UttarakhandCongress : सीएम धामी का घर घेरेंगे कांग्रेस के दिग्गज ! :- हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को लेकर कांग्रेस आगामी चुनाव तक गरमाए रखना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले में सात सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी ।
प्रदेश प्रभारी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे की रैली हुई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण करने के मामले ने तूल पकड़ा। कांग्रेस का पार्टी के राष्ट्रीय दलित नेता खरगे के अपमान को लेकर आक्रामक रुख है।कांग्रेस की मांग है कि राज्यपाल से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों व सभी पुलिस थानों में तहरीर देने के बाद भी शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की शह पर हल्द्वानी में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
पार्टी अब शुद्धिकरण प्रकरण के विरोध में सात सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस नेता कूच को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रैली में राहुल गांधी व अन्य राष्ट्रीय नेता भी शामिल होने की सम्भावना बनी हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने इसका औपचारिक एलान नहीं किया है।
पार्टी प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कांग्रेस का घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है. उन्होंने कहा जिस प्रकार से यहां राज्य सरकार की मनमानी पर उतर रही है, जबकि हमारा स्पष्ट मानना है कि सामने से लड़ाई को लड़ा जाए. उन्होंने कहा यहां किसी पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है तो कहीं पर शुद्धिकरण किया जा रहा है. इससे ना तो हमारे कार्यकर्ता दबेंगे और ना ही हमारे नेता दबने वाले हैं. उन्होंने कहा हल्द्वानी में जिस तरह हमारे नेता के खिलाफ कथित शुद्धिकरण किया गया है, उससे अब प्रदेश का प्रत्येक समाज जाग गया है. उन्होंने कहा चुनाव नजदीक है, ऐसे में उनमें बौखलाहट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
सीनियर पार्टी लीडर डॉ हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री आवास घेराव की महारैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा जनता की आवाज और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई को मजबूती से लड़ना होगा।
इसलिए सभी 7 सितंबर को बड़ी संख्या में जुटकर सरकार को जनता की ताकत का एहसास कराना होगा. आपको बता दें कि, हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण किए जाने के मामले पर कांग्रेस आक्रोशित है. लगातार कांग्रेस उस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. खड़गे खुद इस मुद्दे को राज्यसभा में भी उठा चुके हैं।

