By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बड़ी खबर,,,यहाँ अस्पतालों से डेटा लेकर तीन तरीके से मरीजों को बनाते थे शिकार,,,,बिन दुकान ऐसे चल रहा था धंधा…..
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > बड़ी खबर,,,यहाँ अस्पतालों से डेटा लेकर तीन तरीके से मरीजों को बनाते थे शिकार,,,,बिन दुकान ऐसे चल रहा था धंधा…..
खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभावदिल्लीहेल्थ

बड़ी खबर,,,यहाँ अस्पतालों से डेटा लेकर तीन तरीके से मरीजों को बनाते थे शिकार,,,,बिन दुकान ऐसे चल रहा था धंधा…..

admin
Last updated: 2024/03/15 at 7:40 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

दिल्ली : जानलेवा बीमारी कैंसर के इलाज में उपयोगी कीमोथेरेपी की नकली दवाओं के कारोबार करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है दिल्ली पुलिस को चौकाने वाली जानकारी मिल रही है।

Contents
नीरज दवा बनाने के बाद बेचने का करता था कामदेखें..इन तीन तरीकों से मरीजों से करते थे संपर्कअसली शीशियों में भरते थे ये चीज2022 में भी किया था 14 लोगों को गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में दो कोमल तिवारी व अभिनव कोहली वर्तमान में रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र के कीमोथेरेपी विभाग में ही काम कर रहे थे।

इनमें कोमल कीमोथेरेपी विभाग का इंचार्ज था, जबकि अभिनव इस विभाग में मरीजों को कीमोथेरेपी देने यानी ग्लूकोज में कीमोथेरेपी की दवा मिलाने का काम करता था।

नीरज दवा बनाने के बाद बेचने का करता था काम

तीसरा आरोपित नीरज चौहान, नकली दवा बनाने के बाद उसे बेचने का काम करता था। वह पहले धर्मशिला, पारस व बीएलके जैसे कैंसर अस्पतालों में काम कर चुका है।

कई अस्पतालों में काम करने, बी फार्मा करने व मेडिकल सेक्टर से जुड़े होने के कारण गिरफ्तार आठों आरोपित एक दूसरे के संपर्क में आए थे, जिससे दिल्ली-एनसीआर के कैंसर अस्पतालों में इनके अच्छे संपर्क हैं।

अपने संपर्कों का फायदा उठाकर आरोपित कैंसर मरीजों का डेटा हासिल कर तीन तरीके से अपने नापाक धंधे को अंजाम दे रहे थे।

देखें..इन तीन तरीकों से मरीजों से करते थे संपर्क

1. आरोपित कैंसर के मरीजों व उनके तीमारदारों से सीधे संपर्क कर उन्हें सस्ती कीमत में दवा मुहैया कराने का झांसा देकर नकली दवा बेच देते थे।

2. आरोपित नकली दवा बनाकर उसे बाजारों में बेचते थे। दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, यूपी,बिहार व पुणे में दवा विक्रेताओं को कीमोथेरेपी की नकली दवा बेचने की अबतक पुष्टि हो चुकी है।

3. अफ्रीकी देशों, नेपाल व अन्य देशों से कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली आने वाले मरीजों को नकली दवा बेचते थे। हर कैंसर अस्पताल में विदेश से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अलग से एक-एक शाखा बनाया हुआ है ।

जिसमें अस्पताल के कई कर्मचारियों की तैनाती रहती है।कुछ आरोपित अलग-अलग अस्पतालों में इस सेक्शन में काम कर चुके हैं।

जिससे हास्पिटल टूरिज्म में उनकी अच्छी पकड़ है। जिससे ये लोग विदेशी मरीजों से सीधे संपर्क कर उन्हें सस्ती कीमत का झांसा देकर नकली दवा बेच देते थे।

असली शीशियों में भरते थे ये चीज

उक्त तीनों माध्यम से आरोपित किन-किन दवा विक्रेताओं व मरीजों को नकली दवा बेच चुके हैं क्राइम ब्रांच की टीम इस बारे में पता लगा उसकी सूची तैयार कर रही है ताकि उनसे भी पूछताछ की जा सके।

जांच अधिकारी का कहना है कि कीमोथेरेपी की दवा कैंसर के चारों स्टेज वाले मरीजों को दिया जाता है। मरीजों की बीमारी को देखते हुए यह डॉक्टरों पर निर्भर करता है। यह अलग-अलग पावर की दवा होती है।

कुछ दवाई बहुत अधिक पावर की होती है जिससे मरीजों के बाल भी झड़ जाते हैं। चौथे स्टेज वाले मरीजों को अगर नकली कीमोथेरेपी की दवा मिले तब उनकी जान को खतरा भी हो सकता है।

क्योंकि आरोपितों द्वारा बनाई जाने वाली सात विदेशी व दो भारतीय ब्रांडों की नकली दवाओं से मरीजों को कोई फायदा नहीं हुआ होगा।

ये लोग नकली दवा में केवल एंटी फंगल भर देते थे, जो पानी की तरह होता है। इससे मरीजों को न तो फायदा हो सकता है और न कोई नुकसान।

2022 में भी किया था 14 लोगों को गिरफ्तार

इससे पहले नवंबर 2022 में क्राइम ब्रांच ने ही कैंसर की नकली दवा बनाने के मामले में जिन 14 लोगों को गिरफ्तार किया था वे टेबलेट में स्टार्च यानी मक्के का आटा भरते थे। जिससे मरीजों को कोई फायदा नहीं होता था।

कोमल तिवारी, बुध विहार का रहने वाला है और उसने बी फार्मा किया हुआ है। 2013 में इसने राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र में ज्वाइन किया था। पिछले कई सालों से वह इस अस्पताल में कीमोथेरेपी विभाग का प्रभारी था।

अभिनव कोहली 2018 में राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र में ज्वाइन किया था। वह कीमोथेरेपी विभाग में ग्लूकोज मेंं डॉक्टर के निर्देश के अनुसार कीमोथेरेपी की दवा मिलाने का काम करता था।

You Might Also Like

HealthCheckupFrequency : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेकअप ?

BreathingStopsSleep : क्या आप भी तेज खर्राटे लेते हैं ?

BrainDamageHabits : किन-किन आदतों से ब्रेन को होता है नुकसान

BSNL : Truecaller को पछाड़ेगी बीएसएनएल की CNAP

4DustbinRule : अब 2 नहीं 4 डस्टबिन में देना होगा कचरा

TAGGED: #ArvindKejariwal, #narendra modi, CM yodiadityanath, Delhi Police, delhinews, viralnewsupdate

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 15, 2024 March 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी अपडेट… Supreme Court ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में SBI से जवाब मांगा…..
Next Article आखिर दवाइयों के पैकेट पर क्यों होता है, लाल रंग…? क्या है इसका मतलब…?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IndiaMysteries
IndiaMysteries : इतिहास का सबसे खतरनाक हथियार: विष कन्याएं और चाणक्य की रणनीति
राष्ट्रीय April 6, 2026
HealthCheckupFrequency
HealthCheckupFrequency : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेकअप ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 6, 2026
UttarakhandFarming
UttarakhandFarming : गुलाबी गोभी उगाकर मालामाल हो रहा उत्तराखंड
अल्मोड़ा April 6, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी शुरू !
देहरादून April 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?