By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: SGRRUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में टॉपर्स सम्मानित
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > SGRRUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में टॉपर्स सम्मानित
देहरादून

SGRRUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में टॉपर्स सम्मानित

30 से अधिक स्कूलों के 350 मेधावियों को सम्मान.

admin
Last updated: 2026/05/25 at 12:22 PM
admin
Share
3 Min Read
SGRRUniversity
SGRRUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में टॉपर्स सम्मानित
SHARE
Highlights
  • टापर्स का बढ़ा उत्साह, छात्र-छात्राओं ने साझा की खुशी.
  • मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12वीं के बाद करियर और कोर्स का चयन बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव.
  • कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव नहीं.

SGRRUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में टॉपर्स सम्मानित :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में 30 से अधिक स्कूलों के करीब 350 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे।

शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.)के. प्रतापन एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12वीं के बाद करियर और कोर्स का चयन बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। विद्यार्थियों को अपनी क्षमता, रुचि और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सही दिशा का चुनाव करना चाहिए।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि आज का समय कौशल आधारित शिक्षा का है और विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऐसे पाठ्यक्रम उपलब्ध करा रहा है, जो वर्तमान बाजार की मांग और वैश्विक अवसरों के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल डिग्री तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी प्रतिभा, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित कर भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करें।

कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा और उत्कृष्टता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना ही सफलता की वास्तविक कुंजी है।

इस अवसर पर यशवंत पंवार, प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कुलदीप पंत, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी महक चैहान, एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिए।

कार्यक्रम में सोशल विवेकानंद स्कूल, स्वामी विवेकानंद, जीआरडी निरंजनपुर, सीएनआई, एसजीएनपी, एसबीएन एकेडमी, एसआरडी बहुगुणा स्कूल, विलफील्ड स्कूल, दि हिमालयन इंडरनेशनल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, फिलफोर्ट स्कूल सहित 30 से अधिक स्कूलों के 350 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर एवम् उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

Heatwave : रात की गर्मी! नींद और सेहत पर डबल अटैक की चेतावनी

BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

SIRExercise : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली SIR की समीक्षा बैठक

WorldThyroidDay : श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

Overthinking : क्या ज्यादा सोचने से खत्म हो जाती है खुशी ?

TAGGED: #BrightFuture, #CareerGuidance, #EducationExcellence, #FutureLeaders, #InspiringYouth, #khojinaradbreakingnews, #PratibhaSamman2026, #SGRRToppers, #SGRRUniversity, #StudentAchievement, #StudentMotivation, #TalentFelicitation, #ToppersAward, AcademicSuccess, DehradunEducation, khojinarad, SkillBasedEducation

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 25, 2026 May 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WorldThyroidDay WorldThyroidDay : श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
Next Article SIRExercise SIRExercise : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली SIR की समीक्षा बैठक

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Heatwave
Heatwave : रात की गर्मी! नींद और सेहत पर डबल अटैक की चेतावनी
अंतराष्ट्रीय May 25, 2026
BhagatSinghKoshyari
BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
देहरादून May 25, 2026
SIRExercise
SIRExercise : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली SIR की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड May 25, 2026
WorldThyroidDay
WorldThyroidDay : श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
उत्तराखण्ड May 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?