By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: HPVVaccination : एचपीवी टीकाकरण में पांच जिलों ने 100% लक्ष्य पाया
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > HPVVaccination : एचपीवी टीकाकरण में पांच जिलों ने 100% लक्ष्य पाया
उत्तराखण्ड

HPVVaccination : एचपीवी टीकाकरण में पांच जिलों ने 100% लक्ष्य पाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में अभियान को मिली रफ्तार, प्रदेश में 84,707 किशोरियों का टीकाकरण.

admin
Last updated: 2026/11/03 at 3:05 PM
admin
Share
5 Min Read
HPVVaccination
HPVVaccination : एचपीवी टीकाकरण में पांच जिलों ने 100% लक्ष्य पाया
SHARE
Highlights
  • पांच जनपदों ने निर्धारित लक्ष्य को पीछे छोड़ा.
  • सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अहम है एचपीवी वैक्सीन.
  • प्रत्येक पात्र किशोरी तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाना लक्ष्य- सुबोध उनियाल.

HPVVaccination :  एचपीवी टीकाकरण में पांच जिलों ने 100% लक्ष्य पाया :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोधC उनियाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा अभियान को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका परिणाम है कि प्रदेश के पांच जनपद निर्धारित संशोधित लक्ष्य को पार कर 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वहीं, प्रदेश में अब तक कुल 89.17 प्रतिशत किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Contents
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को किया था अभियान का शुभारंभपांच जनपदों ने निर्धारित लक्ष्य को पीछे छोड़ा2 नवंबर को 31 टीकाकरण सत्र आयोजितसर्वाइकल कैंसर से बचाव में अहम है एचपीवी वैक्सीनअभिभावकों से निःशुल्क टीकाकरण कराने की अपीलकिशोरियों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता- पुष्कर सिंह धामीप्रत्येक पात्र किशोरी तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाना लक्ष्य- सुबोध उनियाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को किया था अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2026 को देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करना है। इसके तहत 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में निर्धारित संशोधित लक्ष्य 95,000 के सापेक्ष अब तक 84,707 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। यह कुल लक्ष्य का 89.17 प्रतिशत है।

पांच जनपदों ने निर्धारित लक्ष्य को पीछे छोड़ा

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश के पांच जनपदों ने अपने निर्धारित संशोधित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। इनमें पिथौरागढ़ 101.80 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहले स्थान पर है। चमोली ने 101.39 प्रतिशत, ऊधम सिंह नगर ने 100.75 प्रतिशत, चम्पावत ने 100.62 प्रतिशत और उत्तरकाशी ने 100.85 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है।इन जनपदों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक किशोरियों का टीकाकरण अभियान की उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों में भी पात्र किशोरियों तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने के लिए अभियान जारी है।

2 नवंबर को 31 टीकाकरण सत्र आयोजित

2 नवंबर 2026 की स्थिति के अनुसार, प्रदेशभर में एक दिन में 43 टीकाकरण सत्र नियोजित किए गए, जिनमें से 31 सत्र आयोजित हुए। इन सत्रों में कुल 57 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। अभियान की शुरुआत से अब तक प्रदेश में कुल 16,710 टीकाकरण सत्र नियोजित किए गए हैं, जिनमें से 15,895 सत्र सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अहम है एचपीवी वैक्सीन

एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। एचपीवी वैक्सीन कैंसर उत्पन्न करने वाले प्रमुख वायरस प्रकारों, विशेष रूप से एचपीवी-16 और एचपीवी-18, से बचाव में मदद करती है। निर्धारित आयु में टीकाकरण कराने से भविष्य में एचपीवी संक्रमण और इससे संबंधित सर्वाइकल कैंसर का जोखिम कम करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

अभिभावकों से निःशुल्क टीकाकरण कराने की अपील

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों को एचपीवी का निःशुल्क टीका अवश्य लगवाएं। इसके लिए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अभिभावकीय सहमति के साथ टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

किशोरियों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता- पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। एचपीवी टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान को उत्तराखंड में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के पांच जनपदों का निर्धारित लक्ष्य पार करना स्वास्थ्य विभाग के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उनका भविष्य स्वस्थ और सुरक्षित बन सके।

प्रत्येक पात्र किशोरी तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाना लक्ष्य- सुबोध उनियाल

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड में एचपीवी टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। प्रदेश में 89.17 प्रतिशत उपलब्धि और पांच जनपदों का निर्धारित लक्ष्य से आगे निकलना उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि अभियान की पहुंच बढ़ाकर प्रत्येक पात्र किशोरी तक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराने की अपील की।

You Might Also Like

UttarakhandFoundationDay : गृहमंत्री अमित शाह भव्य समारोह के बनेंगे साक्षी

UttarakhandCongress : कांग्रेस का ‘भूमि बचाओ–धामी हटाओ’ अभियान 4 नवंबर को

UttarakhandElection2027 : देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मैपिंग

AllahabadHighCourt : ‘आधार पहचान का दस्तावेज, उम्र का नहीं’

HighHemoglobin : ज्यादा हीमोग्लोबिन है खतरे की घंटी

TAGGED: #DhamiGovernment, #HPVVaccination, #UttarakhandHealth, CervicalCancerAwareness, FreeHPVvaccine, HPVVaccine, khojinarad, SurvivorCancerPrevention, TeenageGirlsHealth Copy Keywords

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 3, 2026 November 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandCongress UttarakhandCongress : कांग्रेस का ‘भूमि बचाओ–धामी हटाओ’ अभियान 4 नवंबर को
Next Article UttarakhandFoundationDay UttarakhandFoundationDay : गृहमंत्री अमित शाह भव्य समारोह के बनेंगे साक्षी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFoundationDay
UttarakhandFoundationDay : गृहमंत्री अमित शाह भव्य समारोह के बनेंगे साक्षी
उत्तराखण्ड November 3, 2026
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : कांग्रेस का ‘भूमि बचाओ–धामी हटाओ’ अभियान 4 नवंबर को
देहरादून November 3, 2026
UttarakhandElection2027
UttarakhandElection2027 : देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मैपिंग
उत्तराखण्ड November 3, 2026
AllahabadHighCourt
AllahabadHighCourt : ‘आधार पहचान का दस्तावेज, उम्र का नहीं’
तत्काल प्रभाव November 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?