By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: उत्तराखंड में खोया अम्मा का  मंदिर !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में खोया अम्मा का  मंदिर !
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में खोया अम्मा का  मंदिर !

admin
Last updated: 2024/09/26 at 8:54 AM
admin
Share
4 Min Read
उत्तराखंड में खोया अम्मा का मंदिर
उत्तराखंड में खोया अम्मा का मंदिर
SHARE

आज हम आपको देवभूमि में लापता एक ऐसे देवी मंदिर की कहानी बता रहे है जिसको कई सालों से खोजा जा रहा है। लोकमान्यता व प्राचीन कथाओं की मानें तो चंद शासनकाल में द्वाराहाट क्षेत्र में बुजुर्ग महिला धान कुटाई में निपुण थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। बेसहारा और धार्मिक प्रवृत्ति वाली ये महिला धान कुटाई से जो पैसे जमा किये थे उससे उन्होंने एक मंदिर बनवाया, जिसे बाद में कुटुंबरी देवी मंदिर के रूप में प्रसिद्धि मिली। यह भी कथा है कि बुजुर्ग महिला जब स्वर्ग सिधार गई तो एक अन्य बेसहारा महिला ने मंदिर में सेवादारी कर जीवन बिताया था।

दादी अम्मा का मंदिर है कुटुंबरी  देवी

पर्यटन और धार्मिक स्थलों की वजह से मशहूर  देवभूमि एक लापता तीर्थस्थल की वजह से भी जानी जाती है…. हाँलाकि पिछले एक दशक से चल रही खोज में इस लुप्त मंदिर की असली ज़मीन तक का पता नहीं लगाया जा सका है। उधर स्थानीय एएसआइ दफ्तर की मौजूदा  रिपोर्ट से  उम्मीदों की नई रौशनी दिखाई दे रही हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन संरक्षित, लेकिन गायब 24 स्मारकों में से उत्तराखंड का एकमात्र कुटुंबरी देवी मंदिर किसी अचम्भे से कम नहीं। एक्सपर्ट  बताते हैं कि 1950-60 तक द्वाराहाट के कनार क्षेत्र में 16वीं सदी के इस मंदिर के अवशेष मौजूद रहने का जिक्र होता था। लेकिन हकीकत में इस मंदिर का वजूद कहाँ होगा ये आज भी रहस्य बना हुआ है जिसको लेकर कई सालों से पहाड़ के लोगो में उत्सुकता और कौतुहल बना हुआ है।

एक दौर में जब चकबंदी हुई तो  बेनाप भूमि पर लोगों ने अपने मकान बनाने के साथ खेती बाड़ी  शुरू कर दी थी। कहा जाता है कि उसी दौरान अवशेष के रूप में मौजूद कुटुंबरी मंदिर का वजूद भी लुप्त होता चला गया होगा। समय बीता और आबादी बढ़ने के साथ  ही देवी मंदिर की खोज एक चुनौती बनती गयी। आप सोच रहे होंगे जिस देवी और मंदिर की बात हम कर रहे हैं दरअसल वो कौन हैं और क्या किस्सा है ? तो चलिए बताते हैं।

कुटुंबरी देवी मंदिर का वजूद कब तक रहा, अब तक यही स्पष्ट नहीं हो सका है। बुजुर्ग किसी पुराने दौर में मंदिर होने का जिक्र जरूर करते थे। यह दावा करना गलत है कि मंदिर के अवशेष रूपी पत्थर व अन्य सामग्री गांव के घरों में इस्तेमाल की गई है। पूरा द्वाराहाट स्थापत्य कला की दृष्टि से बहुत समृद्ध रहा है। कत्यूरी कालीन मंदिरों में प्रयुक्त पत्थरों जैसे पाषाण खंड जहां तहां बिखरे पड़े हैं। चांचरी यानि चंद्र पर्वत से ही कत्यूरी कालीन मंदिरों के निर्माण को पत्थर निकाले गए थे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इकाई के मुताबिक रिपोर्ट भेजी गयी थी जिसके  फाइनल निरीक्षण का इंतज़ार है जिसके लिए मुख्यालय से अफसरों को दौरा करना है। विभाग के मुताबिक कुटुंबरी देवी मंदिर अस्तित्व में ही नहीं है हांलाकि कहीं कहीं कटस्टोन लगे मिलते हैं। बीते समय में टीम सर्वे में उस स्थल तक पहुंच चुकी है जहां मंदिर का होना बताया जाता है।

You Might Also Like

AmbulanceService : खराब 108 एम्बुलेंस को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

GlobalInvestorSummit2023 : आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर – सचिव

MDDADehradun : एमडीडीए का डंडा चला ,अवैध निर्माण पर ताला जड़ा

GairsainAssemblySession : सियासी गर्मी और कुदरती सर्दी के बीच गैरसैंण “सत्र” 27 से

RatriChaupal : देहरादून में अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

TAGGED: Amma's temple lost in Uttarakhand!, khoji narad, Kutumbari Devi Temple, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 26, 2024 September 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रिश्वतखोर गुरु जी गिरफ्तार रिश्वतखोर गुरु जी नपे – सीबीआई ने रंगेहाथ धरा
Next Article ब्रह्मकमल का रहस्य ब्रह्मकमल का रहस्य चौंका देगा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AmbulanceService
AmbulanceService : खराब 108 एम्बुलेंस को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
देहरादून October 22, 2026
GlobalInvestorSummit2023
GlobalInvestorSummit2023 : आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर – सचिव
देहरादून October 22, 2026
MDDADehradun
MDDADehradun : एमडीडीए का डंडा चला ,अवैध निर्माण पर ताला जड़ा
उत्तराखण्ड October 22, 2026
GairsainAssemblySession
GairsainAssemblySession : सियासी गर्मी और कुदरती सर्दी के बीच गैरसैंण “सत्र” 27 से
देहरादून October 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?