सितंबर की 8 बड़ी OTT रिलीज़ :- नमस्कार, आप देख रहे हैं खोजी नारद, सितंबर का महीना एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बन चुका है फुल धमाका, बडे स्टार्स, जबरदस्त कहानियां और बहुचर्चित सीरीज़, सब कुछ आ रहा है इस महीने आपके OTT स्क्रीन्स पर, तो चलिए झटपट जानते हैं कि इस बार की बडी रिलीज़ लिस्ट में क्या है खास, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड, शुरुआत करते हैं किंग खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू डायरेक्शन से द बैड्स ऑफ बॉलीवुड, यह नेटफ्लिक्स पर अठारह सितंबर को रिलीज हो रही है और इसमें बॉलीवुड की गहरे राज़ खुलने वाले हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :– टैक्स और टैरिफ में क्या फर्क है?
द पेपर, अगर आप क्राइम और पॉलिटिकल ड्रामा पसंद करते हैं, तो द पेपर देखना ना भूलें, यह अमेरिकन सीरीज़ पाँच सितंबर से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी, इंस्पेक्टर जेंदे, मनोज बाजपेयी की दमदार वापसी हो रही है इंस्पेक्टर जेंदे के साथ, नेटफ्लिक्स पर 5 सितंबर को ये थ्रिलर फिल्म रिलीज़ हो रही है, ओनली मर्डर्स इन बिल्डिंग सीजन फाइव आ चुका है।
सेलेना गोमेज़, मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन की ये मज़ेदार मर्डर मिस्ट्री नौ सितंबर से जियो हॉटस्टार पर, सैयारा, अनीत पड्डा और अहान पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा, बारह सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी, प्यार, धोखा और इमोशन सब कुछ इसमें है, डू यू वाना पार्टनर, तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की फ्रेंडशिप बेस्ड कॉमेडी सीरीज़, बारह सितंबर से प्राइम वीडियो पर, हल्की फुल्की और दिल को छू लेने वाली, मालिक, राजकुमार राव इस बार बने हैं एक खतरनाक गैंगस्टर, फिल्म मालिक, 5 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- Vaishno Devi Landslide: भारी बारिश से तबाही, 33 की मौत – बचाव अभियान जारी
द ट्रायल, काजोल की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज़ द ट्रायल का सीजन टू, 19 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर और इस बार केस और भी तगडा होगा, तो बताइए, आप सबसे पहले क्या देखने वाले हैं, गैंगस्टर ड्रामा, कोर्टरूम थ्रिलर या फ्रेंडशिप कॉमेडी, नीचे कॉमेंट में ज़रूर बताइए, वीडियो पसंद आया हो तो लाइक ठोक दीजिए, चैनल सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलिए, क्योंकि हम लाते रहेंगे ऐसी ही दमदार OTT अपडेट्स हर हफ्ते, मिलते हैं अगले वीडियो में, ऐसे ही खबरो के लिए हमारे चैनल को कीजिये लाइक शेयर और सब्सक्राइब , धन्यवाद।

