By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: IPL 2022 : जीत के बाद भी बल्लेबाजों पर क्‍यों भड़के लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > मुंबई > IPL 2022 : जीत के बाद भी बल्लेबाजों पर क्‍यों भड़के लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ?
मुंबई

IPL 2022 : जीत के बाद भी बल्लेबाजों पर क्‍यों भड़के लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ?

admin
Last updated: 2022/04/30 at 5:01 AM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने अपने अपेक्षाकृत कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए अपनी टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शुक्रवार को यहां 20 रन से जीत दिलायी. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स पर जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया लेकिन अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नाखुशी जताई.

Contents
गेंदबाजों ने काफ़ी अच्छी गेंदबाजी कीपंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने क्‍या कहामैन ऑफ द मैच रहे पंड्या
अतिरिक्त उछाल का पूरा फायदा

शुक्रवार को खेले गये मैच में तेज गेंदबाजों ने पिच से मिल रही अतिरिक्त उछाल का पूरा फायदा उठाया. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 153 रन बनाये लेकिन उसके गेंदबाजों ने पंजाब को आठ विकेट पर 133 रन पर ही रोक दिया. केएल राहुल ने मैच के बाद कहा कि हम अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं थे. हमारे बल्लेबाजी क्रम में अनुभव है और हमें इसका फ़ायदा उठाना चाहिए था. पिच बल्लेबाजी के लिये मुश्किल थी, लेकिन हमें 160 से अधिक रन बनाने चाहिए थे.

गेंदबाजों ने काफ़ी अच्छी गेंदबाजी की

केएल राहुल ने मैच के बाद कहा कि हमारे गेंदबाजों ने काफ़ी अच्छी गेंदबाजी की. क्रुणाल (पंड्या) ने इस पूरे आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन किया है. उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और अहम मौकों पर विकेट लिये. इसके अलावा तेज गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे हमारी टीम को फायदा हुआ. राहुल ने कहा कि हमें किसी भी मैच में परिस्थितियों को अच्छे तरीके से समझने की आवश्यकता है. हमें पता होना चाहिए कि हमें कब क्या करना है.

पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने क्‍या कहा

पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कहा कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन उनके बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. अग्रवाल ने कहा कि हमने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये. हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. नयी गेंद से अच्छी उछाल मिल रही थी लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी आसान थी. उन्होंने कहा कि हमें यह लक्ष्य हासिल करना चाहिए था. हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बल्लेबाजों ने हमें निराश किया.

मैन ऑफ द मैच रहे पंड्या

मैन ऑफ द मैच पंड्या ने कहा कि पिछले सात-आठ महीने से मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा था, जिसका मुझे फायदा मिल रहा है. राहुल संघवी ने इस दौरान मेरी काफ़ी मदद की. बल्लेबाजी में मैं कुछ ख़ास नहीं कर पा रहा हूं. उम्मीद है आगे मैं बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करूंगा.

You Might Also Like

ChathaPachaNetflix : ओटीटी पर धमाका करेगी Roshan Mathew की रेसलिंग ड्रामा

ORomeo : दस्तक देने जा रही है ‘ओ रोमियो

BhagamBhag2 : गोविंदा को ‘भागम भाग 2’ में रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी

ArijitSingh : ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सुनाई देगा अरिजीत सिंह का ‘मातृभूमि’

DhurandharMovie : धुरंधर ने दुनियाभर में जमा रखी है धाक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 30, 2022 April 30, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कटिहार में बिना सूचना के आठ घंटे कट रही बिजली से हालत दयनीय, 15 से 16 घंटे ही हो रही आपूर्ति
Next Article Jharkhand Panchayat Election 2022 Jharkhand Panchayat Election 2022: प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न, प्रचार कार्य शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?