By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: अलविदा दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > मुंबई > अलविदा दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल
Uncategorized

अलविदा दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल

श्याम बेनेगल का निधन: फिल्म जगत में शोक की लहर.

admin
Last updated: 2024/12/24 at 7:50 AM
admin
Share
3 Min Read
फिल्ममेकर
फिल्ममेकर
SHARE
Highlights
  • दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल नहीं रहे.
  • श्याम बेनेगल का निधन.
  • श्याम बेनेगल: भारतीय सिनेमा के महानायक नहीं रहे.

अलविदा दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल : अद्भुत फिल्ममेकर थे श्याम बेनेगल जो अब नहीं रहे। वे 90 साल के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बेनेगल की बेटी पिया बेनेगल ने अपने पिता के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि श्याम बेनेगल किडनी संबंधी दिक्कत से जूझ रहे थे। निधन से 9 दिन पहले ही बेनेगल ने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।उनके जन्मदिन के जश्न में उनके फैमिली मेम्बर्स के साथ-साथ कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शबाना आज़मी, रजित कपूर, अतुल तिवारी, शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

Contents
18 नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित थे श्याम बेनेगल1934 में हैदराबाद में पैदा हुए थे श्याम बेनेगल1959 में ऐड एजेंसी से शुरू हुआ श्याम बेनेगल का करियर

18 नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित थे श्याम बेनेगल

श्याम बेनेगल को समानांतर सिनेमा के अग्रदूत के रूप में जाना जाता था। 1970 के दशक के बाद से उन्हें देश के सबसे महानतम फिल्ममेकर्स भी गिना जाता था। फिल्मों के लिए उन्होंने 18 नेशनल अवॉर्ड जीते थे। 2005 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सिनेमा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1976 में पद्मश्री और फिर 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

1934 में हैदराबाद में पैदा हुए थे श्याम बेनेगल

श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 को हैदराबाद में हुआ था। वे कोंकणी बोलने वाले चित्रपुर सारस्वत परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका असली नाम श्याम सुंदर बेनेगल था। बताया जाता है कि उस वक्त श्याम बेनेगल सिर्फ 12 साल के थे, जब उन्होंने फोटोग्राफर पिता श्रीधर बी. बेनेगल के कैमरे में पहली फिल्म शूट की थी। हैदराबाद की ओसमानिया यूनिवर्सिटी से इकॉनोमिक्स में एम.ए. करने वाले बेनेगल ने आगे जाकर हैदराबाद फिल्म सोसाइटी की स्थापना की।

1959 में ऐड एजेंसी से शुरू हुआ श्याम बेनेगल का करियर

श्याम बेनेगल ने 1959 में बतौर कॉपीराइटर मुंबई बेस्ड ऐड एजेंसी लिंटास एडवरटाइजिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1962 में उन्होंने पहली बार डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘घर बेठा गंगा’ बनाई, जो गुजराती में थी। 1966 से 1973 के बीच बेनेगल ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया से पढ़ाया और 1980-83 और 1989-92 तक दो बार इसके अध्यक्ष भी रहे। श्याम बेनेगल की पहली फीचर फिल्म ‘अंकुर’ 1974 में रिलीज हुई थी, जिसे सेकंड बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। उनकी पॉपुलर फिल्मों में ‘निशांत’, ‘मंथन’, ‘भूमिका’, ‘कलयुग’, ‘त्रिकाल’, ‘सरदारी बेगम’, ‘जुबेदा’, ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ और ‘मुजीब : द मेकिंग ऑफ़ नेशन’ शामिल हैं।

You Might Also Like

500YearsLater : 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?

AIChatbotAddiction : बहन बनी AI की गुलाम भाई ने सुनाई दर्द भरी कहानी

kanyakumari : क्यों कहते हैं कन्या कुमारी? जानें पौराणिक कथा 

Dhurandhar : जसकीरत सिंह रंगी की असली कहानी?

OceanMystery : मां नहीं, पिता देता है बच्चों को जन्म !

TAGGED: #bollywood, #mumbai

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 24, 2024 December 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मंदिर मंदिर में घंटी क्यों बजाते हैं?
Next Article डिटेंशन पॉलिसी नो डिटेंशन पॉलिसी को खत्म –  छात्र नहीं होंगे प्रमोट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FreeEducation
FreeEducation : “मुफ्त पढ़ाई, शादी के लिए लाखों और घर के लिए जमीन—इस देश में सरकार उठाती है हर बड़ी जिम्मेदारी!”
वीडियो April 11, 2026
500YearsLater
500YearsLater : 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 11, 2026
UAEFreeEducation
UAEFreeEducation : स्कूल-कॉलेज मुफ्त, शादी के लिए लाखों रुपये
राष्ट्रीय April 11, 2026
BrahmaputraRedRiver
BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल
इंटरव्यू April 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?