By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: टैली लॉ पोर्टल पर क़ानूनी सलाह लीजिये फ्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > टैली लॉ पोर्टल पर क़ानूनी सलाह लीजिये फ्री
राष्ट्रीय

टैली लॉ पोर्टल पर क़ानूनी सलाह लीजिये फ्री

टैली लॉ पोर्टल पर अब मुफ्त क़ानूनी सलाह लेने का मौका! जानें इस सेवा का लाभ और इसका इस्तेमाल कैसे करें.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:47 PM
admin
Share
5 Min Read
टैली लॉ
टैली लॉ
SHARE
Highlights
  • "टैली लॉ पर मुफ्त क़ानूनी सलाह"
  • "क्या आप क़ानूनी सलाह के लिए तरस रहे हैं? टैली लॉ पोर्टल से पाएं मुफ्त मदद!"
  • "टैली लॉ पोर्टल पर क़ानूनी सलाह मुफ्त में"

टैली लॉ पोर्टल पर क़ानूनी सलाह लीजिये फ्री : हमारे देश में कानूनी प्रक्रिया कई बार इतनी लंबी हो जाती है कि लोग सालों-साल इसमें उलझे रह जाते हैं। इसलिए कई बार लोग कानून के झमेले में पड़ना पसंद नहीं करते। दूसरी तरफ, वकीलों की फीस भी इतनी ज्यादा होती है कि लोग कानूनी सलाह लेने से कतराने लगते हैं।लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के लिए जागरुक करने और कानूनी सहायता देने के लिए केंद्र सरकार ने टेली लॉ पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पर कोई भी व्यक्ति फ्री में कानूनी सलाह ले सकता है। कानून मंत्रालय की तरफ से नियुक्त योग्य वकील 24 घंटे के भीतर लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान देते हैं।टेली-लॉ प्रोग्राम की शुरुआत 2017 में हुई थी। तब इसे नॉर्थ ईस्ट के राज्यों और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। पायलट प्रोजेक्ट में मिली सफलता के बाद 2019 में इसे उत्तर प्रदेश और बिहार में भी शुरू किया गया।

Contents
1 करोड़ लोगों ने ली मददसलाह लेने में यूपी सबसे आगेआप कैसे पूछ सकते हैं सवाल?बच्चों ने भी पूछे सवाल

1 करोड़ लोगों ने ली मदद

सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल की सफलता के नतीजे अब दिखने लगे हैं। 2017 में शुरू हुए इस प्रोग्राम के तहत अब तक करीब 1 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर कानूनी सहायता हासिल की है। टेली लॉ पोर्टल पर योग्य वकील लोगों को कानूनी सलाह, मदद और मार्गदर्शन देते हैं। इस पोर्टल पर 12 साल के बच्चे से लेकर 80 साल तक के बुजुर्ग भी कानूनी सलाह ले चुके हैं। कानून मंत्रालय ने इस संबंध में हाल ही में एक इंटरनल रिपोर्ट तैयार की है।

टैली लॉ

सलाह लेने में यूपी सबसे आगे

टेली लॉ पोर्टल पर कानूनी सलाह हासिल करने वाले राज्यों में यूपी सबसे आगे हैं। यूपी के करीब 19.20 लाख लोगों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें से 19.06 लाख लोगों को सहायता मिल चुकी है। इसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के लोगों ने सबसे ज्यादा सलाह ली।इस पर पैनल के वकील ने महिला को जनहित याचिका दायर करने की सलाह दी। महिला ने जनहित याचिका दायर की और फैसला उनके पक्ष में आया। अब आस-पास के सभी गांवों को इस अवैध वसूली से छूट मिल गई।

आप कैसे पूछ सकते हैं सवाल?

अब आप भी सोच रहे होंगे कि अगर आपको भी कोई कानूनी सलाह लेनी हो, तो टेली-लॉ पोर्टल का कैसे इस्तेमाल करना है।

इसके बाद आपको ऊपर दाहिनी तरफ लिखे साइन अप ऑप्शन पर क्लिक करना है।

यहां एक विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर भरकर जनरेट ओटीपी पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको एक कंप्यूटर कॉल आएगी, जिसमें आपको ओटीपी बताया जाएगा।

ओटीपी भरने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपकी अपनी डिटेल्स भरनी है।

यहां सारी डिटेल भरने और फोटो अपलोड करने के बाद आपका साइन अप प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

अब आप अपना सवाल इसमें दर्ज कर सकते हैं।

सवाल लिखने के 24 घंटे के भीतर आपको वकील की तरफ से जवाब मिल जाएगा।

बच्चों ने भी पूछे सवाल

एक बच्चे ने पोर्टल पर सवाल पूछा कि क्या स्कूल में होमवर्क न करने पर मुर्गा बनाना अपराध है? इस पर बच्चे के स्कूल के प्राचार्य से बात कर उन्हें समझाया गया कि बच्चों को किसी तरह की सजा नहीं दी जा सकती। उन्हें प्यार से या डांटकर ही समझाया जा सकता है।वहीं एक 16 साल के बच्चे ने पूछा कि क्या पिटाई करने पर मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। इस पर वकील ने बच्चे के मां-बाप से बात कर उन्हें समझाया कि उनकी हरकतों से बच्चे के मन में उनके खिलाफ नफरत पैदा हो रही है। माता-पिता की कई राउंड की काउंसिलिंग की गई, तब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ।

You Might Also Like

VandeMataram : अनिवार्य होगा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्

PulwamaAttack : एक धमाका… और पूरे देश की धड़कन थम गई — और खुशियों से भरा दिन बदल गया मातम में

TollTaxRelief : नागरिकों को टोल टैक्स के मामले में बड़ी राहत

RahulGandhi : राहुल गांधी को भारत की कोई चिंता नहीं – पीयूष गोयल

ChatGPT : Google और ChatGPT की छुट्टी

TAGGED: #FreeConsultation, #FreeLawService, #FreeLegalAdvice, #FreeLegalConsultation, #india, #LawAdvice, #LawForAll, #LawHelp, #LawTech, #LawyerSupport, #LegalAccess, #LegalAid, #LegalAssistance, #LegalConsultation, #LegalHelp, #LegalPortal, #LegalService, #LegalSolutions, #OnlineLegalAdvice, #TallyLaw, #TallyLawPortal, #TallyServices, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 February 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पटियाला पेग 350 प्रेमिकाएं और 88 बच्चे और पटियाला पेग
Next Article पुल' पर मार्च क्यों नहीं करते जवान पुल’ पर मार्च क्यों नहीं करते जवान ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Congressprotest
Congressprotest : कांग्रेस का हल्ला बोल : बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हत्याओं पर सरकार को घेरा
Uncategorized February 16, 2026
CMDhami
CMDhami : खटीमा का हर क्षेत्र में विकास किया जायेगा – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड February 16, 2026
UttarakhandPolice
UttarakhandPolice : चलेगा सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही – डीजीपी
देहरादून February 16, 2026
PmModi
PmModi : प्रधानमंत्री की कार्यशैली से सीख लें युवा – कोश्यारी
उत्तराखण्ड February 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?