By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: “दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग सहित तीनो डिपार्टमेंट में फ्लॉप”
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > “दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग सहित तीनो डिपार्टमेंट में फ्लॉप”
खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभावराष्ट्रीय

“दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग सहित तीनो डिपार्टमेंट में फ्लॉप”

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

IND vs SA :  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को एक पारी और 32 रनों से                             शिकस्त  झेलनी पड़ी।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया मुकाबले में मेज़बान दक्षिण अफ्रीका के सामने सभी डिपार्टमेंट में पूरी तरह फेल रही।

मुकाबले में शुरुआत से लेकर अंत तक, मेज़बान अफ्रीका आगे दिखी. अफ्रीका ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग सहित तीनों डिपार्टमेंट में कमाल प्रदर्शन किया।

इसके उलट, टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में बुरी तरह फेल रही. अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ों के आगे नहीं टिक सके भारतीय बल्लेबाज़ मुकाबले में मेज़बान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाज़ सेंचुरियन की उच्छाल वाली पिच पर अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सके और टीम महज़ 245 रनों पर ऑलआउट हो गई।

केएल राहुल ने 101 रनों की पारी खेल भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. राहुल के अलावा अफ्रीकी पेसर के आगे कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ ज़्यादा देर टिक नहीं सका।

हालांकि भारत की दूसरी पारी में 76 रन बनाए. भारत की पहली पारी में अफ्रीका के कगीसो रबाडा ने 5 विकेट झटके. इसके अलावा टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज़ गेंदबाज़ नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट अपने नाम किए।

इसके अलावा मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्जी ने 1-1 विकेट चटकाया. इसके अलावा दूसरी पारी में एक बार फिर अफ्रीकी पेसर भारतीय बल्लेबाज़ों पर हावी दिखे।

भारत की दूसरी पारी में डेब्यूमैन नांद्रे बर्गर ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट झटके. इसके अलावा पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके मार्को यानसेन ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं पहली पारी में 5 विकेट हॉल लेने वाले कगीसो रबाडा ने 2 विकेट चटकाए।

दोनों ही पारियों में अफ्रीका के पेसर ने भारतीय बल्लेबाज़ों को बांधकर रखा. फील्डिंग में क्या रहा टीम इंडिया का हाल? टीम इंडिया ने मुकाबले में न तो बहुत ज़्यादा अच्छी और न ही बहुत ज़्याद खराब फील्डिंग की. यानी मुकाबले में भारत की फील्डिंग को औसत कहा जा सकता है।

हालांकि अफ्रीका ने भी फील्डिंग में कुछ खास नहीं किया. अफ्रीका की ओर कुछ कैच छोड़े गए. बॉलिंग में टीम इंडिया का हुआ बेड़ा गर्क, स्पिनर खिलाना पड़ा महंगा बॉलिंग में टीम इंडिया काफी खस्ता हाल में दिखी।

मेज़बान अफ्रीका ने कंडीशन को अच्छी तरह से समझते हुए किसी भी स्पिनर को नहीं खिलाया और न ही किसी पार्ट टाइम स्पिनर से बॉलिंग कराई।

वहीं टीम इंडिया ने आर अश्विन के रूप में एक स्पिनर खिलाया, जो किसी भी तरह से कारगर साबित नहीं हुए. अश्विन सिर्फ एक विकेट ही चटका सके।

इसके अलावा भारतीय पेसर भी कुछ खास नहीं कर सके. मुख्य तेज़ गेंदबाज़ बुमराह ने 4 विकेट झटके. इसके अलावा सिराज के हाथ 2 सफलता लगीं।

वहीं डेब्यू करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा सिर्फ 1 विकेट ही चटका सके और उन्होंने 4.70 की इकॉनमी से रन खर्चे. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 5.30 की इकॉनमी से रन खाए और सिर्फ 1 विकेट चटकाया।

 

You Might Also Like

IndiaGovtEvacuationDrive : खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की कवायत

DiwaliMughalSecret : दिवाली पर सब्ज़ियाँ क्यों छीलते थे मुग़ल ?

ScienceStudy2026 : आप कितना जिएंगे ? जवाब DNA में छिपा है

8thPayCommission : ध्यान दें! बदल सकते हैं आपकी सैलरी और भत्ते!

PeacefulDeath : कुछ लोगों की मौत शांति से कुछ की बहुत कष्टदायक क्यों होता है

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 December 29, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्राइन बोर्ड के खिलाफ़ कटरा के लोगों के प्रदर्शन के चलते श्रद्धालुओं को हुई परेशानी…..
Next Article “मसूरी में विंटेज कार रैली ने मचाई धूम, 1929 से 1962 तक की गाड़ियों का हुआ शानदार प्रदर्शन”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

USSLiberty
USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री
राष्ट्रीय March 12, 2026
MahilaCongressProtest
MahilaCongressProtest : भाजपा ने चूल्हा बुझाने का किया है कामःज्योति रौतेला
देहरादून March 12, 2026
HaridwarNews
HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन
उत्तराखण्ड March 12, 2026
BageshwarTeaHeritage
BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे
उत्तराखण्ड March 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?