By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे
खोजी नारद कहिंन

कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे

admin
Last updated: 2024/08/30 at 7:57 AM
admin
Share
5 Min Read
कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के टिप्स
कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के टिप्स
SHARE

कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के टिप्स : आजकल हर महिला और पुरुष की यह ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा सुंदर, गोरी और बेदाग चमकती हुई नजर आए। अपनी त्वचा को लेकर वर्तमान समय में न सिर्फ महिलाएँ, युवतियाँ अपितु पुरुष व युवा भी खासा सतर्क नजर आते हैं। वे अपनी त्वचा को सुंदर, गोरा और बेदाग देखना पसन्द करते हैं।

Contents
नारियल तेल मसाज के फायदेटमाटर की पेस्ट रेसिपीनारियल तेल और नींबू का घरेलू उपचारदूध और हल्दी का मिश्रणएलोवेरा के फायदेनारियल तेल और अखरोट के छिलके के फायदेलेमन पील पाउडर रेसिपीऑलिव ऑयल का उपयोग

इस मामले में ये लोग अपने चेहरे, गर्दन, बाँहों और पैरों पर तो ध्यान देने में सफल रहते हैं लेकिन अपनी कोहनियों की तरफ इनका ध्यान कम जाता है। कमोबेश हर महिला और पुरुष की कोहनियाँ काली नजर आती हैं। कोहनियों का कालापन सुंदरता को खत्म करने के साथ दूसरों के सामने शर्मिंदगी का एहसास भी कराता है।

शरीर के इन हिस्सों में कालापन होना आपकी सारी सुंदरता को बिगाड़ सकता है और इतना ही नहीं ऐसे में आपकी शारीरिक स्वच्छता पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं।

कोहनी और घुटने की ऊपरी त्वचा थोड़ी मोटी और खुरदरी होती है, जिस कारण से वहां मैल तेजी से जमने लगता है और इसे साफ करना आसान नहीं होता। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आपको कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने के साथ-साथ त्वचा के इन हिस्सों को कोमल बनाने में मदद मिल सकती है। यदि आपके शरीर के इन हिस्सों में कालापन हो गया है, तो आपको ये उपाय जरूर अपनाने चाहिए।

नारियल तेल मसाज के फायदे

नारियल के तेल का कई तरह से उपयोग किया जा सकता है। आप नहाने के तुरंत बाद कोहनी और घुटनों में नारियल तेल को लगाकर मसाज कर सकते हैं। दिनभर में 2 से 3 बार ऐसा करना है। मसाज लगभग 10 से15 मिनट तक करें। इस बात का ध्यान रखें कि मसाज 10 से 15 मिनट तब तक करें जब तक कि नारियल तेल पूरी तरह सूख न जाए।

टमाटर की पेस्ट रेसिपी

टमाटर में त्वचा को लाभ पहुंचाने वाले कई गुण पाए जाते हैं, जो कालेपन जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। टमाटर की पेस्ट बनाकर उसे अपनी कोहनी और घुटनों पर लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी के साथ धो लें।

नारियल तेल और नींबू का घरेलू उपचार

नारियल के तेल में नींबू की कुछ बूंद डालकर घुटनों और कोहनी में लगाने से कालापन दूर होता है। इसे भी दिन में कम से काम 3 बार करें। यह कोहनी और घुटने के कालापन को दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद है।

दूध और हल्दी का मिश्रण

दूध त्वचा का रंग निखारने का काम करता है और हल्दी के साथ इसका लेप बनाकर लगाने से इसकी शक्ति और बढ़ जाती है। रोजाना दिन में कम से कम दो बार दूध और हल्दी का लेप कोहनी और घुटने पर लगाएं। लगभग एक हफ्ता ऐसा करने से आपको काफी फर्क दिख सकता है।

एलोवेरा के फायदे

एलोवेरा का इस्तेमाल आयुर्वेद समेत कई चिकित्सा पद्धतियों में त्वचा संबंधी कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जा रहा है। त्वचा की रंगत को सुधारने में भी यह काफी लाभदायक हो सकता है। इसके रस को निकालकर कोहनी और घुटने पर रोजाना लगाने से कालेपन से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

नारियल तेल और अखरोट के छिलके के फायदे

नारियल के तेल में अखरोट के छिलकों का पाउडर मिलाकर लगाने से घुटने और कोहनी का कालापन दूर होता है। अखरोट के पाउडर को नारियल तेल में अच्छे से मिला लें उसके बाद इसे कोहनी और घुटनों में लगाकर अच्छे से मसाज करें। दिन में 3 से 4 बार इससे अच्छी तरह से लगा लें। इससे कुछ दिनों में कालापन दूर हो जाएगा।

लेमन पील पाउडर रेसिपी

नींबू के छिलकों के पाउडर को भी त्वचा के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। इसके पाउडर में थोड़ा नींबू का रस या शहद मिलाकर उसका कोहनी व घुटनों पर लेप लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिख सकता है।

ऑलिव ऑयल का उपयोग

ऑलिव ऑयल एक एसेंशियल तेल है, जो त्वचा को अनेक फायदे पहुंचाता है। यह घुटने व कोहनी की रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। त्वचा में पर्याप्त नमी रहना भी कालेपन की समस्या को कम करने में काफी मदद कर सकता है। ऑलिव ऑयल से लगातार एक हफ्ते तक रोजाना मसाज करें।

You Might Also Like

ViralAudioCase : कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान

DehradunNews : आज तहसील सदर के राजस्व ग्राम आर्केडियाग्रांट में अपर जिलाधिकारी (वि एवं रा) द्वारा फसल धान के फसल कटाई प्रयोग (CCE) का निरीक्षण

E-Paper | 25 October 2026

WinterDiet : ठंड में कौन सी रोटी खानी चाहिए ?

NoShrinkingViolet : कब बोलते हैं  ‘No Shrinking Violet’ , जानिए मतलब  

TAGGED: #viralnews, khojinarad, Remove darkness from elbows and knees

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 30, 2024 August 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नाक की एलर्जी को जड़ से खत्म कैसे करें आयुर्वेदिक उपचार : नाक की एलर्जी को जड़ से खत्म कैसे करें और चेहरे पर बेसन और नींबू लगाने के फायदे
Next Article सुधार को लाया जा रहा खराब हेली हुआ क्रैश सुधार को लाया जा रहा खराब हेली हुआ क्रैश

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ViralAudioCase
ViralAudioCase : कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान
देहरादून October 24, 2026
DehradunNews
DehradunNews : आज तहसील सदर के राजस्व ग्राम आर्केडियाग्रांट में अपर जिलाधिकारी (वि एवं रा) द्वारा फसल धान के फसल कटाई प्रयोग (CCE) का निरीक्षण
उत्तराखण्ड October 24, 2026
E-Paper | 25 October 2026
E-Paper | 25 October 2026
e-paper October 24, 2026
WinterDiet
WinterDiet : ठंड में कौन सी रोटी खानी चाहिए ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?