OesophagusCancer : खाने की नली के कैंसर से सावधान , जानिए लक्षण :- खाने की नली को ग्रासनली (Oesophagus) कहते हैं. यह पाचन तंत्र का हिस्सा है. इसमें ट्यूमर पनपने पर कैंसर होता है. व्यक्ति को खाने में दिक्कत होने से लेकर मल का रंग बदलने तक जैसी दिक्कतें खाने की नली के कैंसर का लक्षण (Oesophagus Cancer Symptoms) हो सकती हैं. यह एक खतरनाक कैंसर है और इसकी समय रहते जांच और इलाज जरूरी है जिससे इससे शरीर के बाकी हिस्सों तक फैलने से रोका जा सके. ऐसे में स्वाथ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में भोजन नली के कैंसर के लक्षणों का जिक्र किया गया है. यहां जानिए इस कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं और इन्हें किस तरह पहचाना जा सकता है।
खाने की नली में होने वाले कैंसर के लक्षण
खाने की नली में होने वाले कैंसर में कुछ भी निगलने में दिक्कत हो सकती है.
छाती में दर्द महसूस हो सकता है.
बिना किसी वजह के वजन कम हो सकता है.
आवाज में बदलाव आ सकता है.
लंबे समय तक खांसी (Chronic Cough) रह सकती है.
उल्टी आती है.
अगर कैंसर हड्डियों तक फैल गया हो तो हड्डियों में दर्द हो सकता है
भोजन नली में ब्लीडिंग हो सकती है यानी खून बह सकता है. यही खून ग्रासनली से होकर पाचन तंत्र में जाता है और मल का रंग काला कर सकता है. लंबे समय तक अगर ब्लीडिंग हो तो व्यक्ति को अनीमिया हो सकता है. ऐसा रेड ब्लड सेल्स कम होने से होता है. इससे व्यक्ति को हर समय थकान महसूस हो सकती है।
ग्रासनली के कैंसर का अंदेशा होने पर या इस कैंसर के लक्षण नजर आने पर जांच की जाती है. इसे जितनी शुरुआती स्टेज में पकड़ लिया जाए उतना ही असरदार इसका इलाज होता है. ऐसे में ग्रासनली के कैंसर की जांच इन तरीकों से की जा सकती है – बेरियम स्वैलो एक्स रे – यह जांच का शुरुआती तरीका है. इसमें बेरियम-रिच लिक्विड को मरीज को दिया जाता है और एक्स रे लिया जाता है. इससे ग्रास नली की ब्लोकेज वगैरह का पता चलता है।
अपर गैस्टोइंटेस्टिनल एंडोस्कॉपी – यह ग्रासनली के कैंसर का पता लगाने का एक प्राइमेरी टूल है. इसमें फ्लेक्सिबल कैमरा ट्यूब को ग्रासनली में डाला जाता है।
बायोप्सी – ग्रासनली के कैंसर को कंफर्म करने के लिए बायोप्सी की जाती है।



