By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: 25 लाख मिलने थे, ढाई लाख मिल रहे… महाकुंभ हादसे के मुआवजे पर ‘खेल’ चल रहा?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > 25 लाख मिलने थे, ढाई लाख मिल रहे… महाकुंभ हादसे के मुआवजे पर ‘खेल’ चल रहा?
वीडियो

25 लाख मिलने थे, ढाई लाख मिल रहे… महाकुंभ हादसे के मुआवजे पर ‘खेल’ चल रहा?

मुआवजा विवाद: महाकुंभ हादसे के पीड़ितों के साथ अन्याय?

admin
Last updated: 2025/03/27 at 9:09 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • "महाकुंभ मुआवजा घोटाला: पीड़ितों के हक पर डाका?"​
  • "मुआवजे की बंदरबांट: महाकुंभ हादसे के पीड़ितों के साथ अन्याय?"​
  • "महाकुंभ त्रासदी के बाद मुआवजे में बड़ा खेल?"​
  • "महाकुंभ मुआवजा विवाद"​

25 लाख मिलने थे, ढाई लाख मिल रहे… महाकुंभ हादसे के मुआवजे पर ‘खेल’ चल रहा? : प्रयागराज में इस साल आयोजित हुए महाकुंभ में संगम नोज के पास हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए सरकार ने 25 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया था. दो महीने बीतने के बाद भी कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अब तक एक भी पैसा नहीं मिला है. कई लोगों ने बताया है कि उन्हें सिर्फ ढाई लाख रुपये मिले हैं. उन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि ये पैसे उन्हें किस बात के लिए मिले हैं, क्योंकि मुआवजा तो 25 लाख का घोषित किया गया था. अधिकारी भी इस बारे में साफ-साफ नहीं बता रहे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट में ऐसे कई परिवारों से बात की गई है, जिनके घर में किसी की मौत भगदड़ के दौरान हुई थी. जौनपुर के विनय राजभर ने बताया, हमारी दादी फूलमती देवी की मौत हादसे में हुई थी. हम उनका मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर प्रयागराज गए थे लेकिन अधिकारियों ने हमें कुछ नहीं बताया कि 25 लाख का मुआवजा हमे कैसे मिल सकता है? सरस्वती देवी के परिवार को सिर्फ ढाई लाख रुपये मिले हैं. उनकी बहू शांति देवी ने कहा कि हमें नहीं पता, ये पैसे हमें क्यों मिले हैं. जबकि मुआवजा 25 लाख रुपये घोषित किया गया था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल में भी कई लोगों को सिर्फ ढाई लाख रुपये मिले हैं. शर्मला रुइदास के पति बिनोद रुइदास ई-रिक्शा चलाते थे. महाकुंभ की भगदड़ में उनकी मौत हो गई थी. शर्मला ने बताया कि 19 मार्च को प्रशासन के 4 लोग उनके घर आए थे और 2.5 लाख रुपये देकर चले गए. उन्होंने ये नहीं बताया कि बाकी के 22.5 लाख रुपए कब मिलेंगे? इसी इलाके में रहने वाली चमशाली रुइदास ने बताया कि उन्हें भी केवल 2.5 लाख रुपए मिले हैं. उन्होंने दावा किया कि अफसरों ने उनकी सास को बताया था कि बाकी पैसे किश्तों में दिए जाएंगे।

इस बारे में जब इंडियन एक्सप्रेस ने मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से बात की तो उन्होंने बताया कि भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को मुआवजा भेज दिया है. कुछ परिवारों के साथ समस्या हुई है, जिसका समाधान किया जा रहा है. वहीं, प्रयागराज के जिला मैजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार मंदार से जब इस बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए. बता दें कि प्रयागराज के महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान के मौके पर भगदड़ मच गई थी. आधिकारिक आंकड़ों के हिसाब से इस दौरान 30 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

यूपी कांग्रेस के प्रमुख अजय राय ने भी कम मुआवजे को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने योगी सरकार से मांग की है कि वह महाकुंभ में मरने वाले लोगों की लिस्ट जारी करे. उन्होंने झारखंड के सिंहभूम के रहने वाले शिवराज गुप्ता के बारे में बताया, जिनकी मौत महाकुंभ की भगदड़ में हो गई थी. राय ने दावा किया कि गुप्ता का नाम मृतकों की लिस्ट में नहीं था. राज्य सरकार ने उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया था. फिर भी यूपी पुलिस 5 लाख रुपये लेकर उनके घर पर आई थी. शिवराज गुप्ता के बेटे ने पैसे लेने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि जब मुआवजा 25 लाख रुपये घोषित है तो 5 लाख रुपये क्यों दिए जा रहे हैं. उन्होंने योगी सरकार के इस रवैये पर सवाल उठाया. राय ने कहा कि यूपी सरकार छिप-छिपकर ये कार्रवाई क्यों कर रही हैं? इस प्रक्रिया से संदेह पैदा होता है और कई सवाल उठते हैं. उन्होंने कहा कि घटना के दो महीने बाद भी सरकार ने न तो मृतकों की सूची जारी की और न लापता लोगों के बारे में कुछ बताया है।

 

 

 

 

You Might Also Like

BollywoodVsSouth : आखिर क्यों बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है South Cinema?

MediaVsSocialMedia : फास्ट न्यूज़ के दौर में क्या खत्म हो रही है पत्रकारिता?

Dhurandhar3 : Dhurandhar’ की दुनिया खत्म नहीं हुई! क्या आएगा तीसरा पार्ट?

BollywoodMovies : पुराना Bollywood सिर्फ़ फिल्म नहीं एक एहसास था!

Madhyamaheshwar : भगवान शिव का वो गुप्त धाम जहां हर किसी को नहीं मिलता जाने का बुलावा

TAGGED: #CompensationDebate, #CompensationDiscrepancy, #CompensationFraud, #CompensationIssues, #CompensationScandal, #FraudAlert, #FraudExposure, #FraudInvestigation, #FraudulentActivities, #JusticeForVictims, #MahaKumbh2025, #MahakumbhCompensation, #MahakumbhControversy, #MahakumbhIncident, #MahakumbhInquiry, #MahakumbhNews, #MahakumbhRevelations, #MahakumbhScam, #MahakumbhTragedy, #MahakumbhUpdates, #ScamAlert, #VictimCompensation, #VictimRights, #VictimsJustice, #VictimSupport, 25 लाख मिलने थे, khoji narad, khoji narad breaking

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 27, 2025 March 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बॉस ने समझ ली भावनाएं बॉस ने समझ ली भावनाएं, बना डाली दिलचस्प पॉलिसी !
Next Article साउथ कोरिया साउथ कोरिया कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा बेबी ‘सप्लायर’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BollywoodVsSouth
BollywoodVsSouth : आखिर क्यों बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है South Cinema?
मुंबई May 13, 2026
AIIMSGorakhpurMiracle
AIIMSGorakhpurMiracle : जन्म से पहले ही बच्चे का ऑपरेशन !
राज्य May 13, 2026
KartikSwamyTemple : रुद्रप्रयाग का अद्भुत कार्तिक स्वामी मंदिर
उत्तराखण्ड May 13, 2026
GhaziabadWedding
GhaziabadWedding : दूल्हे को भयंकर दहेज़ – बाराती हुए मालामाल
राज्य May 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?