By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: JennyCase : भाजपा को सवाल उठाने से पहले अपना इतिहास देखना चाहिए – रावत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > JennyCase : भाजपा को सवाल उठाने से पहले अपना इतिहास देखना चाहिए – रावत
देहरादून

JennyCase : भाजपा को सवाल उठाने से पहले अपना इतिहास देखना चाहिए – रावत

हरक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है.

admin
Last updated: 2026/11/12 at 11:01 AM
admin
Share
3 Min Read
JennyCase
JennyCase : भाजपा को सवाल उठाने से पहले अपना इतिहास देखना चाहिए - रावत
SHARE
Highlights
  • हरक ने याद दिलाया कि 2003 में भाजपा के शासनकाल में ही CBI ने मेरे खिलाफ इस मामले की जांच की थी.
  • इसके बावजूद भाजपा आज उसी मामले को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उछाल रही है.
  • लेकिन असल में भाजपा आगामी चुनावों में अपनी हार देखकर बौखला गई है.

JennyCase :  भाजपा को सवाल उठाने से पहले अपना इतिहास देखना चाहिए – रावत :-  जेनी प्रकरण से उत्तराखंड में सियासत दर्म है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा वर्षों पुराने जेनी प्रकरण को राजनीतिक हथियार बना रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय मिलने और कथित वीआईपी को सजा होने तक यह लड़ाई जारी रखेगी।

हरक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है और तब तक लड़ती रहेगी, जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता और इस हत्याकांड के कथित VIP को सजा नहीं मिल जाती। बकौल हरक, आज भाजपा एक तयशुदा षड्यंत्र के तहत मेरे खिलाफ जेनी को राजनीतिक हथियार बनाकर इस्तेमाल कर रही है। भाजपा को लगता है कि इस तरह के झूठे आरोप लगाकर वह अंकिता भंडारी हत्याकांड और कथित VIP के मुद्दे से जनता का ध्यान भटका देगी। लेकिन भाजपा को सवाल उठाने से पहले अपना इतिहास देखना चाहिए।

हरक ने याद दिलाया कि 2003 में भाजपा के शासनकाल में ही CBI ने मेरे खिलाफ इस मामले की जांच की थी। CBI की जांच रिपोर्ट में साफ उल्लेख है कि जेनी ने कई बार झूठे बयान देकर जांच एजेंसी को गुमराह करने की कोशिश की। जांच रिपोर्ट में तमाम साक्ष्य मौजूद हैं। DNA जांच भी हो चुकी है। इसके बावजूद भाजपा आज उसी मामले को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उछाल रही है। अगर भाजपा CBI की जांच और DNA रिपोर्ट के बाद भी मुझ पर सवाल उठाती है, तो उसके सवाल तत्कालीन भाजपा सरकार, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और CBI पर भी खड़े होते हैं। क्या भाजपा यह कहना चाहती है कि उसके शासनकाल में CBI दबाव में काम कर रही थी? फिर तो भाजपा के शासनकाल में CBI द्वारा की गई तमाम जांचों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने चाहिए।

लेकिन असल में भाजपा आगामी चुनावों में अपनी हार देखकर बौखला गई है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के तमाम नफरती एजेंडों को नाकाम कर चुकी है। अब मुख्यमंत्री धामी के इशारे पर मेरे खिलाफ जेनी प्रकरण को राजनीतिक हथियार बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि उत्तराखंड के असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके और सरकार के मंत्रियों के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला जा सके।

You Might Also Like

RBINewRules : RBI ने बदले मनी ट्रांसफर के नियम

VisaRules : अगर बनवाना है Visa तो अब होगा आसान

BadrinathDham : बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद

UttarakhandPolitics : तालियां बजवाने से घर नहीं चलते धामी जी!

UttarakhandPolitics : शाह के बयान पर हरीश रावत का पलटवार

TAGGED: khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 12, 2026 November 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandPolitics UttarakhandPolitics : तालियां बजवाने से घर नहीं चलते धामी जी!
Next Article BadrinathDham BadrinathDham : बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RBINewRules
RBINewRules : RBI ने बदले मनी ट्रांसफर के नियम
खोजी नारद कहिंन November 12, 2026
VisaRules
VisaRules : अगर बनवाना है Visa तो अब होगा आसान
राष्ट्रीय November 12, 2026
BadrinathDham
BadrinathDham : बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद
उत्तराखण्ड November 12, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : तालियां बजवाने से घर नहीं चलते धामी जी!
देहरादून November 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?