By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मुख्यमंत्री धामी और बाबा रामदेव ने एक मंच पर किया योग:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हरिद्वार > मुख्यमंत्री धामी और बाबा रामदेव ने एक मंच पर किया योग:
हरिद्वार

मुख्यमंत्री धामी और बाबा रामदेव ने एक मंच पर किया योग:

admin
Last updated: 2023/06/21 at 5:08 AM
admin
Share
3 Min Read
chief minister dhami and baba ramdev
chief minister dhami and baba ramdev
SHARE

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। हजारों लोग सुबह अलग-अलग शिविरों और गंगा तटों के किनारे योग करने पहुंचे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां चारों धाम में सुबह की शुरुआत योग से हुई तो वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे।

अब वह जागेश्वर धाम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने प्रदेश के 25वें वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य में मुख्य कार्यक्रम जागेश्वर धाम, अल्मोड़ा और सह कार्यक्रम सूर्य मंदिर, कोसी कटारमल, अल्मोड़ा में आयोजित किए गए हैं।

साथ ही चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, कुमाऊं के 15 मानस खंड मंदिर, हरकी पैड़ी हरिद्वार, गंगा रिजॉर्ट, ऋषिकेश और 300 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा, योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का संदेश दिया है।

सीएम ने कहा, योग से आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। योग जोड़ने का कार्य करता है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया योग को अपना रही है।

कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है।

कहा, हमारा देश मानवता की सेवा का जीता जागता उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उत्तराखंड राज्य को 25वें वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।

जिसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि योग शरीर, मस्तिष्क एवं आत्मा को एक सकारात्मक व स्वस्थ जीवन जीने की शक्ति देता है।

योग हमें सिखाता है कि कैसे संतुलित जीवन जिया जा सकता है।

उन्होंने कहा योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन, श्रेष्ठ विचारों का उपाय है और हमें हमारी आत्मा से जोड़ता है।

हमें सकारात्मक ऊर्जा की आवश्यकता है, जो तनाव को दूर रखे और हमें अपने कार्य को पूरा करने की शक्ति प्रदान करे, यह सब योग के नित्य अभ्यास से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद योग और प्राणायाम का महत्व और भी बढ़ गया है।

कोरोना महामारी ने हमें स्वास्थ्य का ध्यान रखने व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबक सिखाया है।

उत्तराखंड योग प्रदेश है, यहां हरिद्वार और ऋषिकेश योग के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।

पूरे विश्व को योग की प्रेरणा भारत से ही मिली है।

राज्यपाल ने कहा कि हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर न लेकर अपनी दैनिक जीवनचर्या में अपनाना चाहिए।

You Might Also Like

HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन

KumbhMela2027 : हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता होगी – सोनिका

JanJanKiSarkar : सरकार अब फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी – धामी

MasterPlan2041 : HRDA उपाध्यक्ष सोनिका के नेतृत्व में हो रहा हरिद्वार का कायाकल्प

CMDhami : मुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 21, 2023 June 21, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article pm modi अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 180 देशों संग यूएन में लगाएंगे आसन: प्रधानमंत्री मोदी
Next Article dhami government धामी सरकार के तीन बड़े फैसले:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : चैत्र नवरात्रि में पंचक का साया
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 13, 2026
NonHinduEntryBan
NonHinduEntryBan : चार धाम मंदिर परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन
उत्तराखण्ड March 13, 2026
UPCLCAGReport
UPCLCAGReport : उत्तराखंड में बिजली वितरण पर कैग की बड़ी रिपोर्ट
देहरादून March 13, 2026
KuldeepYadavWedding
KuldeepYadavWedding : क्रिकेटर कुलदीप यादव मसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे
उत्तराखण्ड March 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?