By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड के लोक साहित्य होंगे डिजिटल संरक्षित – मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड के लोक साहित्य होंगे डिजिटल संरक्षित – मुख्यमंत्री
देहरादून

उत्तराखंड के लोक साहित्य होंगे डिजिटल संरक्षित – मुख्यमंत्री

बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख 51 हजार की जायेगी.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
4 Min Read
लोक साहित्य
लोक साहित्य
SHARE
Highlights
  • उत्तराखण्ड में भाषा संस्थान द्वारा अनेक नई पहल.
  • उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाया जाए.
  • उत्तराखण्ड भाषा एवं साहित्य का बड़े स्तर पर  महोत्सव.

उत्तराखंड के लोक साहित्य होंगे डिजिटल संरक्षित : उत्तराखण्ड की बोलियों, लोक कथाओं, लोकगीतों एवं साहित्य के डिजलिटीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए ई-लाइब्रेरी बनाई जाए। लोक कथाओं पर आधारित संकलन बढ़ाने के साथ ही इन पर ऑडियो विजुअल भी बनाये जाएं। स्कूलों में सप्ताह में एक बार स्थानीय बोली भाषा पर भाषण, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। उत्तराखण्ड भाषा एवं साहित्य का बड़े स्तर पर  महोत्सव किया जाए, इसमें देशभर से साहित्यकारों को बुलाया जाए। उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाया जाए। यह बात मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की साधारण सभा एवं प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति बैठक के अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि भेंट स्वरूप बुके के बदले बुक के प्रचलन का राज्य में बढ़ावा दिया जाए।

यह भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख 51 हजार की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान भी दिया जायेगा, जिसकी सम्मान राशि 05 लाख रूपये होगी। राजभाषा हिन्दी के प्रति युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए युवा कलमकार प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसमें  दो आयु वर्ग में 18 से 24 और 25 से 35 के युवा रचनाकारों को शामिल किया जायेगा। राज्य के दूरस्थ स्थानों तक सचल पुस्तकालयों की व्यवस्था कराने के साथ ही पाठकों के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें एवं साहित्य उपलब्ध कराने के लिए बड़े प्रकाशकों का सहयोग लेने पर सहमति बनी। भाषा संस्थान लोक भाषाओं के प्रति बच्चों की रूचि बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे वीडियो तैयार कर स्थानीय बोलियों का बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जौनसार बावर क्षेत्र में पौराणिक काल से प्रचलित पंडवाणी गायन ‘बाकणा’ को संरक्षित करने के लिए इसका अभिलेखीकरण किया जायेगा। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा प्रख्यात नाट्यकार ‘गोविन्द बल्लभ पंत’ का समग्र साहित्य संकलन, उत्तराखण्ड के साहित्यकारों का 50 से 100 वर्ष पूर्व भारत की विभन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित साहित्य का संकलन और उत्तराखण्ड की उच्च हिमालयी एवं जनजातीय भाषाओं के संरक्षण एव अध्ययन के लिए शोध परियोजनों का संचालन किया जायेगा। राज्य में प्रकृति के बीच साहित्य सृजन, साहित्यकारों के मध्य गोष्ठी, चर्चा-परिचर्चा के लिए 02 साहित्य ग्राम बनाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें :-  मखाना खाने के अचूक फायदे

भाषा मंत्री  सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले तीन सालों में उत्तराखण्ड में भाषा संस्थान द्वारा अनेक नई पहल की गई है। भाषाओं के संरक्षण और संवर्द्धन के साथ ही स्थानीय बोलियों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। भाषा की दिशा में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक पुरस्कार दिये जा रहे हैं।इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, सचिव वी.षणमुगम,  श्रीधर बाबू अदांकी, निदेशक भाषा स्वाति भदौरिया, अपर सचिव  मनुज गोयल, कुलपति दून विश्वविद्यालय डॉ. सुरेखा डंगवाल, कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !

UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका

DehradunMunicipalCorporation : डेंगू पर होगा वार, देहरादून नगर निगम तैयार

UttarakhandElections : 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

HinduScriptures : शादी बचाने के हिंदू धर्म ग्रंथों में है उपाय

TAGGED: #AncientLiterature, #ArtAndHeritage, #CommunityStories, #CulturalDigitization, #CulturalDiversity, #CulturalIdentity, #CulturalIndia, #CulturalRevival, #DigitalArchives, #DigitalPreservation, #DigitalTransformation, #EthnicCulture, #FolkDance, #FolkDocumentation, #FolkLiterature, #FolkMusic, #FolkNarratives, #FolkSongs, #FolkTales, #FolkWisdom, #HeritageProtection, #HimalayanCulture, #HimalayanHeritage, #IndiaCulture, #IndianFolkArt, #IndianHeritage, #IndianTraditions, #IntangibleHeritage, #LegacyPreserved, #LiteraryHeritage, #MountainCulture, #MountainFolklore, #narendra modi, #OralTraditions, #PahadiCulture, #PahadiHeritage, #PahadiLokSanskriti, #PreserveCulture, #PreserveTradition, #RegionalLiterature, #SaveOurHeritage, #StorytellingTradition, #TraditionalKnowledge, #UttarakhandTraditions, CMUttarakhand, CulturalHeritage, dehradun, DigitalIndia, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand, UttarakhandCulture, UttarakhandDevelopment, uttarakhandnews, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 June 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जगन्नाथ मंदिर जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों और 22 सीढ़ियों का रहस्य
Next Article विधवा माँ विधवा माँ और बेटी इशिका – वंशिका को मिला न्याय

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Mahabharat
Mahabharat : जब युधिष्ठिर ने पूरी स्त्री जाति को दिया श्राप! क्या है इसके पीछे का सच?
धार्मिक June 6, 2026
MahabharataMysteries
MahabharataMysteries : देश भर की महिलाएं आज भी क्यों परेशान हैं ?
तत्काल प्रभाव June 6, 2026
WaterCrisis2060
WaterCrisis2060 : क्या 2060 तक सूख जाएंगे दुनिया के बड़े बांध ?
राष्ट्रीय June 6, 2026
EkPedMaaKeNaam
EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !
उत्तराखण्ड June 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?