By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: IndianPolitics : राहुल प्रियंका का धरना प्रदर्शन राजनैतिक नौटंकी : भट्ट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > IndianPolitics : राहुल प्रियंका का धरना प्रदर्शन राजनैतिक नौटंकी : भट्ट
देहरादून

IndianPolitics : राहुल प्रियंका का धरना प्रदर्शन राजनैतिक नौटंकी : भट्ट

अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, देश ने देखा कि जैसे ही नीट परीक्षा में गड़बड़ी.

admin
Last updated: 2026/07/23 at 1:50 PM
admin
Share
3 Min Read
IndianPolitics
IndianPolitics : राहुल प्रियंका का धरना प्रदर्शन राजनैतिक नौटंकी : भट्ट
SHARE
Highlights
  • यही वजह है कि पहले जंतर मंतर पर धरने की आड़ में राजनेताओं द्वारा युवाओं बरगलाने का प्रयास किया गया.
  • मोदी सरकार की प्राथमिकता देश के करोड़ों विद्यार्थियों और युवाओं का भविष्य सुनिश्चित करना है.
  • फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तरीय समितियों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है.

IndianPolitics : राहुल प्रियंका का धरना प्रदर्शन राजनैतिक नौटंकी :- भाजपा ने दिल्ली में राहुल प्रियंका कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को संवैधानिक अधिकारों के दुरुपयोग की राजनैतिक नौटंकी करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे गैरज़िम्मेदाराना राजनीति बताते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, देश ने देखा कि जैसे ही नीट परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली तत्काल परीक्षा रद्द कर दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। इतना ही छात्रों के हित में तुरंत और पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित की गई, जिसका शानदार परिणाम भी आया है। जिसमें लगभग 12 लाख छात्रों को सफलता प्राप्त हुई है, शायद यही नीट में सफल छात्रों की ये खुशी विपक्ष और कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है।

यही वजह है कि पहले जंतर मंतर पर धरने की आड़ में राजनेताओं द्वारा युवाओं बरगलाने का प्रयास किया गया और साथ ही दो दिन से संसद का कामकाज ठप्प कराया गया। छात्रों से सरकार के बड़े टकराव के मंसूबे पाले विपक्ष की मंशा कल जब असफल हुई तो आज कांग्रेस द्वारा यह राजनैतिक ड्रामा रचा गया। बिना किसी सूचना के जिस तरह अपने संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग कर पीएम आवास के पास प्रदर्शन किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं खतरनाक तरीका है। जिसकी जितनी ही भर्त्सना की जाए कम ही काम है।

कहा, मोदी सरकार की प्राथमिकता देश के करोड़ों विद्यार्थियों और युवाओं का भविष्य सुनिश्चित करना है। परीक्षाओं की पवित्रता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अनियमितताओं की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तरीय समितियों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है। ऐसे समय में जब जांच अंतिम चरण में है, केवल राजनीतिक लाभ उठाने और छात्रों को भ्रमित करने के उद्देश्य से इस्तीफे का दबाव बनाना पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी जांच निष्कर्ष के केवल दबााव बनाकर फैसले लेने की संस्कृति हमारी सरकार में नहीं है। जो ताकतें युवाओं के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही हैं, उन्हें देश का युवा भली-भांति पहचान चुका है।

सुधारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हुए कहा कि श्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, तकनीक-आधारित और लीक-प्रूफ बनाने के लिए दूरगामी सुधारात्मक कदम उठाए हैं। सरकार देश के हर होनहार छात्र के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने सरकार की तरफ से युवाओं को आश्वस्त किया कि न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

​

You Might Also Like

DehradunCrime : Dehradun में दिनदहाड़े हुई 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़

SalmanKhanOnProtest : सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट

BhoolBhulaiyaa4 : फिर लौटेगा रूह बाबा – ‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू !

HimeshReshammiya : हिमेश रेशमिया 500 गानों के साथ कैसे बने सुपरस्टार ?

IRCTCFTRBooking : ट्रेन में पूजा, पार्टी, हनीमून ,  कैसे करें बुकिंग ?

TAGGED: #BJPNews, #BJPvsCongress, #CongressProtest, #DelhiProtest, #DharmendraPradhan, #EducationSystem, #IndianPolitics, #khojinaradbreakingnews, #MAHENDRABHATT, #NEETIssue, #PoliticalNews, #PriyankaGandhi, breakingnews, khojinarad, NEETUpdate, RahulGandhi, trendingnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 23, 2026 July 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DehradunCrime : Dehradun में दिनदहाड़े हुई 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DehradunCrime : Dehradun में दिनदहाड़े हुई 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़
देहरादून July 23, 2026
SalmanKhanOnProtest
SalmanKhanOnProtest : सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट
मुंबई July 23, 2026
BhoolBhulaiyaa4
BhoolBhulaiyaa4 : फिर लौटेगा रूह बाबा – ‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू !
Uncategorized July 23, 2026
HimeshReshammiya
HimeshReshammiya : हिमेश रेशमिया 500 गानों के साथ कैसे बने सुपरस्टार ?
महाराष्ट्र July 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?