By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न
Uncategorized

उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न

उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन सम्मेलन संपन्न.

admin
Last updated: 2025/02/25 at 5:45 AM
admin
Share
4 Min Read
जजेज एसोसिएशन
जजेज एसोसिएशन
SHARE
Highlights
  • न्यायपालिका को सशक्त करने पर जोर, जजों की बड़ी बैठक.
  • वार्षिक सम्मेलन में जजों की बैठक, न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की पहल.
  • उत्तराखंड में न्यायाधीशों का वार्षिक सम्मेलन, लिए गए अहम निर्णय.

उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न :  उत्तराखंड जजेस एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ है, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मा० सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के न्यायाधीश, मा० न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया उपस्थित रहे। जिन्होंने उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन को शुभकामनाएं देते हुए अपने सम्बोधन में उत्तराखण्ड राज्य के समस्त न्यायिक अधिकारियों को कहा कि न्यायपालिका के सामने वादकारी एक उम्मीद से आते हैं तथा पीठासीन न्यायाधीशों का यह दायित्व है कि विवादित मामले का निस्तारण शीघ्रता पूर्वक करें, उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वादों में लम्बी तिथियाँ दिये जाने के दृष्टिकोण को भी बदलने के लिए न्यायाधीशों से आह्वान किया है। यह भी कहा कि बदलती हुई वर्तमान परिस्थितियों में परंपरागत न्याय प्रक्रिया के अनुरूप ढालने की आवश्यकता है।

उन्होने इस पर भी जोर दिया कि दोषसिद्धि एवं दण्ड अलग.अलग हैं भले ही दोष सिद्ध हो जाए, लेकिन दण्ड देते समय मामले की समग्रता को ध्यान में रखना भी आवश्यक है। न्यायाधीशों के निर्णय लेने की प्रक्रिया अपने आप में कठिन है। उन्होने इस बात पर भी बल दिया कि न्यायाधीशों को केवल विधिक ज्ञान की आवश्यकता नहीं, बल्कि समाज के सभी पहलुओं को जानने के लिए अन्य विषयों का भी अध्ययन उसी प्रकार से करना चाहिए, जिस प्रकार से वह विधि का ज्ञान अर्जित करते हैं। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि द्वारा इजराइल के उच्चतम न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं विधिवेत्ता  अहरोन बराक का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायाधीशों का विचारण हर वाद में होता है इसलिए न्यायाधीशों को अपना न्यायिक दृष्टिकोण विस्तृत रखना चाहिए।

जजेज एसोसिएशन

समारोह में माननीय उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश मा० न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेन्दर  के द्वारा उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्वरित न्याय करना न्यायाधीशों का प्रथम दायित्व है, उन्होंने विगत 5 वर्ष पुराने लंबित वादों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाना प्राथमिकता बताया है। न्यायिक अधिकारियों के द्वारा न्यायिक कार्यों को पूर्ण मनोयोग से तभी सम्पन्न किया जा सकता है जब समुचित संसाधन तथा सुविधाएँ अनुकूल एवं व्यवस्थित हों। यदि न्यायिक अधिकारी को न्याय प्रदान करने में कोई संस्थागत अथवा व्यावहारिक समस्या उत्पन्न होती है तो एसोसिएशन के माध्यम से एक मंच पर उक्त समस्या को उच्च न्यायालय के संज्ञान में लाना चाहिए तथा संस्थागत एवं व्यावहारिक समस्याओं का समुचित समाधान किये जाने में उच्च न्यायालय का पूर्ण प्रयास रहेगा।

इस कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन के अध्यक्ष  राकेश कुमार सिंह एवं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों तथा न्यायपालिका के वरिष्ठ सदस्यों/जिला जजों ने मुख्य अतिथि सहित मंचासीन न्यायमूर्ति गणों का स्वागत एवं अभिनन्दन पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिह्न देते हुए किया गया। स्वागत सम्बोधन जिला जज, देहरादून  प्रेम सिंह खिमाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  गुहानाथन नरेन्दर, वरिष्ठ न्यायमूर्ति  मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति  आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति  राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति  आशीष नौथानी तथा मा० उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश, ऋतु बाहरी सहित पूर्व न्यायमूर्ति  यू.सी.ध्यानी, पूर्व न्यायमूर्ति  बी.एस. वर्मा, पूर्व न्यायमूर्ति  लोकपाल सिंह उपस्थित रहे।

You Might Also Like

GoldPriceSurge : युद्ध के चलते सोने की कीमतों में इजाफा

UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!

UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि

JanJanKiSarkar : ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की पेंशन वितरित

UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया

TAGGED: #AnnualConference, #CourtSystem, #CourtUpdates, #IndianJudiciary#IndianJudiciary, #JudgeConference, #JudicialConference, #JudicialDecisions, #JudicialReform, #JudiciaryIndia, #JudiciaryMeeting, #JusticeForAll, #JusticeMatters, #LawAndJustice, #LegalMatters, #LegalReformIndia, #LegalReforms, #LegalSummit, #LegalTalks, #narendra modi, #uttarakhand high court, #UttarakhandJudgesAssociation, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, Supreme Court, uttarakhand, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 25, 2025 February 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूसीसी का प्रशिक्षण देगा ATI कार्मिकों को यूसीसी का प्रशिक्षण देगा ATI
Next Article डीएम ने त्यूणी में जानी समस्या डीएम ने त्यूणी में जानी समस्या और मांगे सुझाव

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

InsomniaCauses
InsomniaCauses : आधी रात में क्यों खुल जाती है आपकी नींद ?
हेल्थ March 5, 2026
HappinessHormone
HappinessHormone : गले लगने से दूर होता है तनाव
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 5, 2026
DilliNameMyth
DilliNameMyth : ‘दिल्ली’ का मतलब क्या है ?
दिल्ली March 5, 2026
HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?