By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश में निष्क्रिय बैंक अकाउंट में ₹1 लाख करोड़
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > देश में निष्क्रिय बैंक अकाउंट में ₹1 लाख करोड़
राष्ट्रीय

देश में निष्क्रिय बैंक अकाउंट में ₹1 लाख करोड़

देश में निष्क्रिय बैंक खातों में ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि पड़ी, सरकार करेगी बड़ी कार्रवाई।

admin
Last updated: 2024/12/12 at 5:42 AM
admin
Share
4 Min Read
निष्क्रिय बैंक खातों में ₹1 लाख करोड़
निष्क्रिय बैंक खातों में ₹1 लाख करोड़
SHARE
Highlights
  • बैंक खातों में छुपा ₹1 लाख करोड़।
  • सरकार का बड़ा कदम: निष्क्रिय खातों पर फोकस।
  • ₹1 लाख करोड़ निष्क्रिय खातों में।

देश में निष्क्रिय बैंक अकाउंट में ₹1 लाख करोड़ : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों में बढ़ रहे फ्रीज और इनऑपरेटिव अकाउंट पर चिंता जताई है। बैंकों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे अकाउंट में कमी लाने के लिए तत्काल हर संभव जरूरी कदम उठाएं। बैंकों से कहा गया है कि ऐसे अकाउंट्स की KYC के लिए मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग, नॉन-होम ब्रांच, वीडियो कस्टमर आइडेंटिफिकेशन जैसी आसान प्रोसेस अपनाएं।इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ऐसे अकाउंट में केंद्र या राज्य सरकारों की विभिन्न स्कीमों के जरिए आ रहा अमाउंट बिना किसी दिक्कत के जमा होते रहे। ऐसे अकाउंट जिनमें दो साल से अधिक समय तक लेन-देन नहीं होता, उन्हें निष्क्रिय खातों की श्रेणी में डाल दिया जाता है।

Contents
निष्क्रिय खाते अवैध गतिविधियों को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं?निष्क्रिय खातों में ब्याज बंद हो सकता है, RBI वेलफेयर में लगा सकता है पैसाअनक्लेम्ड डिपॉजिट सालाना आधार पर 28% बढ़ा₹100 के लेनदेन से अकाउंट चालू हो सकता है

निष्क्रिय खाते अवैध गतिविधियों को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं?

इन खातों में अवैध रकम भेजी जा सकती है। लेनदेन को मिटाने के लिए फौरन निकासी हो सकती है। ये अवैध संचालन के आदर्श माध्यम बन जाते हैं।गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2024 के पहले नौ महीनों के दौरान साइबर धोखाधड़ी के कारण भारत को 11,333 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। करीब 20% जनधन खाते दिसंबर 2023 तक निष्क्रिय थे। इसका मतलब है कि कुल 51 करोड़ जनधन खातों में से लगभग 10.3 करोड़ खाते निष्क्रिय थे।

निष्क्रिय खातों में ब्याज बंद हो सकता है, RBI वेलफेयर में लगा सकता है पैसा

अकाउंट को फिर से एक्टिव करने पर न केवल फाइनेंशियल इंक्लूजन में मदद मिलती है, बल्कि उसमें जमा अमाउंट भी सेफ रहता है। अकाउंट होल्डर्स बिना किसी दिक्कत के लेन-देन कर सकते हैं। निष्क्रिय खातों पर रखरखाव या निष्क्रियता शुल्क लग सकता है। खाताधारक ऑनलाइन बैंकिंग या नए डेबिट कार्ड अनुरोध जैसी सेवाओं तक पहुंच खो देते हैं। ब्याज भी बंद हो सकता है।

अनक्लेम्ड डिपॉजिट सालाना आधार पर 28% बढ़ा

RBI ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तिमाही आधार पर इनऑपरेटिव अकाउंट पर रिपोर्ट जारी करें। इससे पहले RBI ने बैंकों को ऐसे खातों से धोखाधड़ी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए थे। सरकारी डेटा के मुताबिक, 2023 के आखिर तक ऐसे खातों में 1 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि फंसी थी। इनमें से करीब 42 हजार करोड़ अनक्लेम्ड हैं। दिसंबर 2023 में वित्त मंत्रालय ने संसद को दी गई सूचना में बताया था कि मार्च 2023 में बैंकों में अनक्लेम्ड डिपॉजिट सालाना आधार पर 28% बढ़कर 42,270 करोड़ तक पहुंच गया था, जो मार्च 2022 में 32,934 करोड़ रुपए था। इनमें से प्राइवेट बैंकों में 6,087 करोड़ रुपए हैं।

RBI ने ऐसे खातों से धोखाधड़ी का जोखिम कम करने के लिए बैंकों को फिर से एक्टिव किए गए खातों की छह महीने तक निगरानी के निर्देश दिए थे। साथ ही, एक साल से निष्क्रिय खातों की निगरानी के निर्देश दिए थे।

₹100 के लेनदेन से अकाउंट चालू हो सकता है

RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक बैंक इनऑपरेटिव यानी निष्क्रिय खातों को चालू करने के लिए कोई चार्ज नहीं ले सकते हैं। यानी खाता सक्रिय कराने की प्रक्रिया बिल्कुल फ्री है। ऐसे खाताधारक ब्रांच जाएं और अपने साइन के साथ खाता एक्टिव करने के लिए KYC फॉर्म भरें। फॉर्म के साथ स्व-सत्यापित पहचान पत्र और घर का पता दें।खाते को एक्टिव करने के लिए कुछ अमाउंट डालें। मिनिमम 100 रुपए के लेनदेन से अकाउंक को एक्टिव किया जा सकता है।

You Might Also Like

YoungSherlock : क्या है यंग शेरलॉक सीरीज की कहानी ?

IranUSWar : जारी जंग के बीच इंडिया विक्स की चर्चा क्यों ?

DefenceAcquisition : क्या है समुद्री निगरानी की आँखें  P-8I का महत्व ?

BewafaiRashiyan2026 : बेवफाई के कारण जन्म कुंडली और राशि

BabyBonding : क्या बच्चे के साथ एक ही बिस्तर पर सोना सुरक्षित

TAGGED: #india, khoji narad, khoji narad breaking news, RBI, Viral News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 12, 2024 December 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुंबई शहर दहेज में दहेज़ में दे दिया मुंबई शहर!
Next Article सीता जी का मायका जनौरा गांव को क्यों कहते हैं सीता जी का मायका?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव
हरिद्वार March 6, 2026
SSPDehradun
SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल
खोजी नारद कहिंन March 6, 2026
UttarakhandExhibition
UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार
देहरादून March 6, 2026
UttarakhandDevelopment
UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. आर. राजेश कुमार
देहरादून March 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?