रावण को किसने बताया ‘Rapist ? : संत हों या आम आदमी अक्सर कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो बखेड़ा खड़ा कर देता है। लेकिन जब देश के मशहूर शख्सियत ऐसे बयान देते हैं तो विवाद और बहस लम्बी हो जाती है कुछ ऐसे ही विवाद में फंस गया है दशानन रावण … जी हाँ प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है, जिससे वे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इस बयान में उन्होंने रावण को ‘रेपिस्ट’ करार देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा जो यह कहते हैं कि उन्हें राम नहीं, बल्कि रावण जैसा पति चाहिए।
लड़कियां कैसा पति चाहती हैं – राम या रावण ?
“कुछ लोग कहते हैं कि हमें राम जैसे नहीं, बल्कि रावण जैसा व्यक्ति चाहिए क्योंकि राम ने अपनी पत्नी का त्याग कर दिया, जबकि रावण ने अपनी बहन का बदला लेने के लिए युद्ध लड़ा और पराई स्त्री को छुआ तक नहीं. पहले पढ़कर आओ! रावण एक रेपिस्ट था. उसने एक अप्सरा के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद वह ब्रह्मा जी के पास गई और उन्होंने रावण को श्राप दिया कि यदि वह अगली बार किसी स्त्री को उसकी इच्छा के विरुद्ध छुएगा तो 100 टुकड़ों में बंट जाएगा.”
शादी पर भी दिया बड़ा बयान
इसके अलावा जया किशोरी ने आजकल टूटती शादियों पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि “आजकल लोग अपनी शादी को लेकर गंभीर नहीं हैं. शादी के दौरान जल्दबाजी करते हैं, पंडित जी से कहते हैं जल्दी करो, क्योंकि उन्हें पार्टी करनी होती है. जहां भगवान हैं, जहां अग्नि है, वहां शराब परोसी जा रही है और फिर लोग कहते हैं कि शादी नहीं चल रही. जब शादी के समय ही लोग अपने वचनों और जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर नहीं हैं, तो आगे चलकर वे अपने रिश्ते को कैसे निभाएंगे?”
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
जया किशोरी के इस बयान पर मिश्रित प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ उनके रावण को ‘रेपिस्ट’ कहने पर आपत्ति जता रहे हैं. वहीं, कुछ लड़कियों ने लिखा कि-“हमें न राम जैसा पति चाहिए, जिसने अपनी पत्नी का त्याग किया, और न ही रावण जैसा, जिसने किसी और की पत्नी का हरण किया!”

