BiggBoss20 : BIGG BOSS 20 के घर में शुरू हुआ धमाकेदार ड्रामा :- सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘BIGG BOSS 20’ इन दिनों अपने धमाकेदार ड्रामे की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है. शो शुरू हुए अभी लगभग दो ही दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के तेवर देखकर साफ है कि इस सीजन में जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है. इस वीडियो में शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट अरिश्फा खान भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज से अकेले ही भिड़ती नजर आ रही हैं.
लेटेस्ट प्रोमो में हुआ जोरदार हंगामा
सामने आए नए प्रोमो में सभी घरवाले लिविंग एरिया में एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान बातचीत के बीच अरिश्फा खान सीधे आम्रपाली दुबे की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि इन्हें लगता है कि मैं बच्ची हूं. इसके बाद बात तब और बिगड़ जाती है जब अरिश्फा कहती हैं, ‘आप मुझे बच्ची समझती हैं, लेकिन आपसे ज्यादा मेरा दिमाग शार्प होगा.’ इस पर आम्रपाली तंज कसते हुए कहती हैं, ‘हां कट रही है रील कट रही है.’ बात यहीं खत्म नहीं होती, अरिश्फा गुस्से में कहती हैं कि उन्हें रील कटवाने की कोई जरूरत नहीं है, उनकी रील यूं ही कट जाती हैं. देखते ही देखते यह बहस एक तीखी झड़प में बदल जाती है।
गुस्से में आपा खोते हुए अरिश्फा चिल्लाते हुए कहती हैं कि घर में सब ‘हिपोक्रेट’ हैं. अरिश्फा का यह तेवर देख माही विज भी बीच-बचाव करने उतर आती हैं और टोकते हुए कहती हैं कि कोई हिपोक्रेट नहीं है. इस पर अरिश्फा कहती हैं कि उन्होंने माही का नाम नहीं लिया, जिस पर माही जवाब देती हैं कि ‘तुम लोग क्या होता है.’मामला तब और गर्मा जाता है जब आम्रपाली दुबे भी बीच में कूद पड़ती हैं और अरिश्फा को घर के संस्कारों पर बात न करने की हिदायत देती हैं. इसके जवाब में अरिश्फा उन पर पहले गालियां देने का गंभीर आरोप लगा देती हैं. दोनों सीनियर एक्ट्रेसेस के साथ अरिश्फा की इस तीखी बहस को देखकर बाकी घरवाले भी हैरान रह जाते हैं।
यह लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. महज 23 साल की उम्र में अरिश्फा खान ने पहले ही दिन से शो में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है. सोशल मीडिया पर उनके इसी बेबाक अंदाज के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, टीवी एक्ट्रेस माही विज के गेम प्लान को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.बता दें कि इस सीजन में मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, आम्रपाली दुबे, तन्मय सिंह, ऋति तिवारी, ईशा रिखी, काजी तौकीर और रोहेद खान जैसे कुल 16 दमदार सितारे अपनी किस्मत आजमाने आए हैं।

