By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: अमेरिकी सांसद इल्हान उमर, जिनके PoK जाने पर बैकफुट पर आया US
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अंतराष्ट्रीय > अमेरिकी सांसद इल्हान उमर, जिनके PoK जाने पर बैकफुट पर आया US
अंतराष्ट्रीय

अमेरिकी सांसद इल्हान उमर, जिनके PoK जाने पर बैकफुट पर आया US

admin
Last updated: 2022/04/22 at 8:39 AM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानि POK का दौरा करने वाली अमेरिका सांसद इल्हान उमर का नाम चर्चा में है। एक ओर जहां उनके दौरे की भारत ने निंदा की है। वहीं, अमेरिका ने अपने सांसद की यात्रा से पल्ला झाड़ लिया है और कहा है कि इस दौरे के तार किसी भी तरह से अमेरिका सरकार से नहीं जुड़े हैं। साथ ही इसे ओमर की ‘निजी यात्रा’ बताया गया है। जबिक, भारत ने इसे उमर की ‘संकीर्ण मानसिकता’ की राजनीति कहा है।

Contents
कौन हैं इल्हान उमर?क्या हुआ है विवादभारत की प्रतिक्रियाअमेरिका ने क्या कहा?

कौन हैं इल्हान उमर?

डेमोक्रेट पार्टी से जुड़ी उमर मिनेसोटा से रिप्रेजेंटेटिव हैं। 4 अक्टूबर 1982 में सोमालिया के मोगादीशू में जन्मीं उमर की पढ़ाई, मिनेपोलिस स्थित एडिसन हाईस्कूल और नॉर्थ डकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी से हुई है। इससे पहले वे मिनेसोटा डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन और मिनेपोलिस सिटी काउंसिल में भी काम कर चुकी हैं।

ट्विन सिटी पॉलिसी एनालिसिस में माहिर मानी जाने वाली उमर अनुभवी वक्ता और वकील भी हैं। उन्होंने साल 2019 में पद की शपथ ली थी। खास बात है कि वह पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं, जो कांग्रेस की सदस्य बनी और साथ ही वह मिनेसोटा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।

गृहयुद्ध के समय उनका परिवार ने सोमालिया छोड़ दिया था। उस समय उमर की उम्र 8 साल की थी। इसके बाद परिवार ने केन्या का रिफ्यूजी कैंप में चार साल गुजारे और इसके बाद 1990 के समय में अमेरिका पहुंचे। साल 1997 में वह अपने परिवार के साथ मिनेपोलिस आ गई थी। खबर है कि उमर अपने दादाजी से प्रेरणा लेकर राजनीति में उतरी हैं।

क्या हुआ है विवाद

उमर ने बुधवार को इस्लामाबाद के बानी गला में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी। खान सरकार में मानवाधिकार मंत्री रहीं शिरीन मजारी ने इस मीटिंग की फोटो भी साझा की थी। वह चार दिन की पाकिस्तान यात्रा पर हैं, जिसकी शुरुआत 20 अप्रैल से हुई है। PoK दौरे के बाद उन्होंने कहा था कि कश्मीर पर अमेरिका की तरफ से और ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि इसपर (कश्मीर पर) कांग्रेस और प्रशासन में उतनी बात की जा रही है, जितना जरूरत है।’

भारत की प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि अगर ऐसी राजनेता अपने घर में संकीर्ण मानसिकता वाली राजनीति करना चाहती हैं, तो यह उनकी दिक्कत है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमारी क्षेत्रीय संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन… इसे हमारी दिक्कत बनाता है और हमे लगता है कि यह यात्रा निंदनीय है।’

अमेरिका ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के सचिव डेरेक चॉलेट ने कहा, ‘यह एक अनाधिकारिक निजी यात्रा है और यह संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की नीति में किसी भी तरह के बदलाव का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।’

You Might Also Like

TalibanCriminalCode : लीगल हुई पत्नियों पर घरेलू हिंसा !

Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी

JapanCoffinTrend : ये क्या है…! ताबूत के अंदर मेडिटेशन

SpotifyLyricsUpdate : Spotify के एप लिरिक्स के लिए नए अपडेट

DoomsdayClock : क्या है ‘डूम्सडे क्लॉक’ का खौफनाक सच

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 22, 2022 April 22, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विक्की द रॉकस्टार ‘विक्की द रॉकस्टार’ में साउथ के हीरो विक्रम नजर आएंगे
Next Article क्या है रूस की नई परमाणु मिसाइल Sarmat? जिससे रूसी दुश्मन भी खा रहे खौफ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : औरतों ने बीच सड़क कर दिया गजब !
उत्तराखण्ड March 11, 2026
OdishaMediaUttarakhand
OdishaMediaUttarakhand : उत्तराखंड पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
राष्ट्रीय March 11, 2026
JhandeJiMela
JhandeJiMela : पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे जयकारे
उत्तराखण्ड March 11, 2026
UttarakhandPride
UttarakhandPride : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री जी ?
गैरसैंण March 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?