महिला दारोगा का रेप, सिपाही ने बनाया अश्लील वीडियो ! : क्या आप यकीन करेंगे कि पुलिस विभाग में खाकी पहनने वाला सिपाही ही महिला दरोगा की अस्मत लूट ले और अश्लील वीडियो बनाकर धमकी भी दे ? ऐसा कांड हुआ है देहरादून में जहाँ पुलिस की महिला दरोगा से उसी के विभाग के सिपाही ने रेप कर अश्लील वीडियो बनाया। ये सनसनीखेज घटना उत्तराखंड के देहरादून में घटी है। उत्तराखंड पुलिस के सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता कोई और नहीं, बल्कि खुद महिला दारोगा है जिसकी शिकायत पर पुलिस ने देहरादून की पटेल नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। वहीं जल्द ही शिकायतकर्ता महिला दारोगा के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि एक अविवाहित महिला दरोगा का कुछ समय पहले ही पर्वतीय जिले से देहरादून तबादला हुआ था। महिला दरोगा के आग्रह पर उसे पुलिस विभाग की एक शाखा में अटैच किया गया था। महिला दरोगा के मुताबिक सिपाही असलम उसी के कार्यालय में ड्यूटी करता है। एक दिन महिला दरोगा ड्यूटी पर देरी से आई इस पर उच्चाधिकारियों ने उसका स्पष्टीकरण मांगा। इसके चलते महिला दरोगा ने कार्यालय के नजदीक ही एक होटल में रुकने का मन बनाया ताकि वह समय पर ड्यूटी पर पहुंच सके।
महिला दरोगा के विभागीय कार्य सिपाही असलम ही करता था। असलम ने ही महिला दरोगा के लिए होटल में कमरा बुक कराया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम को सिपाही ने महिला दरोगा को होटल में छोड़ दिया था। उसी दौरान सिपाही की नीयत बिगड़ गई। वह भी सिपाही के पीछे-पीछे उसके कमरे में घुस गया। पीड़िता के मुताबिक ऑफिस का सारा काम आरोपी सिपाही ही करता था।
इसीलिए उसने आरोपी सिपाही को होटल में उसके लिए कमरा बुक करने को कहा। आरोपी सिपाही ने कहा कि उसने होटल में कमरा बुक करा दिया है। ड्यूटी खत्म होने के बाद आरोपी, महिला को लेकर होटल गया और उसे कमरे में छोड़ दिया। आरोप है कि रूम देखने के बहाने आरोपी भी उसके कमरे में आ गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ बदतमीजी की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी पर रेप के दौरान उसका वीडियो भी बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसके किसी को कुछ बताया तो वो उसका वीडियो वायरल कर देगा। रेप पीड़िता दरोगा इस घटना से काफी घबरा गई थी। उसके फौरन बाद वह हफ्ते की छुट्टी लेकर घर जाना चाहती थी। लेकिन भय के मारे वह घर भी नहीं जा पाईं। सिपाही ने मुंह खोलने पर महिला दरोगा को अंजाम भुगतने की धमकी भी दे डाली।
पीड़िता ने प्रेमनगर कोतवाली में आरोपी सिपाही असलम के खिलाफ तहरीर सौंपी। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत केस दर्ज किया गया है। मुकदमे में आरोपी बनाया गया सिपाही विवाहित और महिला दरोगा अविवाहित है ।पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे डर था कि यदि उसने किसी को कुछ कहा तो उसे ही गलत कहा जाएगा, क्योंकि होटल का कमरा उसी ने बुक कराया था।
पीड़िता का कहना है कि छुट्टी से बाद जब वो वापस अपनी ड्यूटी पर आई तो आरोपी सिपाही ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ कई बार रेप किया। अब आखिर में हिम्मत करके पीड़िता ने पुलिस में शिकायत और इंसाफ की मांग की। एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर युवती के बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई है। साथ ही एसपी देहात विकासनगर इस पूरे मामले की तहकीकात पर भी नजर रख रही है।

