By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू-धसांव के बाद जन जीवन अस्त-व्यस्त, भू-धंसाव ये दरार वाले भवनों की संख्या बढ़कर 849:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू-धसांव के बाद जन जीवन अस्त-व्यस्त, भू-धंसाव ये दरार वाले भवनों की संख्या बढ़कर 849:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू-धसांव के बाद जन जीवन अस्त-व्यस्त, भू-धंसाव ये दरार वाले भवनों की संख्या बढ़कर 849:

admin
Last updated: 2023/01/17 at 9:48 AM
admin
Share
3 Min Read
after the landslide in joshimath, uttarakhand
after the landslide in joshimath, uttarakhand
SHARE

प्रदेश में सिर्फ जोशीमठ ही नहीं कर्णप्रयाग, श्रीनगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर में भी भू-धंसाव देखने को मिल रहा है।

Contents
कर्णप्रयाग में लगातार धंस रही जमीन:श्रीनगर में भी करीब 30 घरों में दरारे:हल्द्वानी तक आ सकती है बाढ़:आज तक नहीं बस पाएं 50 घर:

कर्णप्रयाग में लगातार धंस रही जमीन:

NH-7 पर जोशीमठ से करीब 83 किलोमीटर दूर अलकनंदा नदी की घाटी में नीचे की तरफ बढ़ने कर्णप्रयाग में भी घरों की दीवारों में दरारें आने का जो सिलसिला जारी है।

यहां करीब 50 घर दरके हैं, घरों की नींव हिल चुकी है, 50 में से करीब 26-27 घर रहने लायक नहीं बचे, फिर भी लोगों को इन्हीं टूटे मकानों में रहना पड़ रहा है।

कर्णप्रयाग में साल 2013 में आई आपदा के बाद से लगातार अलग-अलग इलाकों में जमीन धंसने की घटनाएं होती रही हैं। यहां सब्जी मंडी से ऊपर जाने वाला रास्ता पूरी तरह टूट गया है।

कई जगह बड़ी-बड़ी दरारें हैं, यहां पैदल चलना जान खतरे में डालने जैसा है।

श्रीनगर में भी करीब 30 घरों में दरारे:

जोशीमठ से 146 किलोमीटर दूर श्रीनगर के हाइडल मोहल्ला के आशीष विहार और नर्सरी रोड इलाके में करीब 30 घरों में दरारें आ गई हैं।

करीब 6 महीने पहले लोगों ने टनल के लिए की जा रही ब्लास्टिंग की वजह से घरों में कंपन महसूस की।

घरों में दरारें आ गई और ब्लास्टिंग के दौरान खिड़कियों के कांच भी टूट गए थे।

हल्द्वानी तक आ सकती है बाढ़:

झीलों का शहर नैनीताल भी जोशीमठ बनने से पीछे नहीं है। नैनीताल में सबसे बड़ा खतरा है। यहां के तीन इलाके लैंडस्लाइड के लिहाज से सेंसिटिव जोन में हैं।

एक्सपर्ट आशंका जता चुके हैं कि यहां कंस्ट्रक्शन किया गया और नैनी झील को नुकसान हुआ, तो इसका पानी 43 किमी दूर हल्द्वानी तक बाढ़ ला देगा।

जोशीमठ से 272 किलोमीटर दूर नैनीताल के हनुमान वाटिका में बलिया नाले के पास साल 2009 से ही जमीन धंस रही है।

आज तक नहीं बस पाएं 50 घर:

जोशीमठ जैसी ही स्थिति उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी में भी देखने को मिल रही है।

जोशीमठ से 286 किलोमीटर दूर होने के बावजूद भटवाड़ी की भौगोलिक स्थिति भी मिलती-जुलती है।

भटवाड़ी गांव और शहर के नीचे गंगा भागीरथी बहती है और ठीक उसके ऊपर गंगोत्री नेशनल हाईवे है। ये हाईवे सेना के लिए भी अहम है।

साल 2010 में यहां गंगा भागीरथी के कटाव से करीब 50 मकान ढह गए थे और नेशनल हाईवे का एक हिस्सा नदी में समा गया था।

सरकार द्वारा इन 50 परिवारों को नई जगह पर बसाने की बात कही गई थी पर आज तक एक भी परिवार नहीं बस पाया है।

सभी दरारों वाले घरों में ही रह रहे हैं। सरकार की तरफ से कोई ध्यान देने वाला नहीं है।

 

You Might Also Like

FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा

CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत

UttarakhandSIR : 87% मतदाताओं की मैपिंग हुई पूरी – CEO

LPGgasblackmarketing : कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं – मुख्य सचिव

KumbhMela2027 : कुंभ जैसे विराट आयोजन में कोई कमी न हो – मुख्यमंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 17, 2023 January 17, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uttarakhand came to the fore उत्तराखंड के रूड़की उच्च न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता की पत्नी के बैंक लॉकर से करोड़ों के जेवर चोरी होने का मामला आया सामने:
Next Article Online Casinolar Türkiye 2024 Sobre İyi Türk Casinolarını Bu

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarPradeshNews
UttarPradeshNews : गैस न मिलने पर पत्नी ने छोड़ा घर
राज्य March 17, 2026
FreePregnantTravel
FreePregnantTravel : गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा
देहरादून March 17, 2026
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 ; चार धाम में होगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून March 17, 2026
DevbhoomiUttarakhand
DevbhoomiUttarakhand : उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं योगभूमि भी – मुख्यमंत्री
Uncategorized March 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?