युवा विधायकों का बढ़ेगा कद लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो अब जो खबर सामने आ रही है ।
उसने कई मंत्रियों की नींद उड़ जाना लगभग तय है ।
हमारे सूत्र बता रहे हैं कि नए बनने वाले लगभग 3 से 4 मंत्रियों को मौजूदा मंत्रियों के विभागों में काट छांट कर बंटवारा किया जाएगा ।
यानी कैबिनेट विस्तार से पहले मंत्रियों के विभाग कटेंगे तब नए मंत्रियों को विभाग बटेंगे। ऐसे में अब मंत्रियों को उनके प्रभावशाली मंत्रालय को बचाने की चिंता सताने लगी है।
शिक्षा, आबकारी, पीडब्ल्यूडी और परिवहन मंत्री मिल सकता है। ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हमारे मजबूत सूत्रों का दावा है कि 3 से 4 ऐसे बड़े मंत्री हैं जिनके विभागों का मंत्रालय कटकर नए मंत्रियों को मिलना लगभग तय हो चुका है।
बीते दिनों पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री, संगठन प्रभारी, और प्रदेश के बड़े पदाधिकारियों की हुई बैठक में इसका लगभग रोड में भी तैयार हो चुका है ।
अगर अंदर खाने सूत्रों की माने तो प्रदेश को जल्द ही नया शिक्षा मंत्री, आबकारी, पीडब्ल्यूडी और परिवहन मंत्री मिल सकता है वही जिन मंत्रियों के विभाग कटने की बात कही जा रही है।
उनमें चर्चित मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल कद्दावर मंत्री सतपाल महाराज अनुभवी मिनिस्टर डॉक्टर धन सिंह रावत, रेखा आर्या और गणेश जोशी के विभाग शामिल है।
इधर खबर उड़ती उड़ती ये भी आ रही है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अपने साथ 3 से 4 विधायक लेकर भाजपा जॉइन कर सकते हैं बात अटकी है।
मंत्रालय और लोकसभा टिकट के दावेदारी पर हांलाकि अभी ये दोनों तरफ से सुगबुगाहट है लेकिन है बड़ी मजबूत ऐसे में अगर यहां महाराष्ट्र जैसा खेल होता है तो धामी सरकार में एक डिप्टी सीएम बन जाये तो हैरानी नहीं होगी।
जिस तरह से बीते दिनों सीएम धामी ने दिल्ली में 3 दिनों तक हाई प्रोफाइल मुलाकातें की थी और खुद पीएम मोदी से उनकी लंबी चर्चा हुई है ।
उसके बाद ये सम्भावना मजबूत है कि मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी इसी उलटफेर की संभावना की वजह से है।
महाराज ने सीएम धामी से कर दी बड़ी डिमांड , सड़क पर उतरे ।

