By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश की सुरक्षा से समझौता उचित नहीं:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > देश की सुरक्षा से समझौता उचित नहीं:
तत्काल प्रभाव

देश की सुरक्षा से समझौता उचित नहीं:

admin
Last updated: 2023/04/07 at 6:34 AM
admin
Share
6 Min Read
compromise with the security of the country
compromise with the security of the country
SHARE

मैं इस बात से सहमत हूं मगर यह तभी संभव हो सकता है जब देश की सीमाएं सशक्त हों तथा हथियारबंद सेनाओं का आधुनिकीकरण समय तथा जरूरत के अनुसार होता रहे ताकि रक्षाबल विदेशी शक्तियों का सामना करने के लिए तैयार-बर-तैयार रहें क्योंकि देश की सुरक्षा के साथ समझौता करना बिल्कुल भी जायज नहीं।

इसलिए भारत को अपनी युद्ध की तैयारी का जायजा लेते हुए कमियों-पेशियों को दूर करने की जरूरत होगी।

इस संदर्भ में वर्णनीय है कि संसद की रक्षा मामलों से संबंधित स्थायी कमेटी ने 21 मार्च को जो रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत की वह चिंताजनक, ध्यान देने योग्य तथा कार्रवाई करने योग्य है।

कमेटी ने अनेकों किस्मों की चुनौतियों पर लेखा-जोखा का जिक्र करते हुए विशेष तौर पर वायु सेना को 40 तेजा लाइट काम्बैट विमान (एल.सी.ए.) मुहैया करवाने में बेहद देरी के बारे में ङ्क्षचता प्रकट करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए

कि बिना समय को बर्बाद किए स्टेट आफ दी यार्ड 5वीं पीढ़ी के फाइटर विमान तुरंत ही सीधे काऊंटर से खरीदे जाएं।

आखिर ऐसा क्यों? क्योंकि 2 वर्ष पहले भी कमेटी ने एल.सी.ए. के निर्माण में देरी का कारण मुख्य तौर पर सेना तथा एच.एल.ए. के बीच समन्वय की कमी, घटिया प्रबंधकीय नियंत्रण जैसे कारण दर्ज किए हैं।

जिससे समयबद्ध तरीके से विमान उपलब्ध नहीं करवाए गए।

विदेशों से जो हथियार, गोला-बारूद इत्यादि आयात किया जा रहा है उस बारे विवरण सहित लिखा है कि वर्ष 2016 से 2020 के बीच 84.3 प्रतिशत हथियार (पारंपरिक) विदेशी थे।

कमेटी ने हथियारों की खरीद-फरोख्त के बारे में ङ्क्षचता प्रकट करते हुए इसे केवल कम करने की नसीहत ही नहीं दी बल्कि आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया।

इस तरीके से कम्प्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (सी.ए.जी.) ने तोपखाने के आधुनिकीकरण में मध्यम चाल बारे कहा कि मार्च 2022 तक मात्र 8 प्रतिशत तोपें ही तोपखाने को सुपुर्द की गईं।

मेरी हमेशा से ही कोशिश रही है कि मेरे लेख तथ्यों तथा आपबीती पर आधारित हों।

अब जबकि इस लेख की शुरूआत ही रक्षा मंत्री के सुरक्षा फलसफे से जुड़ी हुई है इसलिए मुझे याद आ गया है कि इस सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर लेखक अक्तूबर 2021 में ‘रक्षा निर्माण को मिली नई उड़ान’ के शीर्षक तहत एक लेख लिखा था।

मैंने भी उसे संभाल कर रखा है तथा अब उसकी प्रासंगिकता को समझते हुए उस लेख के कुछ अंश सांझा करना उचित समझता हूं।

लेखक ने सन 2014 के बाद भारत सरकार की ओर से रक्षा के क्षेत्र में कई सुधारों का जिक्र करते हुए दर्ज किया कि पिछले कुछ दशकों में हथियारबंद सेनाओं को आर्डीनैंस फैक्टरी बोर्ड (ओ.एफ.बी.) द्वारा उत्पादन की ऊंची लागत, घटिया गुणवत्ता तथा आपूर्ति में देरी से संबंधित चिंताओं को झेलना पड़ा है।

ओ.एफ.बी. की वर्तमान प्रणाली में कई खामियां हैं।

इसलिए 7 नई कार्पोरेट इकाइयों को बनाने का फैसला करना एक नए युग की शुरूआत होगी।

जम्मू-कश्मीर के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी सुरक्षा बलों को अलग-अलग आतंकवादी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में यदि हमारे हथियारबंद दस्ते अति आधुनिक साजो-सामान से लैस नहीं होंगे तो उन्हें बड़ा जानी तथा माली नुक्सान झेलना पड़ सकता है।

यही कारण है कि केंद्रीय सरकार रक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठा रही है।

क्या यह उचित है?

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने 25 मार्च  कार्यक्रम के दौरान कहा कि पूर्वी लद्दाख में एल.ए.सी. पर स्थिति बड़ी नाजुक बनी हुई है तथा सैन्य पक्ष से यह खतरनाक है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन से संबंध उस समय तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक सीमा से जुड़ी समस्याएं सुलझाई नहीं जातीं।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 22 मार्च को कहा कि सीमा प्रबंधन में कमजोरियां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़े विरोध पैदा कर सकती हैं।

रक्षा मंत्री के लेख अनुसार यदि वर्ष 2014 से सरकार ने रक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठा रखे हैं तो कमेटी, जिसके चेयरमैन भाजपा के सांसद जुएल ओरांव हैं।

देश की सुरक्षा के बारे में इतने चिंतित क्यों हैं?

अब हथियारबंद सेनाओं के प्रमुख विमानों, तोपों, टैंकों और गोला-बारूद इत्यादि की कमी के बारे में बोल रहे हैं तो फिर कम से कम कमेटी की रिपोर्ट के बारे में चालू बजट सत्र में बहस तो होनी ही चाहिए।

यदि बहस नहीं भी करनी तो सैन्य आधुनिकीकरण को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए।

जरूरी हथियार तुरंत उपलब्ध करवाए जाएं तथा रक्षा बजट की कमी को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

चुनाव तो राजनेता लड़ते ही रहेंगे मगर युद्ध तो बहादुर जवानों ने लडऩा है।

राजभोग का आनंद तभी लिया जा सकता है यदि देश सुरक्षित हो।

 

You Might Also Like

NEETExamFraud : नीट में खुलासा – परिवार के 5 लोग कर रहे MBBS

VatSavitriVrat : महिलाएं बरगद पर क्यों लपटेती हैं कच्चा सूत ?

KapilSharma : Dadi Ki Shaadi ने ओपनिंग डे पर छापे नोट

TulsiFitkariPaani : तुलसी में डालिये फिटकरी का पानी , जानिए फायदे

StatueSecrets ; घोड़े की टांगों का अनसुना सीक्रेट !

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 7, 2023 April 7, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article corona in india भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार अलर्ट:
Next Article online booking of tickets for उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आज से शुरू होगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, ऐसे करें अप्लाई:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UPSC2026
UPSC2026 : इस बार Prelims ने बढ़ाई धड़कनें, क्या कम जाएगी Cutoff?
राष्ट्रीय May 25, 2026
Heatwave
Heatwave : रात की गर्मी! नींद और सेहत पर डबल अटैक की चेतावनी
अंतराष्ट्रीय May 25, 2026
BhagatSinghKoshyari
BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
देहरादून May 25, 2026
SIRExercise
SIRExercise : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली SIR की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड May 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?