By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: CongressProtest : युवा कांग्रेस ने निकाली भाजपा सरकार की शव यात्रा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > CongressProtest : युवा कांग्रेस ने निकाली भाजपा सरकार की शव यात्रा
उत्तराखण्ड

CongressProtest : युवा कांग्रेस ने निकाली भाजपा सरकार की शव यात्रा

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए स्वाति नेगी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से शव यात्रा लेकर ऐस्लेहॉल चौक पहुंचे.

admin
Last updated: 2026/01/09 at 4:00 PM
admin
Share
4 Min Read
CongressProtest
CongressProtest युवा कांग्रेस ने निकाली भाजपा सरकार की शव यात्रा
SHARE
Highlights
  • पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए स्वाति नेगी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से शव यात्रा लेकर ऐस्लेहॉल चौक पहुंचे.
  • भाजपा सरकार और संगठन को स्पष्ट करना चाहिए कि वह बलात्कारियों और हत्यारों के साथ खड़ी है या अंकिता भंडारी के साथ.
  • राज्य नेतृत्व एवं स्थानीय विधायक शामिल थे यह देवभूमि के लिए कलंकित करने वाली बात है.

CongressProtest : युवा कांग्रेस ने निकाली भाजपा सरकार की शव यात्रा :-  अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम के नाम का खुलासा होने पर युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालते हुए ऐस्लेहॉल चौक पर पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए स्वाति नेगी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से शव यात्रा लेकर ऐस्लेहॉल चौक पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।
युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा विधायक की पत्नी द्वारा हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम उजागर किया गया है तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड द्वारा यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट के इशारे पर बुल्डोजर चलाने का आरोप लगाया गया है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
परन्तु इसके बावजूद भाजपा की राज्य सरकार सीबीआई जांच को तैयार नहीं है इससे साबित हो गया है कि भाजपा सरकार बलात्कारियों और हत्यारों के साथ खडी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देवभूमि में सबसे जघन्य हत्याकांड भाजपा सरकार और पुलिस के संरक्षण में भाजपा नेता के रिसोर्ट में हुआ और इस हत्याकांड में भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व, राज्य नेतृत्व एवं स्थानीय विधायक शामिल थे यह देवभूमि के लिए कलंकित करने वाली बात है। स्वाति नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अंकिता के माता पिता से बात कर सीबीआई जांच कराई जायेगी और अब जबकि अंकिता भंडारी के माता पिता दोनों ने उच्चतम न्यायालय के जज की निगरारी में सीबीआई जांच की मांग की है तो भाजपा सरकार क्यों पीछे हट रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि दोषियों के खिलाफ हत्या और हत्या के सबूत मिटाने के लिए सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए तथा दोषी कितने भी बडे हों उनको दण्डित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार और संगठन को स्पष्ट करना चाहिए कि वह बलात्कारियों और हत्यारों के साथ खड़ी है या अंकिता भंडारी के साथ। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
कार्यक्रम में गोदावरी थापली ,वीरेंद्र पोखरियाल ज्योति रौतेला लालचंद शर्मा गरिमा मेहरा दसौनी अभिनव थापर, रॉबिन त्यागी, शुभम चौहान, विनीत प्रसाद भट्ट, मोहन काला, मोहित मेहता, प्रांचल, सिद्यार्थ अग्रवाल, सिद्वार्थ, धर्मेन्द्र, कृष्णा मारवाह, सुलेमान अली, ललित भद्री, ओमप्रकाश सती, रिया राणा, वन्दना राही, सूरज क्षेत्री आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You Might Also Like

RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

TAGGED: #AnkitaBhandariCase, #AnkitaMurderCase, #BJPLeadership, #BJPUnderFire, #CongressProtest, #JusticeForAnkita, #khojinaradbreakingnews, #PoliticalControversy, #PoliticalRally, #PoliticalScandal, #PublicOutrage, #pushkarsinghdhami, #ResortMurderCase, #WomenSafetyIndia, AccountabilityDemand, AnkitaBhandariJustice, BJPProtest, BJPShavYatra, CBIInvestigationDemand, CBIProbeDemand, congress, CongressWorkers, dehradun, GovernmentResignationCall, HumanRightsIssue, incuttarakhand, khojinarad, ProtestInDehradun, StateGovernmentCriticism, SwatiNegi, uttarakhand, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics, VIPInvolved, YouthCongressProtest, YuvaCongress

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 9, 2026 January 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ParmarthNiketan ParmarthNiketan : परमार्थ निकेतन में विदेेेशी सैलानियों का जमघट
Next Article WinterTourismUttarakhand WinterTourismUttarakhand : नीति वैली में टिम्मरसैंण महादेव पर्यटन की पहचान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?