By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: ConsumerRights : आपका साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट वेज है या नॉनवेज ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > ConsumerRights : आपका साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट वेज है या नॉनवेज ?
इंटरव्यू

ConsumerRights : आपका साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट वेज है या नॉनवेज ?

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) रूल्स, 2011 में संशोधन किया है.

admin
Last updated: 2026/10/12 at 1:21 PM
admin
Share
3 Min Read
ConsumerRights
ConsumerRights : आपका साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट वेज है या नॉनवेज ?
SHARE
Highlights
  • नए नियमों के मुताबिक यह निशान पैकेज के मुख्य डिस्प्ले पैनल के ऊपरी हिस्से में लगाया जाएगा.
  • यह व्यवस्था खास तौर पर उन रोजमर्रा के उत्पादों पर लागू होगी, जिनमें साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट के अलावा अन्य कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरी आइटम शामिल हैं.
  • सरकार की ओर से किए गए इस बदलाव का मकसद पैकेजिंग पर उत्पाद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक स्पष्ट और आसानी से समझ आने वाला बनाना है.

ConsumerRights : आपका साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट वेज है या नॉनवेज ? :-  साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट और दूसरे कॉस्मेटिक्स व टॉयलेटरी प्रोडक्ट्स खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए अब यह पहचानना आसान होगा कि किसी उत्पाद में इस्तेमाल सामग्री शाकाहारी है या मांसाहारी. केंद्र सरकार ने पैकेज्ड उत्पादों की लेबलिंग से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए इन उत्पादों की पैकेजिंग पर वेजिटेरियन या नॉन-वेजिटेरियन होने की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) रूल्स, 2011 में संशोधन किया है. यह संशोधन सोमवार (सितंबर, 21, 2026) से प्रभावी हो गया है. नए नियमों के तहत शाकाहारी मूल वाले उत्पादों की पैकेजिंग पर ग्रीन डॉट लगाना अनिवार्य होगा. वहीं, मांसाहारी मूल वाले उत्पादों के लिए रेड या ब्राउन डॉट लगाना जरूरी होगा।

नए नियमों के मुताबिक यह निशान पैकेज के मुख्य डिस्प्ले पैनल के ऊपरी हिस्से में लगाया जाएगा. इसका उद्देश्य यह है कि ग्राहक को खरीदारी के दौरान उत्पाद की पूरी जानकारी आसानी से मिल सके साथ ही उसे सामग्री की पूरी सूची पढ़कर यह पता लगाने की जरूरत न पड़े कि उत्पाद शाकाहारी है या मांसाहारी।

यह व्यवस्था खास तौर पर उन रोजमर्रा के उत्पादों पर लागू होगी, जिनमें साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट के अलावा अन्य कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरी आइटम शामिल हैं. यानी अब इन उत्पादों को खरीदते समय ग्राहक पैकेजिंग पर लगे ‘कलर डॉट’ के जरिए उनके शाकाहारी या मांसाहारी मूल की पहचान कर सकेंगे।

सरकार की ओर से किए गए इस बदलाव का मकसद पैकेजिंग पर उत्पाद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक स्पष्ट और आसानी से समझ आने वाला बनाना है. रंग आधारित प्रतीक एक तरह से विजुअल संकेत के रूप में काम करेंगे, जिससे ग्राहक बिना ज्यादा जानकारी पढ़े भी उत्पाद की श्रेणी पहचान सकेगा।

अब तक उपभोक्ताओं को कई कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जानकारी के लिए पैकेज पर दिए गए इंग्रीडिएंट्स पढ़ने पड़ते थे. नए नियम के बाद निर्धारित प्रतीक के जरिए यह जानकारी सीधे पैकेज के प्रमुख हिस्से पर उपलब्ध होगी।

नया नियम लागू होने के बाद संबंधित उत्पादों के निर्माता और विक्रेताओं को निर्धारित लेबलिंग नियमों का पालन करना जरूरी होगा. इसका मतलब है कि बाजार में आने वाली संबंधित पैकेजिंग पर उत्पाद के शाकाहारी या मांसाहारी मूल की पहचान के लिए तय रंग का निशान मौजूद होना चाहिए. यह बदलाव ‘Legal Metrology’ के तहत पैकेजिंग और उपभोक्ता सूचना से जुड़े नियमों के तहत किया गया है।

You Might Also Like

PushkarSinghDhami : कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव

GangaPujan : धामी कैबिनेट ने किया सामूहिक गंगा पूजन

MountMukutEast : माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण

DhamiCabinetMeeting : आज हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट बैठक

ContentCreators : सीएम धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से की खास अपील

TAGGED: #ConsumerRights, #latestnews, #NonVegetarianProducts, #ProductLabeling, #Shampoo, #Soap, #Toothpaste, #VegetarianProducts, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 12, 2026 October 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RamMandirNews RamMandirNews : राम मंदिर में 105 बार चढ़ावा चोरी, CCTV में कैद सबूत
Next Article NanaPatekarNews NanaPatekarNews : नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami : कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव
उत्तराखण्ड October 12, 2026
GangaPujan
GangaPujan : धामी कैबिनेट ने किया सामूहिक गंगा पूजन
उत्तराखण्ड October 12, 2026
MountMukutEast
MountMukutEast : माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण
देहरादून October 12, 2026
DhamiCabinetMeeting
DhamiCabinetMeeting : आज हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट बैठक
उत्तराखण्ड October 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?