By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: यूसीसी में सरल हो रजिस्ट्रेशन – रजिस्ट्रार, यूसीसी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > यूसीसी में सरल हो रजिस्ट्रेशन – रजिस्ट्रार, यूसीसी
उत्तराखण्ड

यूसीसी में सरल हो रजिस्ट्रेशन – रजिस्ट्रार, यूसीसी

सरल होगी UCC पंजीकरण प्रक्रिया.

admin
Last updated: 2025/04/03 at 10:49 AM
admin
Share
3 Min Read
यूसीसी में सरल हो रजिस्ट्रेशन
यूसीसी में सरल हो रजिस्ट्रेशन
SHARE
Highlights
  • UCC रजिस्ट्रेशन हुआ आसान!
  • UCC में नया बदलाव!
  • UCC में पारदर्शिता बढ़ेगी.
  • रजिस्ट्रेशन में सरकार का बड़ा फैसला!

यूसीसी में सरल हो रजिस्ट्रेशन :  महानिबंधक, समान नागरिक संहिता/ वित्त सचिव डॉ. वी. षणमुगम ने यूसीसी के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी, निबंधकों व उपनिबंधकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उप निबंधकों की शंकाओं का समाधान करते हुए सुझाव भी लिए। उन्होंने पंजीकरण को जटिल बनाने के बजाय इसके सरलीकरण पर जोर देने को कहा, ताकि आवेदकों को असुविधा न हो।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पीपीटी के माध्यम से जिले में यूसीसी पंजीकरण की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए जिले में 10 निबंधक और 182 उपनिबंधकों की तैनाती की गई है। यूसीसी पंजीकरण में पौड़ी जिले ने तेजी से कार्य किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वन ग्रामों के निवासियों के दस्तावेजों की कमी होने से पंजीकरण में दिक्कतें आ रहीं हैं।

महानिबंधक ने सभी उपनिबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि वन ग्रामों में पंजीकरण के लिए जो भी व्यवस्था की जा सकती है, इसका प्रस्ताव बनाकर नोडल अधिकारी को दें। जिससे नोडल अधिकारी इस प्रस्ताव को शासन में भेज सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। महानिबंधक ने कहा कि विवाह का पंजीकरण करते समय प्रतिबंधित श्रेणियों का ध्यान जरूर रखें। उन्होंने उपनिबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को सुविधा देने की मानसिकता के साथ कार्य करें। साथ ही कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां यूसीसी लागू हुआ है। इसमें हर समुदाय की भावनाओं, रीतिरिवाजों व परंपराओं का ध्यान रखा गया है। महानिबंधक ने ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि पंजीकरण संबंधी एफएक्यू ( अकसर पूछे जाने वाले सवाल) का फ्लो चार्ट बनाकर उप निबंधकों को दें। ताकि वह कोई समस्या आने पर एफएक्यू की मदद से उसका निस्तारण कर सके।

बैठक में बताया गया कि यूसीसी लागू होने से 2 अप्रैल पर 7164 आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें 6,233 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। 88.35 प्रतिशत सरकारी कर्मियों का पंजीकरण हो चुका है। बैठक में नोडल अधिकारी यूसीसी/ अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र सेट, उप जिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, कोटद्वार सोहन सिंह सेनी, लैंसडौन शालिनी मौर्य, चौबट्टाखाल श्रेष्ठ गुनसोला, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार सहित उप निबंधक रचना शाह, नवीन कुमार, मुकेश जोशी, रोहित ठाकुर, दिनेश चंद्र व अन्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि

HaridwarVisit : गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार कार्यक्रम की समीक्षा

Holi2026 : मुख्यमंत्री ने होली खेलकर खुशियाँ साझा की

IITRoorkeeWins : IIT रुड़़की 13 श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर बना अव्वल

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

TAGGED: #CitizensRights, #CivilCode, #EasyRegistration, #GovernmentDecision, #GovernmentPolicy, #GovtOfIndia, #GovtReforms, #IndiaLaw, #IndianGovernment, #IndianLaw, #IndianLawUpdates, #IndiaUpdates, #Judiciary, #JusticeForAll, #LawAmendments, #LawAndOrder, #LegalAwareness, #LegalEase, #LegalFramework, #LegalGuidelines, #LegalNews, #LegalProcess, #LegalReforms, #LegalRevolution, #LegalRights, #LegalSimplification, #LegalTransparency, #LegalUpdates, #narendra modi, #NewLaws, #NewPolicy, #NewReforms, #PolicyChanges, #PolicyMaking, #RegistrationProcess, #SimplerLaws, #SimplifiedLaws, #SimplifiedProcess, #Transparency, #UCC2025, #UCCBenefits, #UCCBill, #UCCDebate, #UCCImplementation, #UCCIndia, #UCCLaw, #UCCNews, #UCCRegistration, #UCCUpdates, #UniformCivilCode, breakingnews, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, ucc, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 3, 2025 April 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्कंदमाता की पूजा विधि चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा विधि क्या है?
Next Article नहीं रहे सुपरस्टार मनोज कुमार नहीं रहे सुपरस्टार मनोज कुमार, पढ़िए सफरनामा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
HoliGujiya
HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
HealthFormula
HealthFormula : 40+ हेल्थ फार्मूला ! बदलें अपनी लाइफस्टाइल
खोजी नारद कहिंन March 2, 2026
JapanCoffinTrend
JapanCoffinTrend : ये क्या है…! ताबूत के अंदर मेडिटेशन
Uncategorized March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?