Mega Films : 2026-27 में आने वाली 7 MEGA फिल्में :- दोस्तों, आने वाले दो साल… यानी 2026 और 2027… भारतीय सिनेमा (Indian cinema) के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाले हैं. क्योंकि इन दो सालों में एक नहीं, दो नहीं… बल्कि 7 MEGA फिल्मों की शानदार लाइनअप तैयार है, जिसमें महेश बाबू (Mahesh Babu) , रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) , शाहरुख खान (Shahrukh Khan) , यश ( yash) , प्रभास ( prabhaas) और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार शामिल हैं..तो चलिए बिना टाइम वेस्ट किए शुरू करते हैं…
महेश बाबू की ‘वाराणसी’ ने मचाया तूफान
एसएस राजामौली की नई फिल्म ‘वाराणसी’ का टीजर आते ही धमाका कर गया. इस फिल्म में महेश बाबू ‘रुद्र’ नाम के शक्तिशाली किरदार में नजर आएंगे। कहानी टाइम-ट्रैवल पर आधारित है, जो दर्शकों को सीधे 512 ईसा पूर्व की दुनिया में ले जाएगी. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी ‘मंदाकिनी’ के रूप में नजर आएंगी. लंबे समय बाद वो फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही हैं—इसलिए फैन्स का एक्साइटमेंट डबल हो चुका है फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- Dhurandhar Trailer : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धांसू ट्रेलर OUT!
रणबीर कपूर की मेगा फिल्म ‘रामायण’ – दो पार्ट में महाकाव्य
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ बॉलीवुड की सबसे भव्य फिल्मों में से एक होने जा रही है. पहले पार्ट की रिलीज 2026 में, तो दूसरे पार्ट की रिलीज 2027 में तय की गई है। कास्टिंग भी कमाल की—
रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में दिखेंगे। फिल्म का सेट, विजुअल्स और पैमाना… सब कुछ मेगा लेवल पर है।
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ – पहली बार सुहाना संग स्क्रीन शेयर
SRK के बर्थडे पर रिलीज हुए टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया! क्योंकि इस फिल्म में पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगेफिल्म में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में हैं किंग’ 2026 में रिलीज होगी।
‘ड्रैगन’ – KGF फेम प्रशांत नील और Jr. NTR की धमाकेदार जोड़ी
प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यह फिल्म भी 2026 में ही थिएटर्स में उतरेगी. इसे साल की सबसे हाई-इंटेंस एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है।
यश की नई फिल्म ‘Toxic’ – एक डार्क फेयरी टेल
KGF फेम यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ भी अगले साल यानी 2026 में आएगी। लुक्स, स्टाइल और कहानी—तीनों को लेकर फैन्स पहले से ही सुपर एक्साइटेड हैं।
प्रभास की ‘Spirit’ – संदीप रेड्डी वांगा का मासिव ड्रामा
‘Animal’ फेम संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास पहली बार साथ काम कर रहे हैं. ‘Spirit’ को 2026 की सबसे हाई-वोल्टेज ड्रामा फिल्म कहा जा रहा है।
अल्लू अर्जुन और दीपिका की ‘AA22XA6’ – 2026 का मेगा ब्लॉकबस्टर
एटली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण को साथ लाएगी। फैन्स इस प्रोजेक्ट को 2026 की ‘सबसे बड़ी फिल्मों’ में गिन रहे हैं।
दोस्तों, 2026–27 में जिस तरह की फिल्मों की लाइनअप तैयार है, वह साफ दिखाता है कि आने वाले साल भारतीय सिनेमा के लिए एक सुनामी की तरह होंगे।
कमेंट करके बताइए— आप इनमें से किस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं?

