By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ATM से पैसे निकालने वालों के लिए झटका!
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > ATM से पैसे निकालने वालों के लिए झटका!
वीडियो

ATM से पैसे निकालने वालों के लिए झटका!

"ATM से पैसे निकालने के नए नियम – क्या है बदलाव?"

admin
Last updated: 2025/03/26 at 7:56 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • "ATM से पैसे निकालने वालों के लिए बड़ा झटका!"
  • "ATM से पैसे निकालने का तरीका बदलने जा रहा है!"
  • "ATM से पैसे निकालने के नए नियम!"

ATM से पैसे निकालने वालों के लिए झटका! : अगर आप ATM से पैसे निकालते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. 1 मई से ATM ट्रांजैक्शन महंगा होने जा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिससे अब कैश विड्रॉल और अन्य ट्रांजैक्शंस पर आपको ज्यादा पैसे देने होंगे. इस बदलाव से खासतौर पर वे लोग प्रभावित होंगे, जो डिजिटल पेमेंट की बजाय कैश ट्रांजैक्शन ज्यादा करते हैं।

Contents
ATM इंटरचेंज फीस क्या है?RBI ने क्यों लिया ये फैसला?किन ग्राहकों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?नए ATM चार्ज क्या हैं?ATM से पैसे निकालने पर एक्स्ट्रा चार्ज से कैसे बचें?

ATM इंटरचेंज फीस क्या है?

ATM इंटरचेंज फीस वह चार्ज होता है, जो एक बैंक अपने कस्टमर को दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालने या अन्य सर्विस के इस्तेमाल के बदले में लगाते हैं . यह फीस आमतौर पर बैंकों द्वारा वहन की जाती है, लेकिन अक्सर इसका बोझ कस्टमर पर भी डाला जाता है. अब नई रेट लागू होने के बाद, बैंक अपने कस्टमर से यह एक्स्ट्रा चार्ज वसूल सकते हैं।

RBI ने क्यों लिया ये फैसला?

RBI ने यह बदलाव व्हाइट-लेबल ATM ऑपरेटर्स और अन्य बैंकों की मांग के बाद किया है. उनका कहना था कि ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने के कारण उन्हें नुकसान हो रहा था. ATM को मेंटेन करने, कैश लोडिंग और सुरक्षा उपायों में बढ़ते खर्च की वजह से यह फैसला लिया गया है।

किन ग्राहकों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

ATM ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़ने से सबसे ज्यादा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो कैश विड्रॉल पर ज्यादा निर्भर रहते हैं. खासतौर पर छोटे बैंकों के ग्राहक इससे प्रभावित होंगे, क्योंकि ये बैंक अपने ATM नेटवर्क के लिए बड़े बैंकों पर निर्भर रहते हैं. जब ये ग्राहक अन्य बैंकों के ATM से पैसे निकालेंगे, तो उन्हें ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा. इसके अलावा, जो लोग डिजिटल पेमेंट की बजाय कैश ट्रांजैक्शन को प्राथमिकता देते हैं, उन्हें भी इस बदलाव का झटका लगेगा. रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बार-बार ATM से पैसे निकालने वाले यूजर्स को अब एक्सट्रा चार्ज चुकाना होगा. इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन ग्राहकों पर होगा, जिनका ट्रांजैक्शन वॉल्यूम ज्यादा होता है. हर बैंक अपने ग्राहकों को एक महीने में कुछ मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है, लेकिन इस लिमिट के खत्म होने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ज्यादा चार्ज देना होगा. ऐसे में फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट से ज्यादा बार पैसे निकालने वाले ग्राहक सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे ।

नए ATM चार्ज क्या हैं?

