By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: ‘राष्ट्रपति ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर मेजर को किया बर्खास्त’
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > ‘राष्ट्रपति ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर मेजर को किया बर्खास्त’
तत्काल प्रभावदिल्ली

‘राष्ट्रपति ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर मेजर को किया बर्खास्त’

admin
Last updated: 2023/11/01 at 6:49 AM
admin
Share
2 Min Read
SHARE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में रहने के आरोप में भारतीय सेना के एक मेजर को सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए बर्खास्त कर दिया है।

रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह सेना की स्ट्रैटजिक फोर्सेज कमांड यूनिट में तैनात थे।

सेना की जांच में मेजर को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा करने वाले कार्यों का दोषी पाया गया।

बर्खास्त मेजर कथित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से एक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटर के संपर्क में था।

सूत्रों ने बताया कि मेजर पर लगे आरोपों की जांच के लिए मार्च 2022 में अधिकारियों का एक पैनल गठित किया गया था ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  जांच के दौरान पता चला कि मेजर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में गुप्त दस्तावेजों की कॉपी थी, जो सेना के नियमों के खिलाफ है।

सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेजर की दोस्ती की भी जांच की गई और कहा जा रहा है कि ‘पटियाला पेग’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप के कुछ सदस्य भी इस जांच के दायरे में हैं।

सेना ने सोशल मीडिया नीतियों का उल्लंघन करने और व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य होने के लिए एक ब्रिगेडियर और एक लेफ्टिनेंट कर्नल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

इस व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक सामग्री शेयर की जा रही थी।

सेना अपने चार अधिकारियों के ‘पटियाला पेग’ व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य होने की जांच कर रही है।

यह संदेह है कि व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान इंटेलिजेंस के संचालक भी सदस्य हैं।

You Might Also Like

SmartphoneExpiryDate : स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट!

LegalUpdate : ‘पति की कमाई से ज्यादा नहीं हो सकता गुजारा भत्ता’ – कोर्ट

PackagedFoodHazards : चमकदार पैकेटों के चक्कर में खराब न करें बच्चे की सेहत

DelhiCrime : CCTV से पकड़ी गई कातिल बीवी

UPICharges2027 : UPI पर 2000 रुपये से ज्यादा पेमेंट पर लगेगा चार्ज ?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 1, 2023 November 1, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article White Collar Criminals के खिलाफ दून पुलिस का शिकंजा जारी, थाईलेंड में निवेश कराने के नाम पर करोडों की धोखाधड़ी मामलें में एक और गिरोह गिरफ्तार : SSP
Next Article ऐश्वर्या राय बच्चन : दमदार अदाकारी के साथ-साथ उनकी भारी नेट वर्थ का खुलासा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DehradunDM
DehradunDM ; आवारा पशुओं की टेंशन डीएम निकालेंगे सॉल्यूशन
उत्तराखण्ड September 5, 2026
MahendraBhatt : BJP प्रदेश अध्यक्ष पर FIR!
उत्तराखण्ड September 5, 2026
LoveLotteryMovie
LoveLotteryMovie : उत्तराखंड की वादियों में ‘नज़र लग जाएगी’ का खूबसूरत फिल्मांकन
देहरादून September 5, 2026
GPT6Astra
GPT6Astra : आ गया दुनिया का सबसे बुद्धिमान AI मॉडल
राष्ट्रीय September 5, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?