By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: YoungIndianCricketers : 2025 में चमके युवा क्रिकेट सितारे
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > मुंबई > YoungIndianCricketers : 2025 में चमके युवा क्रिकेट सितारे
राष्ट्रीय

YoungIndianCricketers : 2025 में चमके युवा क्रिकेट सितारे

भारतीय बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी के लिए ये साल बेहद ही खास रहा.

admin
Last updated: 2026/01/02 at 10:40 AM
admin
Share
5 Min Read
YoungIndianCricketers
YoungIndianCricketers 2025 में चमके युवा क्रिकेट सितारे
SHARE
Highlights
  • 14 साल के वैभव ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए 252 रन ठोके.
  • एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे.
  • अपने शानदार प्रदर्शन से आयुष म्हात्रे ने 2025 में हर किसी का ध्यान खींचा.

YoungIndianCricketers :  2025 में चमके युवा क्रिकेट सितारे :- साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए युवा सितारों का साल रहा। वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने अपने दमदार प्रदर्शन से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैदान पर छाप छोड़ी। आईपीएल, यूथ वनडे, टेस्ट और एशिया कप में इन खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और यह साबित किया कि वे भारतीय क्रिकेट के आने वाले दौर के भरोसेमंद सितारे हैं।

Contents
वैभव सूर्यवंशीआयुष म्हात्रेआरोन जॉर्जविहान मल्होत्राअभिज्ञान कुंडू

साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार साबित हुआ, जहां कई उभरते खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मंच पर अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता, तो कुछ ‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’ साबित हुए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
कई युवा भारतीय क्रिकेटर्स ने अपने खेल से ये दिखाया कि वे भविष्य के सितारे हैं। ऐसे में जानते हैं साल खत्म होने से पहले कि कौन-कौन से युवा भारतीय क्रिकेटर्स के लिए ये साल बेहद ही खास रहा।

वैभव सूर्यवंशी

भारतीय बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी के लिए ये साल बेहद ही खास रहा। 14 साल के वैभव ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए 252 रन ठोके, जिसमें एक शतक और अर्धशतक शामिल रहा। 7 मैच खेलते हुए उनका औसत 36 क रहा। उन्होंने अपने इस मोमेंटम को यूथ वनडे और टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमश: बरकरार रखा।

एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे, अंडर-19 एशिया कप में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर रहे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 108 रन की पारी खेली। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 84 गेंद पर 190 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी भी खेली।

आयुष म्हात्रे

अपने शानदार प्रदर्शन से आयुष म्हात्रे ने 2025 में हर किसी का ध्यान खींचा। आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हुए उन्होंने 7 मैचों में 240 रन बनाए और भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी उन्हें इसके बाद मिली। उनकी कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीती और ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में यूथ वनडे और टेस्ट सीरीज में हराया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार दो शतक लगाकर उन्होंने खास रिकॉर्ड बनाया, जबकि यूथ टेस्ट में वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

आरोन जॉर्ज

आरोन जॉर्ज ने 2025 के अंडर-19 एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। केरल के इस युवा बल्लेबाज ने यूएई, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक लगाते हुए सिर्फ 4 मैचों में 228 रन बनाए, वह भी 76 की बेहतरीन औसत से।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
यह उनका यूथ लेवल पर पहला बड़ा टूर्नामेंट था, लेकिन उन्होंने मौके को पूरी तरह भुनाया। एशिया कप में दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली और उन्होंने खुद को भविष्य का भरोसेमंद टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज साबित किया।

विहान मल्होत्रा

विहान मल्होत्रा भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान हैं और कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरों पर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। नेतृत्व के साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी लगातार अहम योगदान दिया।

अंडर-19 एशिया कप 2025 में वह भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस साल यूथ वनडे में वह भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि यूथ टेस्ट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जिससे वह टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।

अभिज्ञान कुंडू

मुंबई के युवा बैटर अभिज्ञान कुंडू ने अंडर-19 एशिया कप 2025 में अपने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से पहचान बनाई। मलेशिया के खिलाफ 17 साल के अभिज्ञान ने 125 गेंदों में 209 रन की शानदार पारी खेलकर सबको चौंका दिया। ये यूथ ओडीआई में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज दोहरा शतक रहा। साथ ही इस टूर्नामेंट में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। यूथ वनडे और टेस्ट में भी उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें भारत के उभरते सितारों में शामिल कर दिया।

You Might Also Like

AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत

BhagamBhag2 : गोविंदा को ‘भागम भाग 2’ में रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AaronGeorge, AbhigyanKundu, AsiaCup2025RisingStars, AyushMhatre, BestYoungBatsmen2025, EmergingCricketStarsIndia, FutureOfIndianCricket, IndianCricketFuture, IndianCricketProspects, IPL2025YoungPlayers, khojinarad, Under19CricketStars, VaibhavSuryawanshi, VihanMalhotra, YoungIndianCricketers2025, YouthCricketIndia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 2, 2026 January 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandGreenCess UttarakhandGreenCess : 1 जनवरी से, दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस
Next Article OppoReno15Launch OppoReno15Launch : Oppo Reno 15 series भारत में जल्द होगी लॉन्च

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?