1 मई से ATM से पैसे निकालना यानी कैश विड्रॉल महंगा हो जाएगा. अब ग्राहकों को हर ट्रांजैक्शन पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा, जिससे कैश ट्रांजैक्शन करने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.अगर आप फाइनेशियल ट्रांजैक्शन यानी कैश निकालते हैं, तो आपको प्रति ट्रांजैक्शन 2 रुपया ज्यादा चार्ज देना होगा. वहीं, नॉन-फाइनेशियल ट्रांजैक्शन जैसे बैलेंस चेक करना (Balance Check), मिनी स्टेटमेंट (Mini Statement)निकालना या ATM पिन बदलना 9PIN Change) अब 1 रुपया महंगा हो जाएगा.हालांकि, ये नए चार्ज तभी लागू होंगे जब आप अपने बैंक की फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार कर लेंगे. यानी, अगर आपने पहले से फ्री ट्रांजैक्शनलिमिट पूरी कर ली, तो उसके बाद हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर आपको यह बढ़ा हुआ चार्ज देना होगा. इसलिए, ATM का इस्तेमाल करते समय ट्रांजैक्शन लिमिट का ध्यान रखना जरूरी होगा.

ATM से पैसे निकालने पर एक्स्ट्रा चार्ज से कैसे बचें?

डिजिटल पेमेंट का ज्यादा इस्तेमाल करें यानी UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल वॉलेट से पेमेंट करें.एक ही बार में ज्यादा पैसे निकालें ,बार-बार ATM जाने से बचें ताकि एक्स्ट्रा चार्ज न लगे. आप अपने बैंक के ATM का ही इस्तेमाल करें दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालने पर चार्ज ज्यादा लगता है.अपने बैंक के फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट की जानकारी रखें, क्योंकि हर बैंक की फ्री लिमिट अलग होती है।

 

 

 

 

You Might Also Like

AshaBhosle : सुरों की अमर आवाज़ खामोश: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन

FreeEducation : “मुफ्त पढ़ाई, शादी के लिए लाखों और घर के लिए जमीन—इस देश में सरकार उठाती है हर बड़ी जिम्मेदारी!”

UttarakhandTrekking : हिमालय का रहस्य: ट्रेकिंग में कुत्ते क्यों बनते हैं आपका साथी?

KalingaWar : कलिंग युद्ध के बाद अशोक के साथ क्या हुआ?”

UttarakhandWeather : मौसम का कहर या राहत की दस्तक, उत्तराखंड में बदला मिज़ाज

TAGGED: #ATMAlert, #ATMCard, #ATMChanges, #ATMFeeChanges, #ATMFees, #ATMMachine, #ATMNews, #ATMRegulations, #ATMScam, #ATMServices, #ATMTransaction, #ATMTransactions, #ATMUpdate, #ATMUpdateAlert, #ATMUserAlert, #ATMUsers, #ATMWithdrawal, #ATMWithdrawalLimit, #BankingChanges, #BankingCustomers, #BankingNews, #BankingPolicy, #BankingReforms, #BankingSafety, #BankingServices, #BankingSystem, #BankingTech, #BankingTrends, #BankingUpdate, #BankTransaction, #CashHandling, #CashManagement, #CashWithdrawal, #CashWithdrawalRules, #DigitalBanking, #DigitalPayments, #FinanceNews, #FinancialAwareness, #FinancialUpdates, #MoneyWithdrawal, #NewATMRules

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 26, 2025 March 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हर युवा की जिम्मेदारी है मतदान हर युवा की जिम्मेदारी है मतदान- जिला निर्वाचन अधिकारी
Next Article बिहार में बेखौफ अपराधी! बिहार में बेखौफ अपराधी!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PhoneNumberTracking
PhoneNumberTracking : नंबर डालते ही मिल जाएगी LIVE लोकेशन ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 20, 2026
BadrinathMandir
BadrinathMandir : बद्रीनाथ मंदिर में लगाते हैं ‘कॉकरोच’ को भोग !
उत्तराखण्ड April 20, 2026
SunnyDeolNewAvatar
SunnyDeolNewAvatar : नई फिल्म में सनी देओल का नया अवतार!
दिल्ली April 20, 2026
Riceweightloss
Riceweightloss : फ्रिज में रखे चावल खाने से घटता है वजन !
लफ्फाज़ी April 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?