By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: इस क्रिकेटर ने एक ओवर में 6 छक्के जड़कर मचाई सनसनी…..
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > इस क्रिकेटर ने एक ओवर में 6 छक्के जड़कर मचाई सनसनी…..
खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभावराष्ट्रीय

इस क्रिकेटर ने एक ओवर में 6 छक्के जड़कर मचाई सनसनी…..

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

22 साल के इस युवा बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट वाले टूर्नामेंट में टी-20 जैसी तूफानी बल्लेबाजी की और एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ दिए हैं। अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहे हैं वायरल ।

इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेट में इन दिनों अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश के एक बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है।

22 साल के इस युवा बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट वाले टूर्नामेंट में टी-20 जैसी तूफानी बल्लेबाजी की और एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ दिए।

अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश और रेलवे के बीच एक मैच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र प्रदेश टीम के सलामी बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने रेलवे के स्पिनर दमनदीप सिंह के एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ डाले।

वामशी ने सिर्फ 64 गेंदों पर 110 रन की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली। उनके कमाल के प्रदर्शन के दम पर आंध्र प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 378 रन का स्कोर खडा किया।

वामशी कृष्णा एक ओवर में 6 छक्के लगाने के बाद रवि शास्त्री (1985), युवराज सिंह (2007) और ऋतुराज गायकवाड़ (2022) के क्लब में शामिल हो गए हैं।

वहीं, रेलवे की ओर से एसआर कमार और एमडी जायसवाल ने सर्वाधिक तीन- तीन विकेट लिए।

विशाखापत्तनम के वाईएस राजा रेड्डी एसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आंध्र प्रदेश को 378 रन के स्कोर पर समेटने के बाद रेलवे ने भी बल्लेबाजी में दम दिखाया।

रेलवे के ओपनर अंश यादव ने गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते हुए 597 गेंदों पर 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से 268 रन बनाए।

इसके अलावा, रवि सिंह ने भी 311 गेंदों पर 17 चौके और 13 छक्कों की मदद से 258 रन बनाए।

अंचित यादव ने 219 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के लगाकर 133 रन की शतकीय पारी खेली। रेलवे ने पहली पारी में 9 विकेट पर 865 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाकर 487 रन की लीड हासिल की। हालांकि यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।

 

 

You Might Also Like

CBSENewChairman : CBSE के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम

WhatsAppScamAlert : WhatsApp साइबर फ्रॉड से बचाएगा ये नया फीचर

RCBChampion : RCB जीती ट्रॉफी, लेकिन फाइनल पर फूटा कर्नाटक का गुस्सा!

RBIKillSwitch : बैंक फ्रॉड पर लगाम लगाएगी RBI की ‘किल स्विच

FakeLoanApps : सावधान ! तेजी से बढ़ रहा है Fake Loan Apps का खतरा

TAGGED: #rohit sharma, Cricketnews, indianews, todayupdate, vamshi krishna, virat kohli

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 February 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पढ़े,,यहाँ अब डॉक्टर मुर्दे का कर रहे,,इलाज,,, रुपये ऐंठने के लिए आखिर क्यों प्राइवेट हॉस्पिटल कर रहा,,घिनौनी करतूत…..
Next Article यहाँ गवर्नर के घर सीबीआई की छापेमारी….

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : चार धाम का रहस्य: मोक्ष, आस्था और दिव्य ऊर्जा की खोज
उत्तराखण्ड June 4, 2026
RahulGandhi
RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम
उत्तराखण्ड June 4, 2026
AnemiaSymptoms
AnemiaSymptoms : थकान, सुस्ती… कहीं वजह खून की कमी तो नहीं ?
रेसिपी June 4, 2026
TeaConsumptionHealth
TeaConsumptionHealth : उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीना है सही ?
इंटरव्यू June 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?