By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandYouth : धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandYouth : धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
उत्तराखण्ड

UttarakhandYouth : धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी

मुख्यमंत्री ने चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क के जरिए पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों.

admin
Last updated: 2026/08/17 at 11:12 AM
admin
Share
4 Min Read
UttarakhandYouth
UttarakhandYouth : धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
SHARE
Highlights
  • इसके जरिए उत्तराखण्ड के युवा IIT और IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग.
  • सरकार ने युवाओं से जुड़े विषयों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में प्रथम ‘युवा आयोग.
  • मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीमावर्ती ग्रामों के युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए.

UttarakhandYouth : धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी :-  साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड लगभग 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार पहले ही युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और देवभूमि उद्यमिता योजना संचालित कर रही है, इस तरह युवा वर्ग धामी सरकार के कार्यकाल में सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है।मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई सात महत्वपूर्ण घोषणाओं में चार घोषणाएं सीधे तौर पर युवाओं के कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जुड़ी हैं।

मुख्यमंत्री ने चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क के जरिए पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों और युवाओं की क्षमता के अनुरूप रोजगार और उद्यमिता के अवसर विकसित करने के लिए ठोस पहल की है। इसके साथ ही 18 से 30 आयुवर्ग के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना की घोषणा की गई है।

इसके जरिए उत्तराखण्ड के युवा IIT और IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से निःशुल्क उद्यमिता और कौशल का प्रशिक्षण ले सकेंगे। योजना के तहत सरकार उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में प्रदान करेगी। इससे युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए प्रशिक्षण के साथ ही वित्तीय सहयोग भी उपलब्ध होगा।

सरकार ने युवाओं से जुड़े विषयों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में प्रथम ‘युवा आयोग’ की स्थापना का भी निर्णय लिया है। युवा आयोग शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और अन्य विषयों से जुड़े सुझावों एवं नीतिगत पहल के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीमावर्ती ग्रामों के युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए अतिरिक्त सहायता और प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने के साथ ही पलायन की चुनौती से निपटने में भी यह पहल महत्वपूर्ण हो सकती है।

वहीं, अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के अनुभव तथा कौशल को उद्यमिता से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड के युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।

सरकारी सेवाओं में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती के माध्यम से हजारों युवाओं को अवसर देने के बाद अब कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों के युवाओं, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। युवा शक्ति विकसित उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार उन्हें हर संभव अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

DrinkingWaterAfterMeals : खाने के बाद अगर पीते हैं पानी तो सावधान !

BulletTrainIndia : ‘बुलेट ट्रेन स्टेशन अंदर से कैसा दिखेगा ?

SunnyDeol : विज्ञापन में क्यों नहीं दिखते सनी देओल ?

Awarapan2 : सुनामी बनी ‘आवारापन 2 – जबरदस्त कमाई जारी

CongenitalHeartDefect : DNA की 3D संरचना बिगड़ने से खतरा

TAGGED: #AgniveerScheme, #BorderVillageYouth, #ChiefMinisterSelfEmploymentScheme, #DevbhoomiEntrepreneurship, #DhamiGovtDecisions, #HillEntrepreneurship, #IndustrialParks, #khojinaradbreakingnews, #PauriAlmoraChamoli, #pushkarsinghdhami, #SkillDevelopment, #UttarakhandYouth, #YouthCommission, DevelopedUttarakhand, EmploymentInUttarakhand, khojinarad, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 17, 2026 August 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article THDCTunnelAccident THDCTunnelAccident : सुरंग में जिंदगियों की तलाश – रेस्क्यू हुआ तेज
Next Article CongenitalHeartDefect : DNA की 3D संरचना बिगड़ने से खतरा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DrinkingWaterAfterMeals
DrinkingWaterAfterMeals : खाने के बाद अगर पीते हैं पानी तो सावधान !
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 17, 2026
BulletTrainIndia
BulletTrainIndia : ‘बुलेट ट्रेन स्टेशन अंदर से कैसा दिखेगा ?
तत्काल प्रभाव August 17, 2026
SunnyDeol
SunnyDeol : विज्ञापन में क्यों नहीं दिखते सनी देओल ?
मुंबई August 17, 2026
Awarapan2
Awarapan2 : सुनामी बनी ‘आवारापन 2 – जबरदस्त कमाई जारी
महाराष्ट्र August 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?