By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DElEd Admit Card : उत्तराखंड में डीएलएड प्रवेश परीक्षा 22 नवंबर को
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > DElEd Admit Card : उत्तराखंड में डीएलएड प्रवेश परीक्षा 22 नवंबर को
उत्तराखण्ड

DElEd Admit Card : उत्तराखंड में डीएलएड प्रवेश परीक्षा 22 नवंबर को

जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है या किसी प्रकार की त्रुटि मिली है.

admin
Last updated: 2025/11/20 at 6:20 AM
admin
Share
3 Min Read
DElEd Admit Card
DElEd Admit Card उत्तराखंड में डीएलएड प्रवेश परीक्षा 22 नवंबर को
SHARE
Highlights
  • बोर्ड मुख्यालय स्थित एनेक्सी सभागार में परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
  • बैठक में 29 परीक्षा शहरों के नोडल अधिकारी और 151 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक शामिल हुए। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा आगामी 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित.
  • परीक्षा में इस बार 40,571 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए राज्यभर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं.

DElEd Admit Card : उत्तराखंड में डीएलएड प्रवेश परीक्षा 22 नवंबर को :-  उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में डीएलएड परीक्षा 2025, आगामी 22 नवंबर को आयोजित की जायेंगी और इस बार 40,571 अभ्यर्थी शामिल होंगे।  उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 की पूरी तैयारी पूरी कर ली है, यह परीक्षा दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जो राज्य में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

बोर्ड मुख्यालय स्थित एनेक्सी सभागार में परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 29 परीक्षा शहरों के नोडल अधिकारी और 151 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक शामिल हुए। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा आगामी 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में इस बार 40,571 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए राज्यभर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है या किसी प्रकार की त्रुटि मिली है वे 20 और 21 नवंबर को अपने प्रथम परीक्षा शहर के नोडल केंद्र पर पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पहचान पत्र और शपथ पत्र साथ लाना होगा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

बैठक में अपर सचिव बीएमएस रावत, उप सचिव सुषमा गौरव और शोधाधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने परीक्षा से जुड़े अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बोर्ड इस परीक्षा को पूरी तरह नकल-रहित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को सतर्कता बरतने, तकनीकी सुविधाओं को दुरुस्त रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन शोधाधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने किया।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और मॉनिटरिंग के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही, परीक्षा के दिन व्यवस्थाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग भी की जाएगी ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। राज्यभर में बड़े पैमाने पर आयोजित होने जा रही यह परीक्षा हजारों युवाओं के भविष्य को तय करेगी। ऐसे में शिक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचे।

You Might Also Like

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

ViralUttarakhandNews : एसपी शेखर सुयाल ने खोज निकाला लापता बच्चा ?

PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी – देहरादून तैयार

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी – केके मिश्रा

CharDhamYatra2026 : अब उड़कर कीजिये बद्री केदार के दर्शन

TAGGED: admit card download, board of school education, career in teaching, CBSE update, competitive exams India, counseling schedule, dehradun, DElEd admit card, DElEd result, DElEd syllabus, DIET Uttarakhand, diploma in education, education entrance, education fair, education news, Education Policy, education portal, eligibility criteria, exam cutoff, exam guidelines, exam pattern, exam preparation, general knowledge exam, government jobs Uttarakhand, government school jobs, Indian education system, khoji narad, khoji narad breaking news, language proficiency, latest education news, latest notifications, merit list, NIOS exams, November exam dates, official answer key, offline exam, online application, pen and paper test, previous year papers, reasoning ability, recruitment update, result date, sample papers, scholarship exams, school admission, seat allotment, state level exam, teacher eligibility, teaching aptitude, teaching jobs India, teaching vacancy, uttarakhand, Uttarakhand board, Uttarakhand DElEd 2025, Uttarakhand entrance exam, Uttarakhand result

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 20, 2025 November 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Mega Films Mega Films : 2026-27 में आने वाली 7 MEGA फिल्में
Next Article Apple IPhone Apple IPhone : iPhone की दीवानगी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AshaBhosle
AshaBhosle : सुरों की अमर आवाज़ खामोश: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन
महाराष्ट्र April 13, 2026
DigitalPaymentScam
DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !
तत्काल प्रभाव April 13, 2026
DieselExportDutyHike
DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा
Uncategorized April 13, 2026
DiabetesBrainDamage
DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
भांडा फोड़ April 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?