By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: दून बार एसोसिएशन ने श्री दरबार साहिब को दिया समर्थन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > दून बार एसोसिएशन ने श्री दरबार साहिब को दिया समर्थन
देहरादून

दून बार एसोसिएशन ने श्री दरबार साहिब को दिया समर्थन

BKU एकता शक्ति के अध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था.

admin
Last updated: 2025/04/12 at 5:25 AM
admin
Share
4 Min Read
दून बार एसोसिएशन
दून बार एसोसिएशन
SHARE
Highlights
  • किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को करेंगे सम्मानित.
  • यूनियनने मातावाला बाग मामले पर असामाजिक तत्वों की घोर निंदा की.
  • बार एसोसिएशन ने श्री दरबार साहिब को दिया समर्थन.

दून बार एसोसिएशन ने श्री दरबार साहिब को दिया समर्थन : भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा ने श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने श्री महाराज जी को श्री झण्डे मेले कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने पर बधाई दी। सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने जानकारी दी कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड मई में होने वाले विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को सम्मानित करने जा रहे है। बहुत शीघ्र श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि संकार द्वारा किसानों के लिए किसान मेला व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को श्री महाराज जी का छायाचित्र सप्रेम भेंट किया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड से जुड़े किसान भाइयों की ओर से श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति को श्री झण्डे जी मेले के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने मातावाला बाग पर चिंता जाहिर करते हुए असमाजितक तत्वों की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब विश्व की महान संस्थाओं में से एक है। श्री दरबार साहिब पर लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने कहा कि वह श्री दरबार साहिब के पक्ष में हैं। उनका परिवार सहारनपुर चैक के पास रहता है और वह बचपन से मातावाल बाग को देखते आ रहे है। कुछ लोगों ने मातावाला बाग को कूडाघर बना दिया था।

अपने घरों का कूडा भी यहीं डालते थे। मातावाला बाग को नशेडियों का अड्डा बना दिया था जिसको वर्तमान में श्री महाराज जी ने फलदार वृक्षों को लगाकर उसे सुन्दर व आकर्षक बना दिया है। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब जैसे पूजनीय संस्था समाज के हर वर्ग के लोग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इस संस्थान के द्वारा सैकड़ों स्कूल, अस्पताल, मेडिकल काॅलेज, नर्सिंंग काॅलेज, पैरामेडिकल काॅलेज व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जनहित में काम कर रहे हैं। गरीबों के लिए कैंसर अस्पताल का कार्य अन्तिम चरण में है। ऐसे संस्थान के बारे में षडयंत्र उचित नहीं है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का कृषि संकाय उत्तराखण्ड के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में परंपरागत व अत्याधुनिक तकनीक से कृषि में शोध हो रहे हैं। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को परिशिक्षित भी किया जा रहा है समय-समय पर किसान मेला लगाकर किसान की आय, भूमि की उत्पादकता आदि पर जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। लाइव स्टाॅक, गौवंश कृषि से जोडकर कृषि को पुरातन पद्धति से जोड़कर वातावरण में गौवंश व गौमाता का संरक्षण करके किसानों की आय को बढ़ाए जाने पर महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड किसान और किसानी को बढ़ावा दिया जाना बेहद जरूरी है। इसलिए युवा कृषि वैज्ञानिकों को भी आगे आकर अपनी भूमिका निश्चित करनी होगी। उधर दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने मातावाला बाग पर कब्जे की नियत से धार्मिक उन्माद व विद्धेष फैलाने वालों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने श्री दरबार साहिब को अपना पूरा समर्थन दिया है और कहा कि वह विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था के साथ खड़े हैं।

You Might Also Like

Theftgangbusted : टोटके के नींबू मिर्च बेचने वाले निकले लुटेरे

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

InfoDeptUttarakhand : सूचना विभाग की अभिनव पहल सीएम ने जारी किया पंचांग कैलेंडर

DhamiCabinetExpansion : धामी सरकार का थोड़ी देर में कैबिनेट विस्तार

UttarakhandPolitics : धामी सरकार सो रही, जनता रो रही – हरीश रावत

TAGGED: #BarAssociationNews, #BarAssociationStand, #BarCouncilUpdates, #BarPolitics, #BreakingHeadlines, #BreakingInDoons, #BreakingNewsIndia, #DarbarSahibControversy, #DarbarSahibSupport, #DehradunBarAssociation, #DehradunLegalNews, #DehradunUpdates, #HindiNewsToday, #LawAndFaith, #LawyersInAction, #LawyersSupport, #LegalNewsIndia, #LegalSupportNews, #NewsInHindi, #PoliticalControversy, #ReligiousPolitics, #ReligiousRightsIndia, #ReligiousSupportNews, #SensationInCity, #SupportForDarbarSahib, #SupportStatement, #TrendingInUttarakhand, #ViralNewsIndia, dehradun, dehradunnews, khoji narad, khoji narad breaking news, uttarakhand, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 12, 2025 April 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरीश रावत की पहाड़ पौलिटिक्स हरीश रावत की पहाड़ पौलिटिक्स – करेंगे गंगा सम्मान यात्रा
Next Article पुलिस का ट्रैफिक प्लान तैयार टूरिस्टों के लिए नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान तैयार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NainaDeviTemple
NainaDeviTemple : झीलों के शहर में जहां हर लहर में बसती है आस्था
नैनीताल March 25, 2026
DhamiCabinet
DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून March 25, 2026
WomenHeartAttack
WomenHeartAttack : महिलाओं को कम आते हैं हार्ट अटैक , जानिए कारण
लफ्फाज़ी March 25, 2026
FakeIASArrest
FakeIASArrest : 26 शादी करने वाला फर्जी IAS अरेस्ट
भांडा फोड़ March 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?