देश दुनिया की 10 सबसे बड़ी खबरें : कैमिकल फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप, तीन कर्मचारी फंसे
पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में एक कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें दूर तक आसमान में नजर आईं।
रौली क्षेत्र में ऑफिसर कॉलोनी तक पहुंची जंगल की आग
गोपेश्वर नगर मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित रौली क्षेत्र में रविवार शाम को अराजक तत्वों ने चीड़ के जंगल में आग लगा दी। आग देखते ही देखते ऑफिसर कॉलोनी के पास पहुंच गई। यहां दो कर्मचारियों के परिवार रहते है। कॉलोनी तक आग पहुंचते देख कर्मचारियों ने परिवार सहित भागकर अपनी जान बचाई। लोगों की सूचना पर करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू कर लिया।
उत्तराखंड में गर्मी के बाद जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तेज धूप खिल रही है और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
झील में बोटिंग के दौरान युवक ने कूदकर नहाने की कोशिश की
“नैनीताल के प्रसिद्ध भीमताल झील में एक युवक ने बोटिंग के दौरान झील में कूदकर नहाने की कोशिश की। बिहार का रहने वाला यह युवक झील में स्टंट करने की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बाहर निकाल लिया और चालान काटा। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षा नियमों की याद दिलाई।”
केमिकल गोडाउन में आग
हरिद्वार के इब्राहिमपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड हो गया। फैक्ट्री में शाम 7 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे जो अभी लापता बताए जा रहे हैं। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटों तक आग बुझाने की कोशिश की गई।
कार्यशाला का समापन
दून विश्वविद्यालय में तीन-दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आज समापन किया गया। उत्तराखंड में इस तरह की यह पहली वर्कशॉप आयोजित की गई थी। वहीं, समापन दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलुरू, के प्रोफ़ेसर, उदय मैत्रा, ने बताया कि तीन दिनों तक चली वर्कशॉप में ज़्यादातर थ्योरी को ऐक्सपैरिमेंट करके बच्चों को दिखाया और सिखाया गया। इससे न सिर्फ़ बच्चों का दृष्टिकोण बदलेगा, बल्कि उनकी शोध करने की क्षमता भी विकसित होगी।
blinkit स्टोर पर शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक छापा
राष्ट्रीय लोक दल महासचिव अनुपम खत्री के शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग त्वरित कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में देहरादून स्तिथ blinkit के दो स्टोरों पर छापेमारी की। ओचक छापे का उद्देश्य एक्सपायरी डेट के सामान की दो बार डिलीवरी करना था । आपको बताते चले ये सारा मामला तब उजागर हुआ जब देहरादून में रहने वाले राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव अनुपम खत्री के घर blinkit को दिए आर्डर की डिलीवरी में एक्सपायरी डेट का सामान आ गया।
स्कूल बस की चपेट में आने से 4 साल की बच्ची की मौत
उधम सिंह नगर के गदरपुर में बीते दिन 4 साल की बच्ची की स्कूल बस से उतरते समय बस के पिछले टायर की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही बच्ची का एडमिशन हुआ था। परिवार में मातम छाया है। वहीं इसके बाद स्कूल और और बस ड्राइवर कंडक्टर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है इस सवाल पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि परिवहन विभाग और जिला प्रशासन से इस बारे में बात की जाएगी।
शेयर बाजार में हाहाकार, 2700 अंक लुढ़का सेंसेक्स
अमेरिका ने 2 अप्रैल की देर रात अमेरिकी टैरिफ का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही ग्लोबल मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है। एशियाई जापान कोरिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई है। वहीं अमेरिकी बाजार का भी बुरा हाल है। आज 7 अप्रैल को शेयर बाजार का सेंसेक्स 2700 अंक गिर चुका है। निफ्टी में भी लगभग 900 अंक की गिरावट आई है।
वक्फ संशोधन कानून का समर्थन पड़ा भारी
घर को आग लगाने की घटना के बाद भाजपा नेता असकर अली ने एक नया वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने अपने पुराने बयान पर माफी मांगी और कहा कि वे वक्फ संशोधन कानून का विरोध करते हैं। उधर इंफाल घाटी में पांच हजार से अधिक लोगों ने कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सुरक्षा बलों के साथ झड़प की बात भी सामने आई है।

