By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: तहसील में जुआ खेलते वीडियो वायरल , तत्काल सख्त एक्शन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > तहसील में जुआ खेलते वीडियो वायरल , तत्काल सख्त एक्शन
देहरादून

तहसील में जुआ खेलते वीडियो वायरल , तत्काल सख्त एक्शन

तहसील कार्यालय बना जुए का अड्डा! वीडियो वायरल, अफसरों पर गिरी गाज

admin
Last updated: 2025/06/27 at 8:52 AM
admin
Share
3 Min Read
जिलाधिकारी सविन बंसल
जिलाधिकारी सविन बंसल
SHARE
Highlights
  • तहसील का ताश: सरकारी दफ्तर में जुआ, वीडियो वायरल होते ही हड़कंप
  • वायरल वीडियो से खुली पोल: तहसीलदार की कुर्सी हिली?
  • काम छोड़ ताश में डूबे सरकारी बाबू! देखिए तहसील का असली चेहरा

तहसील में जुआ खेलते वीडियो वायरल , तत्काल सख्त एक्शन : जिले की कमान सम्हालते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून में गजब की कार्यशैली अपनाई और ताबड़तोड़ सख्त एक्शन  न सिर्फ व्यवस्था सुधार में जुटे बल्कि लापरवाह , सुस्त और कामचोर अधिकारीयों को नाप भी रहे हैं। बावजूद इसके लगता है कि कुछ कर्मचारी अपने ही ढर्रे पर चलने की जिद कर बैठे हैं तभी तो जुआ खेल रहे राजस्व कार्मिक की फोटो/वीडियो वायरल हो गयी और इसकी जानकारी मिलते ही संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी चकराता/कालसी/ त्यूनी से जांच कराई। जांच में दोषी पाए जोन पर डीएम ने इन जुआड़ी कार्मिक के विरूद्ध त्वरित एक्शन लेतेे हुए राजस्व उप निरीक्षक त्यूनी को निलंबित कर दिया है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- 33 सड़कें बंद, आठ जिलों में बाढ़ की चेतावनी

कार्यालय में जुआ खेलने वालों पर तत्काल सख्त एक्शन

तहसील त्यूनी परिसर में मैन गेट पर राजस्व कर्मियों की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कि खबर प्रकाशित की गई है डीएम ने उप जिलाधिकारी चकराता को वायरल वीडियों के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी कालसी/ चकराता/ त्यूनी द्वारा प्रश्नगत प्रकरण की जॉच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। शिकायत पर उप जिलाधिकारी कालसी / चकराता / त्यूनी द्वारा प्रकरण में प्रेषित आख्या में उल्लेख किया कि तहसील कर्मियों द्वारा तहसील परिसर में ही ताश/जुआ खेला जा रहा था, जिसका मुख्य खिलाड़ी राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रायगी स्पष्ट दिखायी दे रहा है, साथ ही उक्त प्रकरण का सोशल मीडिया एवं दैनिक समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुई है।

तहसील
तहसील

मामला संज्ञान में आते ही डीएम का धमाकेदार एक्शन

प्रकरण में प्रथम दृष्टया राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रायगी, तहसील त्यूनी की संलिप्तता स्पष्ट उजागर हो रही है। ऐसे कृत्य से आम जन मानस में विभाग / प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। राजस्व उप निरीक्षक के विरूद्ध विभागीय आचरण नियमों के उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही किये जाने हेतु डीएम को आख्या प्रेषित की गई।

यह ख़बर भी पढ़ें :- अभिनेता अनिल कपूर और निर्देशक बोनी कपूर पहुंचे परमार्थ निकेतन

कार्यालय में इस प्रकार का कार्य प्रवृत्ति क्षम्य नहीं –  डीएम 

उप जिलाधिकारी कालसी/चकराता/त्यूनी से प्राप्त आख्या, जांच में की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी ने नागचन्द, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र रायगी, तहसील त्यूनी के विरूद्ध संलिप्तता सिद्ध होने तथा उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का भी उल्लंघन किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया कर दिया है, निलम्बन अवधि में राजस्व उपनिरीक्षक रायगी को तहसीलदार चकराता के कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया है। प्रकरण में तहसीलदार त्यूनी को जांच अधिकारी, नामित करते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन देखना होगा कि क्या दूसरे कर्मचारी इस घटना से सबक लेकर कार्यशैली में सुधार करते हैं या  ढाक के तीन पात साबित होगा

You Might Also Like

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Theftgangbusted : टोटके के नींबू मिर्च बेचने वाले निकले लुटेरे

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

InfoDeptUttarakhand : सूचना विभाग की अभिनव पहल सीएम ने जारी किया पंचांग कैलेंडर

Kumbh2027 : कुंभ कार्यों के जीओ तत्काल जारी करने के निर्देश

TAGGED: #india, action on tehsil gambling, breaking news, dehradun, gambling exposed, government office, illegal gambling india, india corruption news, khoji narad news, khoji narad news breaking, khoji narad today news, news, sarkari daftar scandal, social media news, tehsil gambling, tehsil viral video, todaynews, uttarakhand, viral scandal, viral video

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 27, 2025 June 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 33 सड़कें बंद, आठ जिलों में बाढ़ की चेतावनी 33 सड़कें बंद, आठ जिलों में बाढ़ की चेतावनी
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकतंत्र सेनानी हमारे महानायक – मुख्यमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?