By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार
उत्तराखण्ड

पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार

"पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए राज्य सरकार देगी 50 हजार की मदद!"

admin
Last updated: 2024/12/13 at 5:52 AM
admin
Share
3 Min Read
50
50
SHARE
Highlights
  • "पीआरडी जवानों के लिए सरकार की नई योजना"
  • "शादी में मदद: जवानों के लिए 50 हजार का तोहफा"
  • "पीआरडी जवानों की बेटियों को शादी में 50 हजार"

पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार :  प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50 हजार रुपये की सहायता देगी। वहीं, सेवानिवृत्त जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए जल्द एक केंद्र शुरू किया जाएगा। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने रैतिक परेड की सलामी ली। मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के रूप में 14 लाख रुपये के चेक दिए।

Contents
9300 पीआरडी जवानों का फिर बढ़ेगा मानदेयपरेड में पहले स्थान पर रही दरबान सिंह नेगी वाहिनी101 मृतक आश्रितों को नौकरी

युवा कल्याण निदेशालय मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री ने कहा, चाहे चुनाव हो या चारधाम यात्रा या फिर कहीं कानून व्यवस्था की समस्या हो, हर जगह पीआरडी के जवानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। अगले साल राज्य का रजत जयंती स्थापना वर्ष है।

इसमें भी पीआरडी जवानों की भागीदारी अहम होगी। उन्होंने कहा, सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में वे फैसले किए जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। पीआरडी एक्ट में संशोधन करके सरकार ने सेवा की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष की। उनके मानदेय को भी बढ़ाकर 650 रुपये प्रतिदिन किया गया है।

9300 पीआरडी जवानों का फिर बढ़ेगा मानदेय

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा, 2027 से पहले पीआरडी के जवानों का फिर से मानदेय बढ़ाया जाएगा। मंत्री ने कहा, पहले महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश नहीं मिलता था, लेकिन सरकार ने एक्ट में संशोधन करके मातृत्व अवकाश की व्यवस्था की है। अब महिला जवानों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा और इस दौरान कोई वेतन कटौती भी नहीं होगी। पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, राजेश ममगाई आदि मौजूद रहे।

परेड में पहले स्थान पर रही दरबान सिंह नेगी वाहिनी

पीआरडी स्थापना दिवस के अवसर पर हुई परेड में प्रांतीय रक्षक दल की कुल 10 वाहिनी शामिल हुईं। इनमें विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी वाहिनी प्रथम और वीर माधो सिंह भंडारी वाहिनी दूसरे स्थान पर रही। नेताजी सुभाष चंद्र बोस वाहिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

101 मृतक आश्रितों को नौकरी

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 2022 से अब तक सरकार पीआरडी जवानों के कुल 101 मृतक आश्रितों को नौकरी दे चुकी है। मंत्री ने बताया प्रांतीय रक्षक दल में 3650 दिन की सेवा पूरी करके सेवानिवृत्त होने वाले जवानों को भी एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक दिए गए।

You Might Also Like

DhamiGovernment : विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देगी धामी सरकार

UttarakhandNews : पर्यटकों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराएँगे – डॉ. आर. राजेश कुमार

JusticeForAnkita : इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी माता पिता का धरना !

SumitHridyesh : विधानसभा सत्र में आत्मदाह करूँगा – कांग्रेस विधायक

UttarakhandWeather : प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

TAGGED: #narendra modi, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, rekha arya, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 13, 2024 December 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चौंकाने वाला खुलासा आहें भरने से मजबूत होंगे फेफड़े! चौंकाने वाला खुलासा
Next Article सड़क कहां है दुनिया की आखिरी सड़क

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DhamiGovernment
DhamiGovernment : विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देगी धामी सरकार
देहरादून October 15, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पर्यटकों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराएँगे – डॉ. आर. राजेश कुमार
देहरादून October 15, 2026
MeerutCrimeNews
MeerutCrimeNews : नीला ड्रम हत्याकांड , मुस्कान और साहिल को फांसी
राज्य October 15, 2026
JusticeForAnkita : इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी माता पिता का धरना !
दिल्ली October 15, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?