By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विवादों पर दिया बड़ा बयान, उन पर महाराष्ट्र का राज्यपाल रहते महापुरुषों के अपमान का लगा आरोप:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विवादों पर दिया बड़ा बयान, उन पर महाराष्ट्र का राज्यपाल रहते महापुरुषों के अपमान का लगा आरोप:
उत्तराखण्डमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विवादों पर दिया बड़ा बयान, उन पर महाराष्ट्र का राज्यपाल रहते महापुरुषों के अपमान का लगा आरोप:

admin
Last updated: 2023/02/28 at 8:03 AM
admin
Share
5 Min Read
former governor of maharashtra bhagat singh koshyari
former governor of maharashtra bhagat singh koshyari
SHARE

बीजेपी में कितने लोग हैं, जो विधान परिषद गए हों, विधायक बने हों, मुख्यमंत्री बने हों, लोकसभा-राज्यसभा गए हों और गवर्नर भी बने हों। मुझे पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने का सम्मान मिला और मैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहा।

Contents
राज्यपाल को राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से काम करना होता है: कोश्यारी जब ठाकरे को एमएलसी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया तो आपने उसे मंजूर नहीं किया:महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में आप अपने कार्यकाल को कैसे देखते हैं: 

इतना किसी को कहां मिलता है और मैं तो राजनीति में था ही नहीं, लेकिन जब दिल्ली दूर पेइचिंग पास के नारे लगने लगे तो संघ ने मेरी पढ़ाई-लिखाई और जागरूकता को देखते हुए बीजेपी में जाकर काम संभालने को कहा।

मुझसे कहा गया कि चीन के साथ लगती सीमा वाले प्रदेश के लिए ऐसे नारे ठीक नहीं।

बाद में अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने उत्तराखंड को अलग राज्य बनाकर यहां के लोगों की इच्छा का सम्मान किया, जो मेरे लिए आनंद का विषय था। मैं तो स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं।

जब आप महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए, तब शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से आपके संबंध अच्छे बताए जाते थे, लेकिन बीजेपी से उसका गठबंधन टूटने के बाद कहा गया कि आपके रिश्ते बिगड़ते चले गए।

राज्यपाल को राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से काम करना होता है: कोश्यारी 

जब कोई मुश्किल घड़ी आती है तो उसमे हमें संविधान के मुताबिक काम करना होता है। राज्यपाल को इन हालात में अपने विवेक का भी इस्तेमाल करना होता है।

एक बात यह भी है कि संबंध सिर्फ राजनीतिक नहीं, पारिवारिक भी होते हैं।

पारिवारिक दृष्टि से हमारे संबंध खराब नहीं हुए हैं। राजनीतिक दृष्टि से जो घटनाक्रम सामने आते हैं, उस हिसाब से रिश्तों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाता है।

23 नवंबर 2019 की सुबह अचानक महाराष्ट्र राजभवन से मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री के रूप में अजित पवार को शपथ दिलाने की असल वजह क्या रही, जबकि तीन दिन बाद समर्थन ना होने पर मुख्यमंत्री को फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा देना पड़ा।

नियम है कि जो बहुमत का पहले दावा करेगा, उसे सरकार बनाने का मौका मिल सकता है। मेरे सामने पहले ये लोग आए। उन्होंने समर्थक विधायकों की लिस्ट दिखाई और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

मैं उस वक्त विधायकों की परेड भी नहीं करा सकता था।

इसलिए मैंने उन्हें सरकार बनाने का न्योता देते हुए विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा। बाद में जब उन्हें लगा कि वे बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

जब ठाकरे को एमएलसी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया तो आपने उसे मंजूर नहीं किया:

उनके प्रस्ताव को रोकने का कारण यह था कि उन्होंने राज्यपाल की गरिमा को ध्यान में नहीं रखा और इसके लिए जो पत्राचार राजभवन के साथ किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था।

जो चार लाइन का पत्र होता है कि हम ये नाम भेज रहे हैं, ये इनका बायोडेटा है और आप इन्हें मनोनीत करिए। गवर्नर के रूप में मुझे वह पत्र ठीक लगता तो मैं तत्काल ऐसा करता हैं ।

लेकिन उन्होंने जो पत्र भेजा, उसमें यह कहने की कोशिश थी कि इस नियम के हिसाब से ऐसा करिए।

मानो, वह राज्यपाल के ट्यूटर हों और ट्यूशन पढ़ा रहे हों। और तो और 15 दिनों में ऐसा करने का निर्देश भी था। इस तरह राज्यपाल को कोई कैसे डिक्टेट कर सकता है!

महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में आप अपने कार्यकाल को कैसे देखते हैं: 

मैं जिस पद पर भी रहा, वहां मैंने जो भी काम किए, वह जनता को जनार्दन मानते हुए उसकी हित में किए।

महाराष्ट्र में मैं लगभग 1200 दिनों तक राज्यपाल रहा। मैंने इनमें से 1100 से अधिक सार्वजनिक कार्यक्रम किए। 36 जिलों का भ्रमण कर समस्याओं को समझा और उन्हें हल करने की कोशिश की।

ट्राइबल एरिया में जाकर मैं गांव में सोता था। मैं जानता था कि राज्यपाल का पद सेवा का पद है, यह सिर्फ शोभा का पद बनकर न रह जाए।

 

You Might Also Like

MahilaCongressProtest : भाजपा ने चूल्हा बुझाने का किया है कामःज्योति रौतेला

HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन

BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे

UttarakhandVikas : गैरसैंण उम्मीदों का प्रतीक – मुख्यमंत्री

LPGGasCylinder : घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं – धामी सरकार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 28, 2023 February 28, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article pahari topi, प्रधानमंत्री मोदी और पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ाया पहाड़ी टोपी का मान तो दीवाने हुए युवा:
Next Article cm dhami नया बजट तैयार, पिछले बजट का 50 फीसदी खर्च न होने पर नाराज हुए सीएम धामी: उत्तराखंड

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

USSLiberty
USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री
राष्ट्रीय March 12, 2026
MahilaCongressProtest
MahilaCongressProtest : भाजपा ने चूल्हा बुझाने का किया है कामःज्योति रौतेला
देहरादून March 12, 2026
HaridwarNews
HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन
उत्तराखण्ड March 12, 2026
BageshwarTeaHeritage
BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे
उत्तराखण्ड March 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?