By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड में 48 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट: दून में तबाही, चारधाम के NH ठप और जगह-जगह यात्री फंसे, नेशनल और 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 166 सड़कें ठप
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में 48 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट: दून में तबाही, चारधाम के NH ठप और जगह-जगह यात्री फंसे, नेशनल और 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 166 सड़कें ठप
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 48 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट: दून में तबाही, चारधाम के NH ठप और जगह-जगह यात्री फंसे, नेशनल और 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 166 सड़कें ठप

admin
Last updated: 2022/08/04 at 5:46 AM
admin
Share
3 Min Read
uttarakhand
uttarakhand
SHARE

देहरादून:उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी गुज़र सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने तेज़ बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कुमाऊं के ज़िलों को सतर्क रहने को कहा है. कल 3 अगस्त की शाम मौसम विज्ञान केंद्र ने देर रात बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया था, जिसका असर देखा गया और दून समेत कई जगह देर रात अच्छी खासी बरसात हुई. भारी बरसात के इस दौर के चलते पहाड़ों में कई रास्ते ठप हैं. गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ नेशनल हाईवे समेत कई स्टेट हाईवे और ग्रामीण सड़कें बंद होने से यात्री जगह जगह फंसे हुए हैं.

Contents
सहस्रधारा में घरों में घुसा मलबाभूस्खलन/बारिश के चलते 160 से ज़्यादा रास्ते ठप

पहले मौसम विभाग के अलर्ट की बात करें तो अगले 48 घंटों के दौरान कुमाऊं के जिलों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत समेत टिहरी और पौड़ी में भी कहीं-कहीं मूसलाधार बरसात की संभावना है. प्रदेश भर में बारिश को लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. हरिद्वार, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट दिया गया है.

सहस्रधारा में घरों में घुसा मलबा

पिछले अलर्ट में कहा गया था कि देर रात दून, टिहरी, पौड़ी के इलाकों में तेज़ बारिश हो सकती है और इसके अनुसार ही दून में देर रात बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह भी जारी रहा. पिछले 3 घंटे में सहस्त्रधारा इलाके में 64.5 एमएम बारिश दर्ज हुई है. सहस्रधारा क्षेत्र में देर रात बारिश से काफी तबाही मची. कई घरों में बारिश के पानी के साथ ही दीवारें तोड़कर मलबा घुस गया. आप वीडियो में इस तबाही की तस्वीरें देख सकते हैं.

टिहरी ज़िले में देर रात से पानी बरसना जारी है, तो उधमसिंह नगर ज़िले के साथ ही अन्य स्थानों पर भी बरसात सुबह से है. पहाड़ों की बात करें तो उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली ज़िलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो रही है.

भूस्खलन/बारिश के चलते 160 से ज़्यादा रास्ते ठप

जनपद उत्तरकाशी में रात से बारिश जारी होने के चलते गंगोत्री हाईवे पर बन्दरकोट के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता बंद हो गया. पहाड़ी से रुक रुककर यहां पत्थर व मलबा गिर रहा है. वहीं गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे भी बाधित है और बड़कोट सकरोला के पास यमुनोत्री हाईवे ठप है. वहीं, चमोली ज़िले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर लामबगड खचडा नाला, लंगासू के पास बंद हो जाने से चारों धाम के यात्री फंस गए. यही नहीं, कर्णप्रयाण पोखरी मोटर मार्ग भी भैरव नाथ मंदिर के पास ठप हो गया है. देर रात से बारिश जारी होने के चलते कई ग्रामीण सड़क मार्ग बंद होने से गांवों का संपर्क कट गया है तो टिहरी ज़िले में भी आधे दर्जन से ज़्यादा ग्रामीण सड़कें ठप हैं.

 

You Might Also Like

schools : क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत – डाॅ. धन सिंह रावत

NandaSunandaProject : 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

UttarakhandNews : कांग्रेस कर रही डेमोग्राफी से ध्यान भटकाने की कोशिश: भट्ट

DhaulasLandScam : धौलास भूमि प्रकरण, प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच शुरू

UttarakhandNews : हल्द्वानी मीडिया सेंटर में चिकित्सा शिविर आयोजित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 4, 2022 August 4, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uday pratap आखिर क्यों धरने पर बैठे हैं बाहुबली राजा भैया के पिता उदय प्रताप, आधी रात को मनाने पहुंचे थे एसपी और डीएम
Next Article indian women's cricket team भारतीय़ महिला क्रिकेट टीम ने बारबाडोस को 100 रन से हराया, भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन, सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

TollTaxRelief
TollTaxRelief : नागरिकों को टोल टैक्स के मामले में बड़ी राहत
राष्ट्रीय February 14, 2026
HotTeaCancer
HotTeaCancer : गर्म चाय से कैंसर का खतरा – रिसर्च
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 14, 2026
RahulGandhi
RahulGandhi : राहुल गांधी को भारत की कोई चिंता नहीं – पीयूष गोयल
खोजी नारद कहिंन February 14, 2026
schools
schools : क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत – डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?