By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: YouTubeShorts : YouTube की Shorts Series में एंट्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > YouTubeShorts : YouTube की Shorts Series में एंट्री
खोजी नारद कहिंन

YouTubeShorts : YouTube की Shorts Series में एंट्री

23 सितंबर 2026 को यूट्यूब ने शॉर्ट्स सीरीज फीचर शुरू किया.

admin
Last updated: 2026/10/07 at 11:33 AM
admin
Share
4 Min Read
YouTubeShorts
YouTubeShorts : YouTube की Shorts Series में एंट्री
SHARE
Highlights
  •  यूट्यूब पर सीरीज की तरह दिखेगा कंटेंट.
  • यूट्यूब पर माइक्रोड्रामा पहले से देखा जा रहा था लेकिन अब शॉर्ट्स सीरीज से कहानी को कई एपिसोड और सीजन में जोड़ना आसान होगा.
  • जियोहॉटस्टार ने टड़का के जरिए माइक्रोड्रामा पर पहले ही काम शुरू कर दिया था.

YouTubeShorts : YouTube की Shorts Series में एंट्री :- मनोरंजन की दुनिया में छोटी और जल्दी खत्म होने वाली कहानियों का चलन बढ़ रहा है। इसे माइक्रोड्रामा कहा जाता है। इसमें कहानी छोटे-छोटे एपिसोड में दिखाई जाती है और ज्यादातर वीडियो मोबाइल के हिसाब से बनाए जाते हैं। भारत में जियोहॉटस्टार, जी5 और दूसरे प्लेटफॉर्म पहले से इस फॉर्मेट पर काम कर रहे हैं। अब यूट्यूब ने भी शॉर्ट्स को एपिसोड और सीजन में देखने का नया तरीका शुरू किया है।

23 सितंबर 2026 को यूट्यूब ने शॉर्ट्स सीरीज फीचर शुरू किया। इससे क्रिएटर्स अपने शॉर्ट्स को अलग-अलग एपिसोड और सीजन में जोड़ सकते हैं। एक एपिसोड खत्म होने के बाद अगला एपिसोड आसानी से देखा जा सकता है। यह सुविधा मोबाइल, वेब और टीवी पर उपलब्ध है। यूट्यूब के मुताबिक, 2026 के पहली 6 महीने में उसके प्लेटफॉर्म पर माइक्रोड्रामा को 6.5 अरब से ज्यादा बार देखा गया। इसका देखने का समय भी सालाना आधार पर 50% से ज्यादा बढ़ा। टीवी पर माइक्रोड्रामा के व्यूज 90 प्रतीशत से ज्यादा बढ़े।

 यूट्यूब पर सीरीज की तरह दिखेगा कंटेंट

यूट्यूब पर माइक्रोड्रामा पहले से देखा जा रहा था लेकिन अब शॉर्ट्स सीरीज से कहानी को कई एपिसोड और सीजन में जोड़ना आसान होगा। इससे दर्शक एक कहानी के सभी हिस्से क्रम से देख सकेंगे। पहले जहां शॉर्ट्स अलग-अलग वीडियो के रूप में देखे जाते थे अब उन्हें एक सीरीज की तरह जोड़कर दिखाया जा सकता है। यूट्यूब के पास पहले से शॉर्ट्स देखने वाली बड़ी ऑडियंस और क्रिएटर्स का नेटवर्क है। ऐसे में माइक्रोड्रामा बनाने वाले क्रिएटर्स को अपनी कहानियां ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का मौका मिल सकता है। दर्शकों के लिए भी एक ही जगह पर छोटी-छोटी कहानियों के कई एपिसोड देखना आसान होगा। इससे माइक्रोड्रामा के लिए यूट्यूब एक और बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है।

जियोहॉटस्टार ने टड़का के जरिए माइक्रोड्रामा पर पहले ही काम शुरू कर दिया था। जियोस्टार के मुताबिक, जून 2026 में टड़का के यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंच गई। इसमें 100 से ज्यादा ओरिजिनल कहानियां हैं और ज्यादातर एपिसोड 30 से 60 सेकंड के होते हैं। छोटे समय के इन एपिसोड को मोबाइल पर आसानी से देखा जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक, टड़का शुरू होने के बाद हर यूजर का रोजाना देखने का समय 5 गुना बढ़ा। इसके 42 प्रतिशत से ज्यादा दर्शक 24 साल से कम उम्र के हैं। इससे पता चलता है कि कम समय में खत्म होने वाली कहानियों को युवा दर्शक भी काफी देख रहे हैं। अब यूट्यूब के शॉर्ट्स सीरीज फीचर के आने से माइक्रोड्रामा के इस फॉर्मेट में प्लेटफॉर्म्स के बीच मुकाबला और बढ़ सकता है।

जी5 ने माइक्रोड्रामा के लिए बुलेट के साथ साझेदारी की है। बुलेट को खास तौर पर छोटी और जल्दी खत्म होने वाली कहानियों के लिए तैयार किया गया है। इसमें करीब एक मिनट के छोटे-छोटे एपिसोड होते हैं जिन्हें मोबाइल पर आसानी से देखा जा सकता है।

इसके लॉन्च के समय 7 भारतीय भाषाओं में 34 माइक्रोड्रामा उपलब्ध थे।बुलेट में दर्शकों को अलग-अलग तरह की कहानियां देखने को मिलती हैं। इसमें कुछ प्रीमियम एपिसोड के लिए सिक्कों की व्यवस्था भी की गई है। यानी कुछ कंटेंट देखने के लिए दर्शकों को बुलेट के सिक्कों का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे माइक्रोड्रामा को सिर्फ मनोरंजन के तौर पर नहीं बल्कि कमाई वाले कंटेंट के रूप में भी बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।

You Might Also Like

NainitalSarasMela : नैनीताल सरस मेला में दिखेगी देवभूमि की झलक – अरविंद कुमार पांडेय

SupremeCourt : SC ने एक्टर राजपाल को दिया आखिरी मौका

JimCarreyMarriage : जिम कैरी ने 64 की उम्र में तीसरी बार की शादी

AshutoshDixit : कौन हैं आशुतोष दीक्षित जो बने IAF के नए चीफ

CharDham2026 : चारधाम यात्रा ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया

TAGGED: #DigitalEntertainment, #khojinaradbreakingnews, #YouTubeIndia, #YouTubeShorts, JioHotstar, khojinarad, MicroDrama, MicroDramaIndia, ShortsEpisodes, ShortsFeature, ShortsSeries, ShortVideo, YouTubeCreators, YouTubeSeason, YouTubeSeries, YouTubeUpdate, ZEE5

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 7, 2026 October 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SupremeCourt SupremeCourt : SC ने एक्टर राजपाल को दिया आखिरी मौका
Next Article NainitalSarasMela NainitalSarasMela : नैनीताल सरस मेला में दिखेगी देवभूमि की झलक – अरविंद कुमार पांडेय

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NainitalSarasMela
NainitalSarasMela : नैनीताल सरस मेला में दिखेगी देवभूमि की झलक – अरविंद कुमार पांडेय
उत्तराखण्ड October 7, 2026
SupremeCourt
SupremeCourt : SC ने एक्टर राजपाल को दिया आखिरी मौका
मुंबई October 7, 2026
JimCarreyMarriage
JimCarreyMarriage : जिम कैरी ने 64 की उम्र में तीसरी बार की शादी
महाराष्ट्र October 7, 2026
AshutoshDixit
AshutoshDixit : कौन हैं आशुतोष दीक्षित जो बने IAF के नए चीफ
तत्काल प्रभाव October 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?