उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
देवभूमि उत्तराखंड में लैंड और लव जिहाद बढ़ रहा है।
इसके खिलाफ सरकार मजबूती से लड़ रही है।
इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लिया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि जागेश्वर धाम का विकास सरकार की प्राथमिकता में है।
यहां जल्द हेलीपैड बनाया जाएगा, जिसके लिए भूमि चयन के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि यहां हेलीपैड बन जाने से श्रद्धालुओं को बदरीनाथ केदारनाथ की तरह हेली सेवा उपल्बध हो सकेगी।
सीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जागेश्वर धाम की झांकी को पहला स्थान मिला जो इतिहास में दर्ज हो गया।
यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के धरातल पर उतरने के बाद इस धाम को विश्व में नई पहचान मिलेगी।

