By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: डकैती की बडी घटना को अंजाम देने से पूर्व ही उत्तर प्रदेश का गैंग चढा दून पुलिस के हत्थे:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > डकैती की बडी घटना को अंजाम देने से पूर्व ही उत्तर प्रदेश का गैंग चढा दून पुलिस के हत्थे:
देहरादून

डकैती की बडी घटना को अंजाम देने से पूर्व ही उत्तर प्रदेश का गैंग चढा दून पुलिस के हत्थे:

admin
Last updated: 2023/07/12 at 11:47 AM
admin
Share
4 Min Read
even before the execution of the major incident
even before the execution of the major incident
SHARE

अभियुक्तों के कब्जे से अवैध अस्लहे, चोरी के मोबाइल फोन व नगदी बरामद।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के द्वारा जनपद में निवासरत बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिये व्यापक स्तर पर अभियान चलाये जाने हेतु निर्देश दिये गये थे।

जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित रूप से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके क्रम में दिनांक: 11-07-23 को थाना नेहरू कालोनी तथा एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मोथोरावाला सीवर प्लांट के पास 10 से 12 लोग इक्ट्ठा होकर किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

जिनके पास अवैध अस्लाह होने की भी सम्भावना है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो सीवर प्लांट के पास स्थित खाली मैदान में एक निर्माणाधीन मकान मे पास पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिये।

जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेर-घोट कर पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम 01: संजय पुत्र गोली 02: सोनू पुत्र बरसाती 03: अविनाश कुमार पुत्र शिवनाथ 04: श्रवण कुमार पुत्र आशाराम 05: अमन कुमार पुत्र नीरज 06: लवकुश पुत्र अंगद 07: रणजीत पुत्र यज्ञ राम 08: त्रिलोकी पुत्र नारायण 09: धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार 10: रामपाल पुत्र राजेन्द्र तथा 11: मनीष पुत्र जसराम सभी निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश बताया गया।

अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से 02 छर्रे वाली पिस्टल 02 अदद खुखरी 28 मोबाइल फोन तथा 38810 रू0 नगद बरामद हुए।

बरामद मोबाइल फोन व नगदी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा उन्हें हरिद्वार में अलग-अलग टप्पेबाजी की घटनाओं में चोरी करना तथा आज दीपनगर क्षेत्र एक चिन्हित किये गये घर में डकैती डालने के प्रयोजन से उक्त स्थान पर एकत्रित होना बताया गया।

सभी अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी में धारा 399, 402 भादवि तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये।

अभियुक्तों को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी मूलरूप से गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा गैंग बनाकर टप्पेबाजी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं, वे सभी कुछ दिन पूर्व ही देहरादून आये थे तथा कैलाश हास्पिटल में काम करने वाली उनकी एक परिचित महिला द्वारा उन्हें दीपनगर में 02 अलग-अलग कमरे किराये पर दिलवाये गये थे।

उनकी देहरादून में किसी बडी घटना को अंजाम देकर वापस गोंडा लौटने की योजना थी।

जिसके लिये उन्होंने नेहरू कालोनी क्षेत्र में रैकी कर एक घर को चिन्हित किया था तथा आज उसी घर में डकैती डालने के प्रयोजन से मोथोरावाला क्षेत्र में एकत्रित हुए थे।

अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा वर्तमान में जारी कांवड यात्रा के दौरान हरिद्वार में अलग-अलग घाटों से टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अजांम दिया गया था।

जिससे सम्बन्धित मोबाइल फोन व नगदी को अभियुक्तों के पास से बरामद किया गया है।

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2023/07/caught-by-the-Doon-police-1.mp4

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 10000/- रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।

 

You Might Also Like

UttarakhandCongress : औरतों ने बीच सड़क कर दिया गजब !

JhandeJiMela : पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे जयकारे

TOURISMBOOST : पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज

DoonPoliceAction : अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा

JhandaMela2026 : श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 12, 2023 July 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article us will welcome any move by india रूस-यूक्रेन युद्ध ख़त्म करने के लिए भारत या किसी अन्य देश के किसी भी कदम का अमेरिका करेगा स्वागत: पीएम मोदी
Next Article supreme court अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने की याचिकाओं पर रोजाना सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

USSLiberty
USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री
राष्ट्रीय March 12, 2026
MahilaCongressProtest
MahilaCongressProtest : भाजपा ने चूल्हा बुझाने का किया है कामःज्योति रौतेला
देहरादून March 12, 2026
HaridwarNews
HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन
उत्तराखण्ड March 12, 2026
BageshwarTeaHeritage
BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे
उत्तराखण्ड March 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?