By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मिस्र के साथ भारत के संबंध काफी पुराने: पीएम मोदी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अंतराष्ट्रीय > मिस्र के साथ भारत के संबंध काफी पुराने: पीएम मोदी
अंतराष्ट्रीय

मिस्र के साथ भारत के संबंध काफी पुराने: पीएम मोदी

admin
Last updated: 2023/06/21 at 5:46 AM
admin
Share
6 Min Read
india's relations with egypt
india's relations with egypt
SHARE

भारत और मिस्र के बीच दोस्ती की जब भी बात होगी तब 50 के दशक की जरूर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की यात्रा पर जाएंगे।

पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं। अल-सीसी ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी।

उसी समय उन्होंने प्रधानमंत्री को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। यह प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की मिस्र की पहली यात्रा होगी।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और मिस्र के संबंध और भी बेहतर हुए हैं। मिस्र के साथ भारत के संबंध 50 के दशक से ही बेहतर रहे हालांकि बीच के कुछ वर्षों में इसमें थोड़ी दूरी रही।

मिस्र भारत का बहुत अच्छा दोस्त है। इसकी शुरुआत तब से होती है जब मिस्र की कमान गमाल नासिर के हाथों में थी।

मिस्र भारत का बहुत अच्छा मित्र देश है। भारत और मिस्र के अच्छे संबंध गुटनिरपेक्ष आंदोलन की वजह से उस वक्त शुरू हुए जब मिस्र में कमान राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर के हाथों में थी।

उस वक्त भारत में पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थे। लंदन और पेरिस ने नासिर के अरब राष्ट्रवाद को अफ्रीका में अपने हितों के लिए खतरा माना।

दूसरी ओर भारत ने नासिर के नेतृत्व को इस क्षेत्र में मित्रता के एक अवसर के रूप में देखा।

1956 में मिस्र की आर्थिक प्रगति नील नदी नदी पर निर्भर थी। इस नदी पर एक बांध जिसके निर्माण के लिए सोवियत संघ और अमेरिका दोनों ने मदद का ऑफर दिया।

लेकिन कुछ ही समय बाद मिस्र को आर्थिक तौर पर कमजोर मानते हुए यह पेशकश वापस ले ली गई।

अब्दुल नासिर इस फैसले से नाराज थे। क्योंकि दोनों ही नहर के जलमार्ग का उपयोग कर रहे थे।

नासिर ने मिस्र के स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण कर खुद ही बांध बनाने का फैसला कर लिया। पंडित नेहरू को इस योजना पर भरोसा नहीं था और उन्होंने भारत को इससे दूर रखा।

नेहरू की ओर से कोशिश थी कि इस टकराव को टाला जाए। भारत को खतरे का एहसास था। इजराइल ने मिस्र पर हमला बोल दिया। ब्रिटेन और फ्रांस भी उसके साथ खड़े हो गए।

इधर मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल नासिर का इरादा था कि वह आखिरी दम तक लड़ेंगे। युद्ध के दौरान ही राष्ट्रपति अब्दुल नासिर एक रात घर से निकले और उनकी गाड़ी भारतीय राजदूत के घर के आगे आकर खड़ी होती है।

उस वक्त वहां भारतीय राजदूत थे अली यावर जंग। अली यावर और अब्दुल नासिर के बीच अच्छे संबंध थे। जब नासिर भारतीय राजदूत के आवास में दाखिल होते हैं उस वक्त उन्होंने मिलिट्री पोशाक पहनी थी।

अब्दुल नासिर ने बताया कि उन्होने युद्ध के मोर्चे में जाने का इरादा कर लिया है। यह सुनकर अली यावर जंग सकते में आ गए।

नासिर के युद्ध में जाने का मतलब संकट और गहरा जाएगा। भारतीय राजदूत की ओर से देर रात नेहरू को यह जानकारी दे पाना मुश्किल था।

अली यावर को समझ नहीं आ रहा था क्या करें लेकिन उन्होंने पूरी रात अब्दुल नासिर को अपनी बातों में उलझाए रखा।

इसके बाद ऐसा संयोग बना कि अगली सुबह ब्रिटेन और इजराइल ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी।

इस बीच नेहरू ने इस संकट को दूर करने के लिए मध्यस्थता के कई प्रयास किए। इसमें नेहरू-आइजेनहावर फॉर्मूला अहम था।

आइजनेहावर पश्चिमी देशों को मनाने में सफल हुए तो वहीं नेहरू एशियाई देशों को।

निर्गुट रहने के कारण भारत को इसका फायदा हुआ और विश्व में उसकी साख बढ़ी। आज भी यह कूटनीति के लिए प्रासंगिक है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और मिस्र के रिश्तों में काफी सुधार हुआ है। दोनों देश करीब आए हैं और कई मुद्दों पर दोनों देशों ने एक दूसरे का साथ दिया है।

कोरोना के वक्त भी देखने को मिला जब भारत में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी थी उस वक्त वहां से ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाएं भेजी गईं।

वहीं भारत की ओर से मिस्र को गेहूं भेजा गया। कुछ कंपनियों ने हाल ही में मिस्र में निवेश किया है।एजुकेशन, आईटी और डिफेंस सेक्टर में भारत को मिस्र की जरूरत है।

भारत के लिए मिस्र अफ्रीका में निवेश का जरिया बन सकता है। उत्तरी अफ्रीका में मिस्र मजबूत सैन्य ताकत है।

कई मुद्दों पर मिस्र ने भारत का साथ भी दिया है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने इस्लामिक देशों के एक सम्मेलन में कुछ महीने पहले प्रस्ताव लाया लेकिन मिस्र की आपत्ति की वजह से वह पास नहीं हो पाया।

पिछले कुछ वर्षों में यह दोस्ती और आगे बढ़ी है और पीएम मोदी के इस दौरे पर दुनिया के कई देशों की नजर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You Might Also Like

IndiaEbolaAlert : अस्पतालों में तैयारी बढ़ाएं’, पूरे भारत में इबोला का अलर्ट

GoldPrice : मंदिरों में चढ़ावे और महिलाओं की तिजोरी तक, कितना सोना है ?

AIGovernment : दुनिया की पहली ‘AI सरकार’, कैबिनेट में गांधी और मंडेला के डिजिटल अवतार

BermudaTriangle : एक अनोखा रहस्य – क्या सुलझ गई बरमूडा ट्रायंगल की मिस्ट्री?

H1BVisa : भारतीय इंजीनियरों और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की जिंदगी में मची उथल-पुथल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 21, 2023 June 21, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article dhami government धामी सरकार के तीन बड़े फैसले:
Next Article gift of mdda vc अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एमडीडीए वीसी का तोहफा राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग प्रशिक्षण:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब
उत्तराखण्ड May 26, 2026
MajorAkhileshBhatt
MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
उत्तराखण्ड May 26, 2026
Dhurandhar2
Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका
मुंबई May 26, 2026
SalmanKhan
SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?
Uncategorized May 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?