इस बदलाव से आम जनता पर बड़ा असर पड़ेगा। आज से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी गिरावट आएगी।
तो बेनामी बैंक जमा को लेकर देश में बड़ा अभियान चलेगा।
आज से होने वाले इन पांच बदलाव के बारे में जानें, दोपहिया वाहन हुए महंगे:
देश में एक जून से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना अब महंगा हो गया। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदने के लिए अब ज्यादा जेब ढीली होगी।
21 मई 2023 को जारी नोटिस के अनुसार, भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME-II सब्सिडी राशि में बड़ा बदलाव किया है।
दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी को 15 हजार रुपए से प्रति किलोवॉट से घटाकर 10 हजार रुपए प्रति किलोवॉट कर दिया है।
यह आज से लागू हो गया है। अब इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदना 25,000 रुपए तक महंगा हो जाएगा।
खुशखबर एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता:
पेट्रोलियम और आयल मार्केटिंग कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के नई कीमतें तय करती हैं।
आज 1 जून सुबह पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के लेटेस्ट रेट अपडेट किए हैं।
कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.50 रुपए सस्ता हो गया है।
अप्रैल और मई महीने की पहली तारीख को भी 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी।
14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बिना जांच के निर्यात नहीं होगा कफ सिरप:
भारत के DCGI ने कफ सिरप के सैंपल की जांच कराने के लिए निर्देशित किया है।
1 जून से निर्यात से पहले सिरप का टेस्ट करवाना जरूरी हो गया है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि खांसी की दवाई के निर्यातकों को पहली तारीख से प्रभावी उत्पाद निर्यात करने से पहले एक सरकारी प्रयोगशाला से जारी विश्लेषण का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
सही पाए जाने के बाद ही निर्यात होगा।
100 दिन 100 भुगतान आज से:
आज 1 जून से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश के बैंकों में जमा अनक्लेम्ड अमाउंट के सेटमेंट को लेकर अभियान शुरू करने जा रहा है।
इस अभियान का नाम ‘100 दिन 100 भुगतान’ दिया गया है।
केंद्रीय बैंक ने इस संबंध में बैंकों को पहले से ही सूचित कर दिया है।
इस अभियान के तहत 100 दिन में 100 अनक्लेम अमाउंट को सेटल किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
2000 के नोटों की अदला-बदली में आएगी दिक्कत:
जून माह में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। तो 2000 रुपए के नोटों की अदला-बदली करने में दिक्कत आएगी।
19 मई 2023 को 2000 रुपए के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया गया था।
नोटों को बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो गई है।
यह 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

