By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: AllahabadHighCourt : ‘आधार पहचान का दस्तावेज, उम्र का नहीं’
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > AllahabadHighCourt : ‘आधार पहचान का दस्तावेज, उम्र का नहीं’
मुंबई

AllahabadHighCourt : ‘आधार पहचान का दस्तावेज, उम्र का नहीं’

इलाहाबाद हाई कोर्ट की 9 बड़ी गाइडलाइन.

admin
Last updated: 2026/11/03 at 12:02 PM
admin
Share
5 Min Read
AllahabadHighCourt
AllahabadHighCourt : ‘आधार पहचान का दस्तावेज, उम्र का नहीं’
SHARE
Highlights
  • नियमों में बदलाव तक लागू रहेंगी नई व्यवस्थाएं.
  • संदेह होने पर होगी तत्काल कार्रवाई.
  • ऑनलाइन सिस्टम और दस्तावेज सत्यापन पर जोर.

 AllahabadHighCourt :  ‘आधार पहचान का दस्तावेज, उम्र का नहीं’ :- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया में गंभीर कमियां मिलने पर राज्य सरकार और पंजीकरण विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं. अदालत ने स्पष्ट कहा है कि आधार कार्ड केवल किसी व्यक्ति की पहचान साबित करता है, लेकिन उसे जन्मतिथि या उम्र का प्रमाण नहीं माना जा सकता. इसी तरह केवल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) के आधार पर भी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने इस पूरे मुद्दे को बाल विवाह रोकने की आवश्यकता से जोड़ते हुए व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।

Contents
दीपक पाल की अपील पर आया अहम फैसलानियमों में बदलाव तक लागू रहेंगी नई व्यवस्थाएंसंदेह होने पर होगी तत्काल कार्रवाईऑनलाइन सिस्टम और दस्तावेज सत्यापन पर जोरजन्म प्रमाणपत्र और हाईस्कूल रिकॉर्ड को प्राथमिकताविभागों, जिला जजों और डीएलएसए को भी जिम्मेदारी

दीपक पाल की अपील पर आया अहम फैसला

यह आदेश न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने दीपक पाल की अपील पर सुनवाई करते हुए पारित किया. मामले की पड़ताल के दौरान अदालत के सामने यह तथ्य आया कि संबंधित विवाह का पंजीकरण आधार कार्ड और ट्रांसफर सर्टिफिकेट के आधार पर किया गया था. अदालत ने पाया कि उम्र के सत्यापन को लेकर आवश्यक सावधानी नहीं बरती गई।

हाई कोर्ट ने कहा कि आधार कार्ड को जन्मतिथि का वैध प्रमाण नहीं माना जा सकता. वहीं ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी किशोर न्याय अधिनियम की धारा 94 में बताए गए दस्तावेजों की श्रेणी में शामिल नहीं है. अदालत ने यह भी कहा कि जिस ट्रांसफर सर्टिफिकेट के आधार पर विवाह पंजीकरण किया गया, उसका निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन भी नहीं कराया गया था. ऐसी स्थिति में पंजीकरण अधिकारी के पास आयु संबंधी कोई प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध नहीं था और उसने अपनी कानूनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभाई।

नियमों में बदलाव तक लागू रहेंगी नई व्यवस्थाएं

अदालत ने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण नियमावली-2017 में आवश्यक संशोधन नहीं किए जाते, तब तक कुछ विशेष दिशानिर्देशों का पालन किया जाए. कोर्ट ने सबसे पहले यह सुनिश्चित करने को कहा कि लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और लड़की की 18 वर्ष से कम होने पर किसी भी विवाह का पंजीकरण न किया जाए।

संदेह होने पर होगी तत्काल कार्रवाई

अदालत ने निर्देश दिया कि यदि उपलब्ध दस्तावेजों या अन्य सामग्री से किसी पक्ष की उम्र कम होने का तार्किक संदेह पैदा होता है तो विवाह का पंजीकरण सामान्य प्रक्रिया में न किया जाए. ऐसे मामलों की सूचना तुरंत विवाह प्रोबेशन अधिकारी और जिलाधिकारी को भेजी जाए ताकि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई हो सके।

ऑनलाइन सिस्टम और दस्तावेज सत्यापन पर जोर

कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि ऑनलाइन व्यवस्था ऐसी बनाई जाए जिसमें केवल आधार ऑथेंटिकेशन के आधार पर विवाह प्रमाणपत्र जारी न हो सके. दोनों पक्षों की जन्मतिथि का सत्यापन अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड किया जाए और उसके स्रोत का भी उल्लेख हो. यदि सत्यापन अधूरा हो या किसी प्रकार की त्रुटि सामने आए तो आवेदन स्वतः आगे न बढ़ सके।

जन्म प्रमाणपत्र और हाईस्कूल रिकॉर्ड को प्राथमिकता

अदालत ने राज्य सरकार से उम्र संबंधी प्रमाणों के बारे में स्पष्ट मानक तय कर व्यापक स्तर पर प्रसारित करने को कहा है. कोर्ट ने धारा 94 के अनुरूप जन्म प्रमाणपत्र और हाईस्कूल के शैक्षणिक रिकॉर्ड को प्रमुख दस्तावेजों के रूप में रेखांकित किया।

विभागों, जिला जजों और डीएलएसए को भी जिम्मेदारी

प्रिंसिपल सेक्रेटरी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन को पोर्टल पर सत्यापन का पूरा विवरण दर्ज करने, अनियमितताओं को फ्लैग करने और अधूरे सत्यापन वाले मामलों में प्रमाणपत्र जारी होने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं. रजिस्ट्रार जनरल को आदेश की प्रति सभी जिला जजों तक पहुंचानी होगी. जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में जिलाधिकारी, पंजीकरण अधिकारियों, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन अधिकारियों तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. साथ ही इस विषय को जिला मॉनिटरिंग सेल की बैठकों में भी रखा जाएगा।

You Might Also Like

HighHemoglobin : ज्यादा हीमोग्लोबिन है खतरे की घंटी

HanumanPuja2026 : दिवाली से पहले क्यों होती है हनुमान जी की पूजा ?

IndiaBulletTrain : भारत की पहली बुलेट ट्रेन में सफर होगा हाईटेक

LemonWaterForWeightLoss : सचमुच क्या नींबू पानी पीने से वजन घटता है ?

KingMovie2026 : शाहरुख की ‘किंग’ पर बरसा पैसा, 835 करोड़ पहुंची प्री-रिलीज कमाई

TAGGED: #MarriageRegistration, AadhaarCardRules, AgeProofDocuments, AllahabadHighCourt, ChildMarriagePrevention, HighCourtGuidelines Copy Keywords, khojinarad, MarriageRegistrationRules, UPMarriageRules

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 3, 2026 November 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article HighHemoglobin HighHemoglobin : ज्यादा हीमोग्लोबिन है खतरे की घंटी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HighHemoglobin
HighHemoglobin : ज्यादा हीमोग्लोबिन है खतरे की घंटी
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ November 3, 2026
HanumanPuja2026
HanumanPuja2026 : दिवाली से पहले क्यों होती है हनुमान जी की पूजा ?
खोजी नारद कहिंन November 3, 2026
IndiaBulletTrain
IndiaBulletTrain : भारत की पहली बुलेट ट्रेन में सफर होगा हाईटेक
तत्काल प्रभाव November 3, 2026
LemonWaterForWeightLoss
LemonWaterForWeightLoss : सचमुच क्या नींबू पानी पीने से वजन घटता है ?
खोजी नारद कहिंन November 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?