड़ा दिया और इसमें 329 लोग मारे गए थे।

You Might Also Like

RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत

HighProfileClash : अधर में लटका हाई प्रोफाइल भारत पाक मैच

MansarovarYatra : KailashMansarovar मानसरोवर की यात्रा

GodGifted : फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे क्यों कहलाते हैं God Gifted ?

HimanshuDanu : उत्तराखंड के हिमांशु दानू का आयरलैंड प्रशिक्षण के लिए चयन

TAGGED: #AttackNews, #AttackOnCafe, #BollywoodAlert, #BollywoodBuzz, #BollywoodDrama, #BollywoodUpdates, #CafeAttackUpdate, #CCTVFootage, #CCTVKapilCafe, #CelebrityAttack, #CelebrityNews, #ComedianKapil, #ComedyKing, #EntertainmentNews, #HeadlinesToday, #IndiaBreakingNews, #IndianCelebs, #IndianComedian, #KapilCafe, #KapilCafeAttack, #KapilCafeNews, #KapilCafeSecurity, #KapilFansWorried, #KapilInTrouble, #KapilLatestNews, #KapilNews, #KapilSafety, #KapilSecurity, #KapilSharma, #KapilSharmaCafeAttack, #KapilSharmaFans, #KapilSharmaLive, #KapilSharmaNews, #KapilSharmaShow, #KapilSharmaUnderThreat, #KapilSharmaUpdate, #KapilUnderAttack, #KapilUnderFire, #NewsToday, #SharmaJiKeCafeParHamla, #ShockingAttack, #ShowbizNews, #TopStory, #TVNewsUpdate, #TVStarsNews, #viralnews, #ViralUpdate, breakingnews, crime news, CrimeAlert, khoji narad, khoji narad breaking news, mumbainews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 11, 2025 July 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नकली साधु-संतों सावधान ! ऑपरेशन कालनेमि आ रहा है नकली साधु-संतों सावधान ! ऑपरेशन कालनेमि आ रहा है
Next Article 12 ज्योतिर्लिंगों के अनसुने रहस्य 12 ज्योतिर्लिंगों के अनसुने रहस्य

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?