By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी के बार पर बवाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी के बार पर बवाल
भांडा फोड़

पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी के बार पर बवाल

प्रदेश में सीएम से बड़े हो गये डीएम। पांच सितारा होटल का बार अतिरिक्त समय तक खोले जाने के देहरादून जिलाधिकारी के आदेश तुरंत निरस्त किये जाए- करन माहरा

admin
Last updated: 2024/11/16 at 8:01 AM
admin
Share
4 Min Read
हयात रिजेंसी
हयात रिजेंसी
SHARE
Highlights
  • हयात रिजेंसी बार पर बवाल.
  • हयात रिजेंसी बार विवाद.
  • पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी का बार बना जंग का मैदान.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जिलाधिकारी देहरादून एवं आबकारी आयुक्त उत्तराखण्ड द्वारा दानियों का डांडा मसूरी रोड़ स्थित पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी में संचालित शराब बार को 12 घंटे अतिरिक्त समय तक खोलने के फैसले पर कडी आपत्ति दर्ज करते हुए मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी देहरादून के आदेश निरस्त किये जाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही देहरादून के आईपी चौक पर हुई भीषण दुर्घटना में 6 युवाओं को असमय काल कल्वित होना पड़ा था। इस दुर्घटना का एक मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार एवं देहरादून में देर रात तक चलने वाले पब एवं शराब बारों को किसी हद तक जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। देर रात तक खुलने वाले शराब बारों के चलते जहां एक ओर प्रदेश की युवा पीढ़ी नशाखोरी की ओर बढ़ रही है वहीं ये इस प्रकार की दुर्घटनाओं का सबब भी बनते जा रहे हैं।

करन माहरा ने कहा कि जहां एक ओर आम जनता द्वारा शराब की दुकानों, रेस्टोरेंटों में चलने वाले बारों का समय कम करने की मांग की जा रही है तथा प्रशासन द्वारा बारों का समय कम करने के आदेश दिये गये हैं वहीं देहरादून के जिलाधिकारी एवं आबकारी आयुक्त द्वारा दानियों का डांडा मसूरी रोड़ स्थित पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी में संचालित शराब बार को अपने दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को दिये गये आदेश के माध्यम से 12 घंटे अतिरिक्त समय तक खोलने की अनुमति दिये जाने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शासन-प्रशासन की नजरों में आम आदमी की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी देहरादून के इस आदेश से यह भी स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कुछ चुनिंदा व्यावसायियों के हित साधन के लिए नियमों व आम जनता के हितों को ताक पर रखकर मनमाने आदेश जारी किये जा रहे हैं तथा उन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है जिससे देशभर में राज्य सरकार की प्रतिष्ठा और छबि भी खराब हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिस प्रकार हर आधे किलोमीटर की दूरी पर शराब के ठेके खोलने की अनुमति दी गई है उससे प्रदेश के लोगों विषेशकर युवा वर्ग में नशे की प्रवृत्ति बढती जा रही है जिसकी रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासन कडे कदम उठाने की बजाय इस प्रकार के आदेश जारी कर नशे को बढ़ावा देने का काम कर रही है। हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश के युवाओं में बढती हुई नशावृत्ति पर सरकार तत्काल रोक लगाने के लिए कडे कदम उठाये जांय तथा देर रात तक खुलने वाले बार रेस्टोरेंटों एवं शराब की दुकानों का उचित समय निर्धारित किया जाएं ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि जनहित एवं जनभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दानियों का डांडा मसूरी रोड़ स्थित पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी के बार को 12 घंटे अतिरिक्त समय तक संचालित किये जाने के आदेश यथाशीघ्र निरस्त करने के निर्देश जारी करने किये जाएं ।

You Might Also Like

CharDhamYatra : चारधाम यात्रा का महत्व , कब शुरू हुई परम्परा

KedarnathDhamSnowfall : केदारनाथ धाम में बर्फबारी के देखिये नज़ारे

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

KainchiDham : श्री कैंची धाम मंदिर पहुंचे मुख्य सचिव

TAGGED: #narendra modi, dehradun, dehradun dm savin bansal, DGP Uttarakhand, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dahmi, SSP Dehradun, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 16, 2024 November 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नागा सन्यासियों की कहानी  कुम्भ की शान नागा सन्यासियों की कहानी 
Next Article डीएम हयात बार को डीएम के रिकमंड पर 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त कर 12 घंटे कर दिया गया

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HemophiliaSymptoms
HemophiliaSymptoms : हीमोफीलिया क्या है और इसके लक्षण क्या हैं ?
खोजी नारद कहिंन April 18, 2026
BhagwanParshuram
BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 18, 2026
MetroCityExpenses
MetroCityExpenses : शादीशुदा जोड़े का खर्च  80 हजार, समझिये हिसाब
भांडा फोड़ April 18, 2026
AmarnathYatra2026
AmarnathYatra2026 : क्या है कबूतर के जोड़े का रहस्य, अनोखी खबर पढ़ें
राष्ट्रीय April 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?